नई संसद भवन में प्रवेश के साथ ही आज पेश हो सकता है महिला आरक्षण बिल!

संसद के विशेष सत्र में मंगलवार को नए संसद में प्रवेश के साथ ही महिला आरक्षण बिल को भी पेश किया जा सकता है। हालांकि इसे लेकर अभी कोई भी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

सूत्रों के अनुसार सोमवार की शाम हुई कैबिनेट की बैठक ने इस विधेयक पर मुहर लगा दी है। वहीं महिला आरक्षण का श्रेय कांग्रेस लेती हुई नजर आ रही है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इसपर कहा कि, “यह बिल अपना है।”

बता दें, महिला आरक्षण बिल संसद में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की ओर से पेश किया जाएगा। और इस पर बहस के बाद यह पारित किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार यह बिल 21 तारीख को राज्यसभा में पेश किया जाएगा।

महिला आरक्षण बिल करीब 27 सालों से लंबित था और कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार ने साल 2010 में इसे राज्यसभा में पास करा लिया था। और अब भी कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल इसका समर्थन कर रहे है।

इस बिल के तहत महिलाओं को लोकसभा और राज्यसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। साथ ही संभावनाएं यह भी है कि मोदी सरकार इसके दायरे में राज्यसभा और विधान परिषदों को भी ला सकती है।