मनोज सिन्हा को up मे मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी या केंद्र मे संभालेंगे पदभार?

मनोज सिन्हा को J&K से मिलेगी विदाई? लद्दाख LG को अतिरिक्त प्रभार, केंद्रीय मंत्री या UP में बड़ी भूमिका के कयास
जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की अनुपस्थिति में लद्दाख के LG विनय कुमार सक्सेना को अतिरिक्त प्रभार दिया गया। सिन्हा को केंद्रीय मंत्रीमंडल या UP में बड़ी भूमिका मिलने के कयास हैं।

सुजीत ठाकुर, नई दिल्ली

जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिंहा को लेकर बड़ी खबर आई है। उनकी अनुपस्थिति में लद्दाख के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल की जिम्मेदारी निभाएंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यह आदेश देर शाम जारी किया है।

सिन्हा की अनुपस्थिति में लद्दाख के LG को अतिरिक्त प्रभार

इसके साथ ही यह चर्चा सियासी गलियारे में शुरू हो गई है कि मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर की जिम्मेदारी से निकट भविष्य में मुक्त किया जा सकता है। उन्हें या तो केंद्रीय मंत्रीमंडल में शामिल किया जा सकता है या फिर केंद्र उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कोई जिम्मेदारी दे सकती है।

निजी कारणों से छुट्टी या बड़ा सियासी बदलाव?

एक चर्चा यह भी हो रही थी कुछ निजी कारणों से सिन्हा शायद छुट्टी पर जा सकते हैं और जबतक वह दोबारा अपना कार्यभाल नहीं संभाल लेते उनकी जगह लद्दाख के उप राज्यपाल, सिन्हा का कामकाज देखेंगे। अचानक से विनय सक्सेना को यह अतिरिक्त जिम्मेदारी देना अनायास नहीं है इसके पीछे कोई बड़ा सियासी कारण माना जा रहा है।

छह साल बाद मिल सकता है नया रोल

सिन्हा बीते लगभग छह साल से जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल हैं। उन्होंने अगस्त 2020 में यह जिम्मेदारी संभाली थी। ऐसा मौका पहले शायद ही आया हो कि उनकी अनुपस्थिति में जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल का काम लद्दाख के उपराज्यपाल को सौंपी गई हो।

केंद्रीय मंत्रीमंडल या UP में बड़ी भूमिका?

सूत्रों का कहना है कि इसका सीधा मतलब है कि सिन्हा को कोई अन्य जिम्मेदारी भाजपा शीर्ष नेतृत्व सौंपना चाह रहा है। चूंकि जल्द ही केंद्रीय मंत्रीमंडल में फेरबदल की संभावना है इसलिए उन्हे केंद्रीय मंत्री की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

2017 में योगी की जगह चर्चा में थे सिन्हा

इसके अलावा उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने है। ऐसे में यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि सिन्हा को यूपी में बड़ी भूमिका दी जा सकती है। 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नतीजा आने के बाद सिन्हा का नाम भावी मुख्यमंत्री रूप में काफी चर्चित रहा था। लेकिन अंतिम समय में उनकी जगह योगी आदित्यनाथ को सीएम बनाया गया था।