Home Blog Page 400

दिल्ली शराब नीति: दिल्ली भाजपा ने आप कार्यालय के बाहर केजरीवाल के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालयों के बाहर बड़ा विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की है।

भाजपा ने यह आक्रामक रूख दिल्ली की नई आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़ी ईडी चार्जशीट में अरविंद केजरीवाल का नाम आने के बाद अपनाया है। साथ ही मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पूरक आरोप पत्र पर सवाल उठाने के लिए मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है।

वहीं एक अदालत ने बृहस्पतिवार को दिल्ली आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं के संबंध में पांच व्यक्तियों और सात कंपनियों के खिलाफ पूरक आरोपपत्र को स्वीकार कर लिया, जिसे कथित भ्रष्टाचार की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच की सिफारिश के बाद पिछले साल आप सरकार ने वापस ले लिया था।

प्रवर्तन निदेशालय ने दावा किया है कि आबकारी नीति से अर्जित कथित सौ करोड़ रुपये की किकबैक का एक हिस्सा पिछले साल हुए गोवा विधानसभा चुनाव में आप ने इस्तेमाल किया था।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मामले मे कहा है कि, मामला फर्जी था और इसका उद्देश्य भाजपा की मदद करने के लिए आया है। केजरीवाल ने कहा कि जो पार्टी केंद्र में शासन करती है, ईडी जैसी एजेंसियों पर हावी हो जाती है।

टीएमसी कार्यकर्ता पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राहुल गांधी के सहयोगी अलंकार सवाई से पूछताछ

प्रवर्तन निदेशालय ने  मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के करीबी अलंकार सवाई से पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया है। जिसमें तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रवक्ता साकेत गोखले को हाल ही में एजेंसी ने गुजरात में गिरफ्तार किया था।

अधिकारियों ने कहा कि, सवाई से पूछताछ की गई और इस सप्ताह की शुरुआत में तीन दिन अहमदाबाद में गोखले के साथ उनका आमना-सामना भी कराया गया।

आपको बता दें, पूर्व बैंकर अलंकार  सवाई   को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का करीबी सहयोगी माना जाता है, और  कहा जाता है कि वे उनकी शोध टीम का नेतृत्व कर रहे है।

संघीय जांच एजेंसी ने 25 जनवरी को 35 वर्षीय साकेत गोखले को गिरफ्तार करने के बाद श्री सवाई को तलब किया था, जबकि वह क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से धन जुटाने में कथित वित्तीय अनियमितताओं के सिलसिले में गुजरात पुलिस की हिरासत में थे।

भारत ने अमेरिकी पेकन का निर्यात टैरिफ 70 प्रतिशत कम किया, जॉर्जिया में खुशी

भारत सरकार ने अमेरिकी पेकन (अखरोट) का निर्यात टैरिफ 70 प्रतिशत तक कम करने का फैसला किया है। इस फैसले से हजारों किसानों को लाभ होगा और अमेरिकी पेकन उद्योग को इससे बड़ा लाभ मिलेगा।

अमेरिका की सीनेट कृषि समिति के सदस्य  राफेल वार्नाक ने इस फैसले की तारीफ़ करते हुए कहा कि अमेरिका के लगभग एक तिहाई पेकान का उत्पादन जॉर्जिया करता है, और भारत सरकार की यह घोषणा स्वागत योग्य खबर है।

उन्होंने कहा – ‘यह जॉर्जिया की वैश्विक पहुंच का विस्तार करेगी, और एक प्रमुख कृषि राज्य के रूप में हमारे राज्य की स्थिति को और मजबूत करेगी।’

जॉर्जिया के प्रभावशाली सांसदों के एक समूह ने इस फैसले का बाकायदा जश्न मनाया। हाउस एग्रीकल्चर कमेटी के वाइस चेयरमैन ऑस्टिन स्कॉट, हाउस एग्रीकल्चर कमेटी के रैंकिंग सदस्य डेविड स्कॉट, और कृषि, ग्रामीण विकास, खाद्य और औषधि प्रशासन, और संबंधित एजेंसियों पर सदन विनियोग उपसमिति के रैंकिंग सदस्य सैनफोर्ड डी बिशप जूनियर ने अमेरिकी पेकन निर्यात पर शुल्क को 70 प्रतिशत तक कम करने के भारत सरकार के फैसले की सराहना की।

