बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती द्वारा उनके भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के Convener पद से हटा दिया है। इसके पहले भी आकाश को दो बार पदों हटाया जा चुका है, एक बार उन्हें पार्टी से निष्कासित भी कर दिया था।
पहली बार: 7 मई 2024 को हटाया गया था नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से
लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान 7 मई 2024 को मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर और अपने राजनीतिक उत्तराधिकारी के पद से अचानक हटा दिया था। उस समय मायावती हटाने का कारण बताया था कि आकाश आनंद को अभी राजनीति में “और परिपक्व होने की आवश्यकता है”। हालांकि, चुनाव के कुछ हफ्तों बाद (जून 2024 में) उनकी पार्टी में वापसी हो गई थी और उनकी जिम्मेदारियां बहाल कर दी गई थीं।
दूसरी बार: 2 मार्च 2025 को सभी पदों से मुक्त किया गया
वही दूसरी बार 2 मार्च 2025 को मायावती ने आकाश आनंद को एक बार फिर पार्टी के सभी पदों से मुक्त कर दिया। साथ ही यह घोषणा की कि वह अपने जीते-जी किसी को भी पार्टी में अपना उत्तराधिकारी घोषित नहीं करेंगी। 3 मार्च 2025 को आकाश आनन्द को पार्टी से पूरी तरह बाहर कर दिया गया। मायावती ने आरोप लगाया था कि आकाश अपने ससुर (अशोक सिद्धार्थ) के प्रभाव में आकर पार्टी विरोधी और ‘अहंकारी’ रुख अपना रहे हैं।
परिवारवाद के आरोपों से बचने के लिए कड़े फैसले
मायावती ने पार्टी में परिवारवाद के आरोपों से बचने और अनुशासन बनाए रखने के लिए परिवार के अन्य सदस्यों पर भी समय-समय पर कड़े फैसले लिए हैं।
मायावती की तरफ से बीएसपी को लेकर समय-समय पर बदलाव किए जाते रहे हैं। मायावती ने पार्टी पर ‘परिवारवाद’ (Dynasty politics) का ठप्पा न लगे, इसके लिए बसपा के संविधान में संशोधन किया और यह नियम बनाया कि पार्टी अध्यक्ष का कोई भी करीबी रिश्तेदार किसी संगठनात्मक पद पर नहीं रहेगा। इसी नियम के तहत उन्होंने अपने भाई आनंद कुमार को पार्टी के उपाध्यक्ष पद से हटा दिया था। हालांकि, बाद में समय और परिस्थितियों के अनुसार उन्हें पार्टी में महत्वपूर्ण प्रशासनिक और राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारियां सौंपी जाती रही हैं।
अशोक सिद्धार्थ पर गंभीर आरोप, पार्टी से निष्कासित
अशोक सिद्धार्थ पर पार्टी को दो धड़ों में बांटने, गुटबाजी करने और अनुशासनहीनता के गंभीर आरोप लगे। मायावती ने उन्हें पहले फरवरी 2025 में पार्टी से निकाला और इसके बाद अगस्त 2026 में एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें पार्टी से हमेशा के लिए निष्कासित कर दिया।
मायावती का ताजा बयान: “आकाश अभी mature नहीं है”
मायावती ने आकाश आनन्द को सभी पदों से हटा दिया है। मायावती ने कहा आकाश आनन्द अभी mature नहीं है।




