उदयपुर में कांग्रेस का ‘चिंतन शिविर’ नहीं बल्कि ‘चिंता शिविर’ है: भाजपा उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने हाल ही में राजस्थान के उदयपुर में हुए कांग्रेस के ‘चिंतन शिविर’ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, वर्ष 2013 में कांग्रेस ने चिंतन शिविर किया था, और उस समय देश के 13 राज्यों में कांग्रेस की सरकार थी। और आज 2022 में फिर से चिंतन शिविर किया गया है, जबकि अब केवल दो ही राज्यों में कांग्रेस की सरकार बची है। किंतु अब मुझे लगता है इस चिंतन शिविर के बाद शायद ही किसी राज्य में कांग्रेस की सरकार बचेगी।

उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस की नीति और सोच के अनुसार यह ‘चिंतन शिविर’ नहीं ‘चिंता शिविर’ है। जयपुर में शुक्रवार को भाजपा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने यह सब बातें कहीं।

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, यह लोग ऐसे व्यक्ति को कप्तान बनाना चाहते है जो कि राहुल गांधी न ही कप्तान बनना चाहते है और न ही फील्ड में उतरना चाहते है।

गांधी परिवार पर कटाक्ष करते हुए रमन सिंह ने कहा कि, यह पार्टी केवल तीन ही लोगों तक सीमित है और यह इससे ऊपर नहीं उठ सकती और न ही इससे ज्यादा आगे बढ़ सकते। कांग्रेस पार्टी ने जनता में अपना विश्वास खो दिया है। इन्होंने कई सालों से देश को लूटा है। पर अब आगे ऐसा नहीं होगा।

सिंह ने भूपेश बघेल के छत्तीसगढ़ मॉडल की भी आलोचना की और बघेल ने मॉडल के नाम पर असम व उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के लिए वोच मांगे परंतु उन्हें दोनों ही राज्यों में हार का सामना करना पड़ा था।