उपचुनाव : बंगाल में टीएमसी, महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में कांग्रेस, बिहार में आरजेडी आगे

लोकसभा की एक सीट और चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित हो जाएंगे, जहाँ मतगणना शुरू हो गयी है। इनमें बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट शामिल है जहाँ से शत्रुघ्न सिन्हा मैदान में हैं। यह सीट बाबुल सुप्रियो के इस्तीफे से खाली हुई है जो भाजपा छोड़कर अब टीएमसी में शामिल हो गए हैं।

साथ ही छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और बिहार की भी एक-एक विधानसभा सीट पर मतगणना जारी है। बंगाल में टीएमसी,
महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में कांग्रेस, बिहार में आरजेडी आगे आगे हैं।

बंगाल उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने दो सितारों को मैदान में उतारा है। आसनसोल से अभिनेता-राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा जबकि बालीगंज विधानसभा सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो को मैदान में उतारा है। सिन्हा और सुप्रियो दोनों आगे चल रहे हैं।

बिहार के बोचहां उपचुनाव के वोटों की गिनती जारी है। दूसरे दौर के बाद राजद  आगे है। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ में कांग्रेस की यशोदा वर्मा 5000 मतों से आगे चल रही हैं। उपचुनाव पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में भी हो रहा है। वहां कांग्रेस आगे चल रही है।