इन सदस्यों ने कहा – ‘यह निर्णय अमेरिका के पेकान उत्पादकों की ओर से एक दशक से अधिक के द्विदलीय, सहयोगी प्रयासों को दर्शाता है।’ बता दें कि जॉर्जिया अमेरिका में शीर्ष पेकान उत्पादक राज्य है और स्थानीय उद्योग का मूल्य 250 मिलियन अमरीकी डॉलर है।

महाराष्ट्र एमएलसी चुनाव में भाजपा को बड़ा
झटका;  एक सीट मिली, कांग्रेस को दो सीटें

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा को जबरदस्त झटका लगा है। कुल पांच सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा सिर्फ एक ही सीट जीत पाई। भाजपा को लगा झटका इसलिए भी बड़ा है कि उसके उम्मीदवार आरएसएस के गढ़ नागपुर के अलावा उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के घर अमरावती में भी हार गए। कांग्रेस इस चुनाव में दो सीटें और उसका गठबंधन महाविकास अघाड़ी एक सीट पर जीतने में  सफल रहे।

अमरावती में भाजपा की हार चौंकाने वाली है क्योंकि यह उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, जो भाजपा के राष्ट्रीय बोर्ड के सदस्य भी हैं, का गढ़ माना जाता है। नागपुर तो आरएसएस का गढ़ है, जहाँ भाजपा हार गयी। इस हार से भाजपा के भीतर खलबली मच गयी है। नागपुर में शिक्षक सीट से महाविकास आघाडी (कांग्रेस) के सुधाकर आडबाले ने भाजपा उम्मीदवार नागो गाणार को हरा दिया।

अमरावती की स्नातक सीट पर भाजपा ने पूर्व मंत्री और फडणवीस के करीबी माने जाने वाले रणजीत पाटील बुरी तरह हार गए। उन्हें महाविकास आघाडी के धीरज लिंगाडे ने पटखनी दी। सीट पर मुकाबला कड़ा रहा हालांकि, कांग्रेस-एमवीए उम्मीदवार धीरज लिंगाडे जीत गए और एमएलसी रंजीत पाटिल को हार झकलनी पड़ी।

उधर नागपुर शिक्षक निर्वाचन सीट से एमवीए समर्थित उम्मीदवार सुधाकर अदबाले ने जीत दर्ज की। अदबाले ने भाजपा समर्थित उम्मीदवार नागोराव गनारा को हराया। आरएसएस गढ़ में भाजपा को हार से बड़ा झटका लगा है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता यही से लोकसभा आते हैं। कांग्रेस ने दावा किया है कि नागपुर में भाजपा की लगातार हार से साफ है कि जनता उससे दूर जा रही है।

इस बीच कोंकण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के ज्ञानेश्वर म्हात्रे जीतने में सफल रहे जिन्होंने बलराम पाटिल को हराया। बलराम पाटिल महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवार थे।

गुजरात दंगों की बीबीसी डॉक्यूमेंट्री बैन करने
पर सुप्रीम कोर्ट का केंद्र सरकार को नोटिस

बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री, जिसमें 2002 के गुजरात दंगों को लेकर हंगामा मचा हुआ है, को लेकर सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को एक याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। गुजरात दंगों पर बीबीसी की इस डॉक्यूमेंट्री पर रोक को लेकर सर्वोच्च अदालत में याचिका दायर की गयी है।

सर्वोच्च अदालत ने आज एन राम, महुआ मोइत्रा, प्रशांत भूषण और एमएल शर्मा की याचिकाओं पर केंद्र सरकार को यह नोटिस जारी किया। बता दें कुछ दिन पहले गुजरात दंगों को लेकर पीएम मोदी पर बनाई गई बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर केंद्र सरकार ने प्रतिबंधित लगा दिया था जिसे सर्वोच्च अदालत में चुनौती दी गई है।

आज न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और एमएम सुंदरेश की पीठ ने वरिष्ठ पत्रकार एन राम, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा, वकील प्रशांत भूषण और वकील एमएल शर्मा की याचिकाओं पर सुनवाई की। इस दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील सीयू सिंह ने ट्विटर से लिंक हटाए जाने का हवाला दिया जिसपर न्यायालय ने कहा कि ‘हम सरकार से इससे जुड़े आदेश की फाइल मांग रहे हैं’।

