पूर्व मंत्री जयपाल रेड्डी का निधन

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी का शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि निधन हो गया। वे ७७ वर्ष के थे और काफी दिन से विमार चल रहे थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक रेड्डी का निधन हैदराबाद में हुआ। वह बुखार और निमोनिया से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। शनिवार देर रात उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें एआईजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात करीब १.२८ बजे उनका निधन हो गया।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत सभी राजनीतिक दलों ने रेड्डी के निधन पर शोक जताया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी ट्वीट कर रेड्डी के निधन पर दुख व्यक्त किया। रेड्डी का जन्म १६ जनवरी, १९४२ को हुआ था। वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे और दक्षिण में उनकी गिनती कांग्रेस के बड़े नेताओं में होती थी।
रेड्डी चार बार विधायक रहे जबकि चार ही बार वे लोकसभा के लिए चुने गए। इसके अलावा रेडी दो बार राज्यसभा सदस्य भी रहे। वे १९८४ में पहली बार चुनाव जीते थे।
साल २००९ के लोकसभा चुनावों में जयपाल रेड्डी चेवेल्ला लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। उन्होंने यूपीए-२ में भी केंद्रीय शहरी विकास मंत्री और केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री के रूप में कार्य किया। वह २९ अक्टूबर, २०१२ से १८ मई, २०१४ तक पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री भी रहे। रेड्डी ने आपातकाल (इमरजेंसी) में कांग्रेस छोड़ दी थी और १९७७ में जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। बाद में वे फिर कांग्रेस में लौट आये।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर रेड्डी के निधन पर शोक जताया।

@RahulGandhi
I’m sorry to hear about the sad demise of former Union Minister & veteran Congress leader Shri Jaipal Reddy Garu. An outstanding parliamentarian, great son of Telangana, he dedicated his entire life towards public service. My deepest condolences to his family & friends.