दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आप की पहली सूची, केजरीवाल समेत ३० उम्मीदवार घोषित

दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने विधानसभा चुनाव के लिए ३० उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इनमें मुख्यमंत्री अरविन्द केरीवाल और मनीष सिसोदिया सहित बड़े उम्मीदवार शामिल हैं।

आम आदमी पार्टी की विधानसभा चुनाव में ३० उम्मीदवारों की पहली सूची में नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल, पड़पडगंज से मनीष सिसोदिया बाबरपुर से गोपाल  राय, शाहदरा राम निवास गोयल, सीलमपुर हाजी इशराक खान, गोकलपुरी सुरेंद्र कुमार, सीमापुरी राजेंद्र पाल गौतम, करावल नगर दुर्गेश पाठक, संगम विहार    दिनेश मोहनिया, तिमारपुर से दिलीप पांडे को टिकट मिला है।

राजेंद्र नगर से आप ने बिरजेश गोयल, दिल्ली केंट से सुरेंद्र सिंह, बिजबासन कृष्ण कुमार, बवाना मनोज धिरयाँन, आदर्श नगर पवन शर्मा, जंगपुरा अतिशी मरलेना, बुराड़ी संजीव झा, कालकाजी राघव चड्ढा, मालवीय नगर सोमनाथ भारती, महरौली           नरेश यादव, ओखला अमानतुल्लाह खान को टिकट मिला है।

आप ने मंगोलपुरी से राखी बिरला, ग्रेटर कैलाश सौरभ भारद्वाज, नजफगढ़ कैलाश  गहलोत, चाँदनी चौक पंकज गुप्ता, बल्लीमरान इमरान हुसैन, घोंडा श्रीदत्त शर्मा, लक्ष्मी नगर नितिन त्यागी, कोंडली कुलदीप कुमार और तिलक नगर से जरनैल सिंह को टिकट दिया गया है।