आज सुनवाई के दौरान जस्टिस संजीव खन्ना ने याचिकाकर्ताओं के वकील से सवाल किया कि आप इसके लिए हाई कोर्ट क्यों नहीं गए ? कोर्ट को सीयू सिंह ने बताया कि सरकार को इस तरह की शक्ति देने वाले कानून को चुनौती सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।  इस पर पीठ ने कहा कि ठीक है, हम नोटिस जारी कर रहे हैं और अप्रैल में इस मामले पर सुनवाई होगी।

बेंच के आदेश के बाद सीयू सिंह ने कोर्ट से जल्दी सुनवाई की मांग की और तर्क दिया कि लोगों पर डॉक्यूमेंट्री के प्रदर्शन के लिए कार्रवाई हो रही है। दलील पर पीठ ने कहा कि यह अलग मसला है। लोग तो फिर भी डॉक्यूमेंट्री देख ही रहे हैं।

याद रहे बीबीसी ने ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ नाम से डॉक्यूमेंट्री बनाई है और दो हिस्सों की इस  डॉक्यूमेंट्री के पहले हिस्से के आते ही विवादों में घिर गई थी। इसमें 2002 के गुजरात दंगों के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी की भूमिका पर सवाल उठाए गए थे। डॉक्यूमेंट्री में दावा किया गया है कि यह गुजरात दंगों के दौरान की गई कुछ पहलुओं की जांच रिपोर्ट का हिस्सा है जबकि मोदी सरकार इसे ‘प्रोपेगैंडा पीस’ बता रहा है। कांग्रेस सहित विपक्ष सरकार के बैन के फैसले का जबरदस्त विरोध कर रहा है। 

कांग्रेस ने पटियाला से सांसद और अमरिंदर की पत्नी परनीत कौर को निलंबित कर नोटिस भेजा

पंजाब के पटियाला से कांग्रेस की लोकसभा सदस्य परनीत कौर को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया है। परनीत कौर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी हैं।

कांग्रेस की अनुशासन समिति के सदस्य सचिव तारिक अनवर ने एक बयान में यह जानकारी दी। उनके मुताबिक परनीत कौर को तीन दिन का नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा है कि इस कारण उन्हें पार्टी से निष्कासित क्यों न किया जाए।

परनीत कौर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मदद करने का आरोप है। उनके पति कैप्टन अमरिंदर सिंह पहले ही भाजपा में जा चुके हैं। और पिछले साल पंजाब विधानसभा चुनाव में देखा गया था कि उन्होंने चुनाव प्रचार से दूरी बनाई थी और चुनाव के दौरान उन्हें भाजपा की एक बैठक में भी देखा गया था।

आपको बता दें, कांग्रेस ने वर्ष 2021 में भी उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था और पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए उनसे स्पष्टीकरण की मांग की थी।

पिछले साल पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, उनके बेटे रणइंदर सिंह, उनकी बेटी इंदर कौर और नाती निर्वाण सिंह भाजपा में शामिल हुए थे और तभी से परनीत कौर पार्टी में निशाने पर थी।

पूर्व मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कैप्टन की पत्नी परनीत कौर को कांग्रेस से बाहर किया जाना चाहिए। साथ ही वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा भी कह चुके है कि परनीत कौर अब न तो कांग्रेस का हिस्सा है और न ही कभी बन सकती है।

कांग्रेस का अधिवेशन 24 से 26 तक

इस बीच कांग्रेस ने 24 से 26 तक होने वाले अधिवेशन का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके मुताबिक एआईसीसी का प्लेनरी सेशन 24 फरवरी से रायपुर में ध्वज बंधन से होगा शुरू।

– एआईसीसी प्लेनरी सेशन 24 फरवरी से रायपुर में ध्वज बंधन से होगा शुरू।

-24 फरवरी को स्टेयरिंग कमेटी/विषय कमेटी की बैठक होगी।

-25 फरवरी को एआईसीसी सेशन होगा और-26 फरवरी को सीडब्ल्यूसी का चुनाव होगा। चुनाव के वोटर एआईसीसी के इलेक्टेड डेलीगेट होंगे।

एयर इंडिया एक्सप्रेस: हवा में इंजन में आग लगने के कारण कोझिकोड के लिए रवाना हुई फ्लाइट अबू धाबी लौटी

एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट के हवा में इंजन में आग लगने के बाद अबू धाबी से कोझिकोड जाने वाली फ्लाइट वापस हवाई अड्डे पर उतर गई। यह जानकारी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने शुक्रवार को दी।

टेक-ऑफ के तुरंत बाद एक इंजन में आग की लपटें दिखाई दी थी। हालांकि एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा है कि विमान को सुरक्षित उतारा गया और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

