नाव पलटने से महाराष्ट्र में ९ की मौत

महाराष्ट्र में गुरूवार को बाढ़ राहत कार्य से जुडी एक नाव पलट जाने से ९ लोगों की मौत हो गयी। करीब १६ लोगों को बचा लिया गया।

महाराष्ट्र के सांगली जिले में यह हादसा तब हुआ जब ग्रामीणों से भरी नाव पलट गयी। रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्लॉक के भामनाल के पास गुरुवार को हुए इस हादसे में ९ ग्रामीणों की मौत हो गई। प्रशासन ने १६ लोगों को रेसक्यू कर लिया।

कर्नाटक और महाराष्ट्र में बाढ़ से स्थिति गंभीर बनी हुई है और कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

रिपोर्ट्स  मुताबिक नाव में करीब ३० लोग सवार थे। बाकी ग्रामीणों की तलाश में रेसक्यू टीम ऑपरेशन चला रही है। हादसा उस वक़्त हुआ जब रेस्क्यू टीम का बोट ग्रामीणों को एक जगह से दूसरे जगह सुरक्षित बचाकर ले जा रही थी। राज्य में बने बाढ़ के हालात पर रक्षा मंत्रालय का कहना है कि लगातार बारिश और जलाशयों के पानी छोड़े जाने के कारण महाराष्ट्र और कर्नाटक में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। दोनों राज्यों में प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं इसके लिए सेना सेना भी मदद कर रही है।

महाराष्ट्र के २०४ गांव और ११ हजार परिवार बाढ़ से प्रभावित हैं। जिसके लिए इस रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना, नौसेना और वायु सेना की मदद ली जा रही है। भारी बारिश के चलते देश के कई हिस्से इस समय बाढ़ की चपेट में हैं। कर्नाटक और महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्थिति गंभीर बनी हुई है।