पीएम मोदी करेंगे मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा, कैबिनेट फेरबदल की अटकलों के बीच अहम बैठक

पीएम मोदी सामाजिक न्याय और कल्याण मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सामाजिक न्याय और जनकल्याण से जुड़े मंत्रालयों के प्रदर्शन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक को कैबिनेट फेरबदल की अटकलों के बीच अहम माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम सामाजिक न्याय और कल्याण क्षेत्रों से जुड़े मंत्रालयों के प्रदर्शन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इसमें मंत्रियों के कामकाज का आकलन और जवाबदेही पर चर्चा होगी

रिपोर्टर प्रिया तिवारी

सामाजिक न्याय और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

बैठक में सामाजिक न्याय और जन कल्याण से जुड़े कामों पर खास फोकस रहेगा। इसके लिए सामाजिक कल्याण से जुड़े विभागों का जिम्मा संभाल रहे राज्यमंत्रियों और स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्रियों को बुलाया गया है।

बैठक का एक अहम मुद्दा मंत्रियों की जवाबदेही भी होगा। यानी जिन मंत्रियों को जो जिम्मेदारी दी गई है, उस पर उनका प्रदर्शन कैसा रहा और योजनाओं की प्रगति कितनी हुई, इस पर चर्चा की जाएगी।हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बैठक के बाद किसी मंत्री को लेकर तत्काल कोई फैसला लिया जाएगा या नहीं।

राज्यमंत्रियों के साथ अलग-अलग बैठकें

सरकार आने वाले दिनों में राज्यमंत्रियों के दूसरे समूह के साथ भी ऐसी समीक्षा बैठकें कर सकती है। इसका मकसद अलग-अलग मंत्रालयों के कामकाज और उनकी प्रगति का आकलन करना है।

मंत्रियों के प्रदर्शन पर चर्चा होने की वजह से इन बैठकों को संभावित कैबिनेट फेरबदल से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से फेरबदल को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

क्यों अहम मानी जा रही है बैठक?

मंत्रियों के कामकाज की यह समीक्षा ऐसे समय हो रही है, जब सरकार अलग-अलग मंत्रालयों के प्रदर्शन पर नजर रख रही है। ऐसे में सोमवार की बैठक में होने वाली चर्चा आगे की रणनीति और फैसलों के लिहाज से अहम मानी जा रही है।