वायुसेना में शक्ति शर्मा का इतिहास: पहली गैर-चिकित्सकीय महिला टू-स्टार अधिकारी

एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा, भारतीय वायुसेना की पहली गैर-चिकित्सकीय महिला टू-स्टार अधिकारी
एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा, भारतीय वायुसेना की पहली गैर-चिकित्सकीय महिला टू-स्टार अधिकारी

1 सितंबर 2026 को भारतीय वायुसेना ने एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया, जब एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा को एयर हेडक्वार्टर में असिस्टेंट चीफ ऑफ द एयर स्टाफ (एजुकेशन) के रूप में नियुक्त किया गया। इस नियुक्ति के साथ ही वे भारतीय सशस्त्र बलों में गैर-चिकित्सकीय शाखा से दो-स्टार रैंक तक पहुंचने वाली पहली महिला अधिकारी बन गईं।

1994 से शुरू हुआ सफर, तीन दशक का सफरनामा

शक्ति शर्मा का सफर 1994 में शुरू हुआ, जब उन्हें वायुसेना की एजुकेशन ब्रांच में कमिश्न किया गया। तीन दशक से अधिक के करियर में उन्होंने प्रशिक्षण संस्थानों, फील्ड स्टेशनों, कमांड हेडक्वार्टर और एयर हेडक्वार्टर में विविध जिम्मेदारियां निभाईं। इससे पहले भी उन्होंने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की थीं—वे मेडिकल के बाहर ग्रुप कैप्टन बनीं पहली महिला IAF अधिकारी थीं और 2024 में उन्हें एयर कमोडोर के रूप में प्रमोट किया गया था।

सैनिक स्कूल की पहली महिला प्रिंसिपल, IIT कानपुर में चेयर ऑफ एक्सीलेंस

उनकी उपलब्धियों में सैनिक स्कूल कपूरथला की प्रिंसिपल के तौर पर नियुक्ति भी शामिल है, जहां वे तीनों सेनाओं में किसी सैनिक स्कूल की प्रमुख बनीं पहली महिला अधिकारी बनीं। उन्होंने IIT कानपुर और पुणे विश्वविद्यालय में IAF चेयर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने जैसे शैक्षणिक-रणनीतिक पहलों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रक्षा मंत्रालय का बयान: महिलाओं के लिए बढ़ते अवसरों का प्रतीक

रक्षा मंत्रालय ने इस नियुक्ति को सशस्त्र बलों में महिलाओं के लिए कमांड, ऑपरेशनल और वरिष्ठ नेतृत्व पदों पर बढ़ते अवसरों का प्रतीक बताया।