जम्मू के पास रामबन में सुरंग में फंसे 10 लोगों में से 4 के शव मिले

जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर गुरुवार को जिस निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा ढह गया था, से शनिवार को 4 लोगों के शव मिले हैं।     अभी भी छह लोग लापता हैं। यह लोग सुरंग के मलबे में फंस गए थे।

जानकारी के मुताबिक रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान शनिवार दोपहर घटनास्थल पर   चार लोगों के शव मिले हैं। छह लोग अभी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।
अधिकारियों ने कल यह बताया था कि खूनी नाले पर बनी इस सुरंग में गुरुवार से फंसे लोगों के बचे होने की संभावना कम है।

हादसे के बाद से ही वहां साझा बचाव अभियान जारी है और बाकी लोगों की तलाश की जा रही है। अभी छह लोग भीतर फंसे हैं। अधिकारिओं को आशंका है कि भीतर अभी भी फंसे लोगों की ज़िंदगी खतरे में हैं लिहाजा उन्हें बचाने की कोशिश जारी है।