
रिपोर्ट प्रिया तिवारी
सोशल मीडिया पर अलग अलग समय पर एआई से जुड़े ट्रेंड्स हलचल मचाते रहते हैं। जिबली स्टाइल आर्ट और कैरीकेचर अवतारों के बाद अब इंस्टाग्राम और एक्स पर 80s फोटो ट्रेंड जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। इस ट्रेंड के तहत AI की मदद से अपनी आज की तस्वीरों को 1980 के दशक के स्टाइल में बदल रहे हैं। खास बात यह है कि फोटो में व्यक्ति के चेहरे की पहचान और स्किन टोन पूरी तरह बरकरार रहती है, लेकिन उनके बाल, कपड़े, चश्मे और बैकग्राउंड 80 के दशक के बॉलीवुड या डिस्को एरा जैसे हो जाते हैं।
क्या है वायरल चैटजीपीटी 80 फोटो ट्रेंड?
इंस्टाग्राम और एक्स पर इन दिनों 1980 के दशक का रेट्रो फोटो ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें लोग अपनी मौजूदा तस्वीरों को एआई की मदद से इस तरह बदल रहे हैं कि वे किसी पुराने फैमिली एलबम, बॉलीवुड फिल्म या 80 की मैगजीन कवर फोटो जैसी नजर आएं।
इस ट्रेंड में सिर्फ तस्वीर पर पुराना फिल्टर लगाने के बजाय एआई फोटो के हेयरस्टाइल, कपड़े, एक्सेसरीज, बैकग्राउंड, लाइटिंग और कैमरा इफेक्ट तक बदल देता है। चेहरे की पहचान और व्यक्ति की मूल विशेषताओं को बरकरार रखते हुए पूरी तस्वीर को 1980 के दशक के अंदाज में तैयार किया जाता है।
इस ट्रेंड की सबसे बड़ी खासियत इसका रेट्रो लुक है। जो बड़ी-बड़ी हस्तियों से लेकर जेन-जी व आम लोगों को आकर्षित कर रहा है। एआई से बनाई जा रही तस्वीरों में बड़े और घने हेयरस्टाइल, घुंघराले बाल, हाई-वेस्ट कपड़े, एविएटर सनग्लास और बड़े स्टेटमेंट ज्वेलरी जैसे एलिमेंट देखने को मिल रहे हैं। तस्वीरों में अक्सर वार्म लाइटिंग, हल्का सेपिया टोन, सॉफ्ट फिल्म ग्रेन और पुराने कैमरे से खींची तस्वीर जैसा टेक्सचर जोड़ा जाता है। यूजर चाहें तो तस्वीर को बॉलीवुड स्टूडियो पोर्ट्रेट, पुराने वेडिंग एलबम, फिल्म मैगजीन कवर या डिस्को बैकग्राउंड जैसा भी बना सकते हैं।
केंद्रीय मंत्री भी हुए 80s ट्रेंड का हिस्सा
यह ट्रेंड सिर्फ आम सोशल मीडिया यूजर्स तक सीमित नहीं है। केंद्रीय मंत्री भी इस रेट्रो ट्रेंड को फॉलो करते नजर आ रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, किरेन रिजिजू और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी 80 के दशक के अंदाज में तैयार अपनी एआई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
इन तस्वीरों में नेताओं का लुक पुराने दौर के हेयरस्टाइल, कपड़ों और सिनेमाई अंदाज के साथ नजर आया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह ट्रेंड और चर्चा में आ गया।
बॉलीवुड सितारे भी नहीं रहे पीछे
80s फोटो ट्रेंड का असर बॉलीवुड में भी देखने को मिल रहा है।
तमन्ना भाटिया, दीपिका पादुकोण, लिन लैशराम, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत कई सितारों ने 80 के दशक के अंदाज में तैयार एआई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में सितारों का लुक पुराने बॉलीवुड दौर के हेयरस्टाइल, फैशन, मेकअप और सिनेमाई रोशनी के साथ दिखाई दे रहा है।
परिणीति चोपड़ा ने शेयर किया ‘80s बेबी’ पोस्ट
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने भी सोशल मीडिया पर 80 के दशक में जन्मे लोगों को लेकर एक खास पोस्ट साझा किया।
पोस्ट में उन्होंने खुद को भी ‘80s बेबी’ बताया। इसके साथ ही उन्होंने अपने पति राघव चड्ढा को टैग करते हुए मजेदार अंदाज में लिखा कि काश दोनों की मुलाकात जन्म लेते ही हो गई होती।
परिणीति ने पोस्ट के जरिए राघव चड्ढा से इस बात पर चर्चा करने की बात भी कही। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर उनके हल्के-फुल्के और निजी अंदाज की झलक देता है।
चैटजीपीटी से अपना 80 पोर्ट्रेट कैसे बनाएं?
अपने फोन या वेब पर चैटजीपीटी खोलें और एक नई चैट शुरू करें। फोटो अपलोड करें:प्लस आइकॉन पर क्लिक करके अपनी एक साफ, अच्छी रोशनी वाली फ्रंट-फेसिंग फोटो (सटीक सेल्फी या पोर्ट्रेट) अपलोड करें।
डिटेल्ड प्रॉम्प्ट दें:फोटो के साथ एआई को स्पष्ट निर्देश दें कि आपको 80 के दशक का कैसा लुक चाहिए।
फेस आइडेंटिटी बनाए रखें:प्रॉम्प्ट में विशेष रूप से कहें कि आपके चेहरे के मूल नैन-नक्श और नेचुरल स्किन टोन में बदलाव न हो। फाइन-ट्यूनिंग:अगर पहली बार में मनचाहा रिजल्ट न मिले, तो फॉलो-अप प्रॉम्प्ट देकर तस्वीर को और सुधारें।
आप चैटजीपीटी पर इस प्रॉम्प्ट की सहायता से भी फोटो जनरेट कर सकते हैं।Reimagine this image as a glamorous 1980s Indian film portrait. Retain the subject’s recognisable facial features and natural skin tone. Add voluminous, softly curled hair, a bold and colourful outfit, statement jewellery, warm studio-style lighting, rich cinematic tones and a subtle vintage film grain. Ensure the final image looks realistic, polished and elegant



