16 मई 2026, नई दिल्ली/ तिरूवनंतपुरम : यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट की आज होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में नई सरकार के मंत्रिमंडल और विभागों के बंटवारे को अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक में मुख्यमंत्री पद, प्रमुख मंत्रालयों और सहयोगी दलों की हिस्सेदारी को लेकर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।
सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस समेत यूडीएफ के घटक दल गृह, वित्त, शिक्षा, स्वास्थ्य और लोक निर्माण जैसे अहम विभागों के बंटवारे पर सहमति बनाने की कोशिश करेंगे। बैठक में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन के साथ-साथ सहयोगी दलों की राजनीतिक ताकत को भी ध्यान में रखा जाएगा। मुख्यमंत्री पद के लिए नामित वी डी सतीशान और यूडीएफ संयोजक अडूर प्रकाश सुबह 10 बजे से घटक दलों के नेताओं के साथ पदों और विभागों के आवंटन पर बातचीत कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि कुछ विभागों को लेकर सहयोगी दलों के बीच खींचतान बनी हुई है, लेकिन गठबंधन नेतृत्व जल्द सहमति बनाकर नई सरकार के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना चाहता है। बैठक के बाद मंत्रियों की संभावित सूची और विभागों की आधिकारिक घोषणा हो सकती है।
इस दौरान केरल कैबिनेट ने दो कैबिनेट के पदों की मांग की है। लेकिन कांग्रेस नेतृत्व एक मंत्री पद के साथ मुख्य सचेतक या डिप्टी स्पीकर का पद देने की पेशकश कर रहा है। महत्वपूर्ण बात है2026 के विधानसभा चुनावों में भारी बहुमत से जीत दर्ज करते हुए 102 सीटें जीतकर एलडीएफ के दस साल के राज्य को खत्म कर सत्ता में वापसी की है।




