Teacher’s Day पर Gen-Z से PM मोदी का बड़ा संवाद, SRCC में युवाओं से करेंगे सीधी बातचीत

PM मोदी Teacher's Day पर SRCC में Gen-Z छात्रों से करेंगे सीधा संवाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 सितंबर को दिल्ली यूनिवर्सिटी के SRCC में छात्रों और Gen-Z से सीधा संवाद करेंगे। यह प्रतिनिधि तस्वीर है।

रिपोर्टर प्रिया तिवारी

शिक्षक दिवस इस बार देश के युवाओं के लिए खास होने जा रहा है। 5 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) में छात्रों और Gen-Z से सीधे संवाद कर सकते हैं।

Gen-Z के सवाल, PM मोदी के जवाब

शिक्षक दिवस के मौके पर होने वाले इस संवाद में प्रधानमंत्री कॉलेज के छात्रों से बातचीत करेंगे। इस दौरान युवाओं के सपने, करियर, शिक्षा, रोजगार और देश के भविष्य से जुड़े सवालों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

शिक्षा से विकसित भारत तक… युवाओं पर PM का फोकस

SRCC में होने वाला यह कार्यक्रम सिर्फ शिक्षक दिवस तक सीमित नहीं रहेगा। संवाद के दौरान इनोवेशन, स्टार्टअप, नई तकनीक, रोजगार के अवसर और विकसित भारत जैसे मुद्दे भी चर्चा के केंद्र में रह सकते हैं। युवाओं के साथ सीधा संवाद प्रधानमंत्री के लिए नई पीढ़ी की सोच और अपेक्षाओं को समझने का भी अहम मौका होगा।

Gen-Z से कनेक्ट का बड़ा मंच

आज की Gen-Z सोशल मीडिया, टेक्नोलॉजी और नए विचारों के साथ तेजी से बदल रही है। ऐसे में SRCC में छात्रों के बीच प्रधानमंत्री की मौजूदगी को युवा वर्ग से सीधे जुड़ने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है।

5 सितंबर को SRCC से क्या संदेश देंगे PM मोदी?

अब सबकी नजर 5 सितंबर के इस कार्यक्रम पर रहेगी। खासतौर पर यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रधानमंत्री युवाओं के सामने शिक्षा, रोजगार और विकसित भारत को लेकर क्या विजन रखते हैं और Gen-Z के सवालों का किस तरह जवाब देते हैं।