Bihar विधानसभा में Tejashwi का तीखा तंज: ‘Elected CM को Selected CM ने हटा दिया’

भाजपा की 'इनसाइड' पॉलिटिक्स: सम्राट चौधरी के उभार और भाजपा के आंतरिक असंतोष पर Bihar विधानसभा में बोले Tejashwi , उन्होंने CM सम्राट को चेताया: RSS और BJP के पुराने दिग्गजों से सावधान रहें, कहा- 'पांच साल में पांच सरकारें, भाजपा ने बिहार को अस्थिरता में झोंका'...

भाजपा की 'इनसाइड' पॉलिटिक्स: सम्राट चौधरी के उभार और भाजपा के आंतरिक असंतोष पर Bihar विधानसभा में बोले Tejashwi …File Photo
भाजपा की 'इनसाइड' पॉलिटिक्स: सम्राट चौधरी के उभार और भाजपा के आंतरिक असंतोष पर Bihar विधानसभा में बोले Tejashwi …File Photo

तहलका डेस्क।

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष और Bihar Assembly में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को BJP पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि भाजपा ने Nitish Kumar को राजनीतिक रूप से समाप्त करने की साजिश रची है। सदन में विश्वास मत प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा ने जानबूझकर ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न कीं, जिससे नीतीश कुमार को Chief Minister post छोड़ने पर विवश होना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि राजद को इस बात का पहले से आभास था कि भाजपा नीतीश कुमार को लंबे समय तक गठबंधन के नेता के रूप में स्वीकार नहीं करेगी और अंततः उन्हें अप्रासंगिक बना देगी।

राज्य में बार-बार बदलते राजनीतिक समीकरणों पर चिंता व्यक्त करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि किसी भी प्रदेश के विकास के लिए राजनीतिक स्थिरता अनिवार्य होती है, लेकिन बिहार ने पिछले पांच वर्षों में पांच बार सरकारों का बदलाव देखा है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बार-बार पाला बदलने के घटनाक्रम को राज्य की स्थिरता के लिए नुकसानदेह बताया। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा के भीतर आंतरिक असंतोष की ओर इशारा करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भी सतर्क रहने की सलाह दी। राजद नेता ने कहा कि सम्राट चौधरी को भाजपा और आरएसएस के उन कैडरों से सावधान रहना चाहिए जो उनके अचानक हुए उभार से असहज महसूस कर रहे हैं।

सम्राट चौधरी के पारिवारिक राजनीतिक पृष्ठभूमि का उल्लेख करते हुए तेजस्वी यादव ने व्यंग्यात्मक लहजे में उनके पिता शकुनि चौधरी के पुराने बयानों का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि संभवतः पुराने कड़े विरोध और बयानों से उपजे भय को शांत करने के लिए ही भाजपा नेतृत्व ने उनके पुत्र को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है। चर्चा के दौरान तेजस्वी यादव ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरक्षण की व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए जिसमें वंचित और पिछड़ी जातियों की महिलाओं को भी अनुपातिक और पर्याप्त प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके, ताकि सामाजिक न्याय का उद्देश्य सही मायने में पूरा हो।