श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में जलजमाव से बढ़ी परेशानी

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दिल्ली-NCR में भारी बारिश, कई इलाकों में जलजमावन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश हुई। राजीव चौक, ITO और IGI एयरपोर्ट समेत कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई।

रिपोर्टर प्रिया तिवारी

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन शुक्रवार को दिल्ली-NCR में मौसम सुहावना नजर आया। तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बारिश के चलते राजधानी के कई हिस्सों में जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

राजीव चौक, ITO और एयरपोर्ट प्रभावित

राजीव चौक, ITO और इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट समेत कई इलाकों में सड़कें पानी भरा नजर आया। जलजमाव के कारण कई जगहों पर ट्रैफिक की रफ्तार थम गई और लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा।

9 फ्लाइट्स डायवर्ट, यात्री परेशान

बारिश का असर हवाई यातायात पर भी देखने को मिला। खराब मौसम के कारण नौ फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया। इनमें से चार फ्लाइट्स को जयपुर, चार को लखनऊ और एक को अहमदाबाद भेजा गया।

जलजमाव से एयरपोर्ट पर यात्री परेशान। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जलजमाव के कारण यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी कम होने के इंतजार में कई यात्रियों को काफी देर खड़ा रहना पड़ा।

कल कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

मौसम विभाग ने शनिवार को भी दिल्ली में बारिश की संभावना जताई है। 5 सितंबर को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रह सकते हैं और सुबह से शाम के बीच कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज और चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना है।

दिल्ली के साथ इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के अलावा हरियाणा और चंडीगढ़ में भी व्यापक बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक बारिश की संभावना है। इसका असर नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में भी देखने को मिल सकता है।