कांग्रेस मुख्यालय में घुसी पुलिस; प्रियंका ने पूछा, क्या लोकतंत्र ज़िंदा है?

दिल्ली पुलिस बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय में घुस गयी और वहां से पार्टी नेताओं की धरपकड़ की। इसके बाद पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने फेसबुक पर इसका वीडियो शेयर करते हुए सवाल किया है – ‘कांग्रेस, भारत की प्रमुख विपक्षी पार्टी के मुख्यालय में घुसकर, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली पुलिस ने मारपीट करी ! क्या लोकतंत्र ज़िंदा है ? उधर ईडी नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से आज लगातार तीसरे दिन ‘पूछताछ’ कर रही है।

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने इस घटना को तानाशाही बताते हुए आरोप लगाया है कि पार्टी मुख्यालय में दिल्ली पुलिस ने सामान तोड़फोड़ डाला और कार्यकर्ताओं की पिटाई की। कांग्रेस प्रवक्ता राजनदीप सुरजेवाला ने घोषणा की है कि इसके विरोध में उसके प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेता पूरे देश में गुरुवार को राजभवनों का घेराव करेंगे। शुक्रवार को भी देश भर के जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस प्रदर्शन करेगी।

उधर ईडी नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से आज लगातार तीसरे दिन ‘पूछताछ’ कर रही है। राहुल से सोमवार और मंगलवार को भी घंटों पूछताछ की गयी थी। कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए आज कहा – ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह राहुल गांधी को टारगेट कर रहे हैं। राहुल किसान, जवान और मजदूरों के लिए आवाज उठाते रहे हैं, इसलिए उनके खिलाफ ईडी का दुरुपयोग किया जा रहा है।’

इधर दिल्ली में राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ का विरोध कर रहे कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्‍लू सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कांग्रेस मुख्यालय के बाहर हिरासत में ले लिया। इस बीच पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने फेसबुक पर पुलिस के कांग्रेस मुख्यालय में घुसने का वीडियो शेयर करते हुए सवाल किया है – ‘कांग्रेस, भारत की प्रमुख विपक्षी पार्टी के मुख्यालय में घुसकर, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली पुलिस ने मारपीट करी ! क्या लोकतंत्र ज़िंदा है ?