एमसीडी चुनाव में छठ पूजा और छठ घाट बनेगा चुनावी मुद्दा

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनाव को लेकर भले ही 5 महीने से कम का समय बचा है। लेकिन दिल्ली में चुनावी सरगर्मियां तेज होती जा रही है।

हाल ही में, छठ पूजा को लेकर दिल्ली में सियासी तीर जमकर चलें। आप पार्टी के मुखिया अरविन्द केजरीवाल और भाजपा के सांसद मनोज तिवारी के बीच छठ पूजा और छठ घाट को लेकर जुवानी जंग चली।

बताते चलें, दिल्ली पूर्वाचल और बिहार में लगभग 25 लाख से अधिक लोग रहते है। इस लिहाज से पूर्वाचल वासियों और बिहार वासियों का बड़ा वोट बैंक है। लेकिन कोरोना को लेकर दिल्ली सरकार ने यमुना नदी और अन्य स्थानों पर रोक लगायी थी। लेकिन भाजपा के विरोध के चलते कुछ स्थानों पर दिल्ली सरकार ने कुछ पाबंदी हटाई थी।

आगामी दिल्ली नगर निगम के चुनाव में भाजपा आप पार्टी को छठ पूजा सहित अन्य मुद्दों पर घेरने की तैयारी कर रही है। भाजपा का कहना है कि छठ पूजा को लेकर बिहार और पूर्वाचल वासियों की दिल्ली सरकार ने अनदेखी की है और अपमान भी किया है।

मौजूदा समय में भाजपा दिल्ली में कई मोर्चे पर आप पार्टी को घेरने की तैयारी कर रही है। जैसे दिल्ली में स्माँग सेन्टर होने के बावजूद दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण और डेंगू जैसी बीमारी को लेकर है। जबकि आप पार्टी का कहना है कि दिल्ली में भाजपा को नगर निगम के चुनाव में हार साफ दिख रही है।

इसके चलते भाजपा छठ पूजा और छठ घाट को लेकर सियासत कर रही है। जबकि आप पार्टी ने छठ पूजा करने की हर संभव तैयारी की थी।