कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि आगामी 9 मई को राज्य की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा।
कोलकाता का ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड इस भव्य आयोजन का गवाह बनेगा, जहाँ सुबह 10 बजे नई कैबिनेट पद और गोपनीयता की शपथ लेगी।
गौरतलब है कि भाजपा ने इस चुनाव में अभूतपूर्व बहुमत हासिल कर तृणमूल कांग्रेस के डेढ़ दशक पुराने शासन को उखाड़ फेंका है, जिसे पार्टी एक बड़ी वैचारिक और राजनीतिक जीत के रूप में देख रही है।