वहीं डीजीसे के अनुसार जब विमान ने उड़ान भरी तो उसमें 184 यात्री सवार थे। एयर इंडिया एक्सप्रेस बी 737-800 विमान में हवा में आग लगने के कारण अबू धाबी हवाई अड्डे पर वापस लौट आया है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बताया कि, “उड़ान भरने और 1 हजार फीट की ऊंचाई पर चढ़ने के तुरंत बाद, पायलट को एक इंजन में आग लगने का पता चला, फिर वापस अबू धाबी हवाई अड्डे पर वापस जाने का फैसला लिया गया।“

आपको बता दें, दिसंबर 2022 में दुबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट में एक सांप मिला था। कालीकट से दुबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की बोइंग बी-737 फ्लाइट ने निर्धारित समय के अनुसार उड़ान भरी और दुबई हवाई अड्डे पर उतरने के बाद कर्मचारियों ने विमान में सांप होने की सूचना दी थी। विमानन नियामक संस्था ने घटना के संबंध में विस्तृत जांच के आदेश दिए थे।

नक्सलियों के आईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के 3 जवान जख्मी

ग्यारह दिन बाद नक्सलियों ने पुनः किया आईडी ब्लास्ट

झारखंड: अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र कोल्हान में नक्सलियों के आईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ के 3 जवान जख्मी हो गए। उनमें से राकेश पाठक, डी बी अनल और पंकज यादव शामिल है । उनका चाईबासा में प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए एअरलिफ्ट कर रांची भेजा गया है।


घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि गुरुवार को गोईलकेरा थाना क्षेत्र मेरालगढ़ा और हाथीबुरु जंगल में जवान सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान IED ब्लास्ट हुआ। जिसकी चपेट में तीन जवान आ गए। घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद  एयरलिप्ट कर रांची भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि माओवादी नक्सली संगठन के सिर्फ नेता मिसिर बेसरा, अनमोल दा, मोछू, चमन, कांडे ,अजय महतो, सागेन अंगरिया अपने दस्ते के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमण सील है।

उक्त सूचना के आलोक में चाईबासा पुलिस बल, कोबरा बटालियन और झारखंड जगुआर तथा सीआरपीएफ को मिलाकर एक दल बनाया गया। जो सर्च अभियान पर निकला। इस बीच गोईलकेरा थाना क्षेत्र मोरालगढा एवं हाथीबुरु जंगल के पास सर्च अभियान चला रहे थे ,तभी नक्सलियों द्वारा उक्त सर्च पार्टी को निशाना बनाकर आईडी विस्फोट किया गया। जिसकी चपेट में सीआरपीएफ के राकेश पाठक,डी बी अनल, पंकज यादव आकर जख्मी हो गए। उन सभी का प्राथमिक उपचार कर इलाज के लिए एअरलिफ्ट कर रांची भेजा गया है।

गौरतलब हो कि नक्सली द्वारा क्षेत्र में 11 दिन के बाद आईडी विस्फोट किया गया है। इससे पूर्व नक्सली सर्च अभियान में बाधा पहुंचाने के लिए लगातार आईडी विस्फोट करते आरहे है। इससे जवान जख्मी हो रहे है। इस संबंध में नक्सलियों ने जगह-जगह पोस्टर लगाकर ग्रामीणों को निर्देश दिया था कि वे जंगल क्षेत्र में ना जाएं । उनके द्वारा आईडी बम लगाया गया है। जिसके चपेट में आ सकते हैं । वहीं पुलिस का सर्च अभियान नहीं रुका ।इस बीच नक्सली के द्वारा लगाए गए आईडी बम के चपेट में ग्रामीण और जवान जख्मी होते आ रहे हैं।

निवेशकों को संभावित नुकसान से बचाने के लिए वापस लिया है 20 हजार करोड़ का एफपीओ – गौतम अडाणी

अडाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड के 20 हजार करोड़ रूपये का एफपीओ वापस लेने के बाद गौतम अडाणी ने बयान दिया है और कहा कि, “मेरे लिए मेरे निवेशकों का हित सर्वोपरि है, इसलिए निवेशकों को संभावित नुकसान से बचाने के लिए हमने एफपीओ वापस ले लिया है। इन निर्णय हमारे मौजूदा परिचालनों और भविष्य की योजनाओं पर कोई प्रभाव नहीं पडेगा। और हम समय पर क्रियान्वयन पर ध्यान देना जारी रखेंगे।“

अडाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अडाणी ने एक वीडियो के माध्यम से अपना ब्यान जारी किया है। और कहा है कि, “पूरी तरह से सब्सक्राइब किए गए एफपीओ के बाद इसे वापस लेने के फैसले ने कई लोगों को चौंका दिया होगा। लेकिन बाजार में आज के उतार-चढ़ाव को देखते हुए, बोर्ड ने दृढ़ता से महसूस किया कि एफपीओ के साथ आगे बढ़ना नैतिक रूप से सही नहीं होगा।“

उन्होंने कहा कि, “बाजार में स्थिरता आने के बाद हम अपनी पूंजी और बाजार रणनीति की समीक्षा करेंगे। हमारा ईएसजी पर खास फोकस है और हर बिजनेस जिम्मेदार तरीके से वैल्यू क्रिएट करता रहेगा। हमारे गवर्नेंस सिद्धांतों का सबसे मजबूत सत्यापन, हमारी कर्इ अंतर्राष्ट्रीय साझेदारियों से आता है।“

अडाणी ने कहा कि, एक उद्यमी के रूप में 4 दशकों से अधिक के मेरे सफर में मुझे सभी हितधारकों, विशेष रूप से निवेशक समुदाय से भारी समर्थन हासिल करने का सौभाग्य मिला है। मेरे लिए यह स्वीकार करना महत्वपूर्ण है कि मैंने जीवन में जो कुछ भी हासिल किया है। वह विश्वास और भरोसे के कारण है। मैं अपनी सारी सफलता का श्रेय उन्हीं को देता हूं। मेरे लिए, मेरे निवेशकों का हित सर्वोपरि है और सब कुछ दोयम है इसलिए निवेशकों को संभावित नुकसान से बचाने के लिए हमने एफपीओ को वापस ले लिया है।“

केंद्रीय बजट 2023-24: 7 लाख सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं- निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में 2023-24 का केंद्रीय बजट पेश किया है। और इस बजट की मुख्य बात यह रही कि नई इनकम टैक्स रिजीम के तहत 7 लाख तक सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। बजट से पहले संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई जिसमें बजट 2023-24 को मंजूरी दी गर्इ। यह बजट मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट है।

वर्ष 2023-24 के बजट में महिलाओं के लिए महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू जो कि महिलाओं को 2 लाख की बचत पर 7.5 फीसदी का ब्याज देने की बात भी कही है। साथ ही ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्र में 35 हजार करोड़ रुपए का निवेश करने और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में 20,700 करोड़ रुपए की विदेश भी किया जाएगा।

संसद में बजट पेश करते हुए उन्होंने आगे कहा कि, वैकल्पिक उर्वरकों को बढ़ावा देने के लिए पीएम प्रणाम योजना की शुरुआत की जाएगी। गोवर्धन स्कीम के तहत 500 नए संयंत्रों की स्थापना की जाएगी।

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 की शुरूआत की जाएगी और युवाओं को अंतरराष्ट्रीय अवसरों के लिए कौशल प्रदान करने के लिए 30 स्किल इंडिया नेशनल सैक्टर खोले जांएगे। और महामारी से प्रभावित एमएसएमई को राहत दी जाएगी।

साथ निर्मला सीतारमण ने आगे कहा कि ही पूंजी निवेश परिव्यय 33% बढ़ाकर 10 लाख करोड़ रुपये किया जा रहा है। बजट में रेलवे के लिए 2.40 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत परिव्यय का प्रावधान किया गया है। और जनजातीय समूहों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए पीएमपीबीटीजी विकास मिशन शुरू किया जाएगा।

वहीं पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों के लिए पीएम विश्व कर्म कौशल सम्मान पैकेज लाया जाएगा। कृषि श्रृण लक्ष्य को बढ़ाकर लाख करोड़ रुपये किया जाएगा। और कृषि से जुड़े स्टार्ट अप को प्राथमिकता दी जाएगी।

वित्त मंत्री ने कहा कि हमारा आर्थिक एजेंडा आर्थिक स्थिरता को मजबूत करने पर केंद्रित हैं। और गरीबों के लिए मुफ्त खाद्यान्न की आपूर्ति को एक साल के लिए बढ़ाया गया है।

प्रति व्यक्ति आय दोगुनी से अधिक बढ़कर 1.97 लाख रुपये हो गर्इ है। भारतीय अर्थव्यवस्था सही रास्ते पर है और उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ रही है।