Bollywood News: Alia Bhatt दूसरी बार Cannes Film Festival में शामिल हुई हैं। रेड कार्पेट से जुड़े उनके कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो को लेकर इंटरनेट पर बहस शुरू हो गई, जिसमें कुछ फोटोग्राफर कैमरे नीचे करते नजर आए। इसके बाद कई यूजर्स ने दावा किया कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर आलिया को ज्यादा पहचान नहीं मिली और उन्हें नजरअंदाज किया गया।
हालांकि सोशल मीडिया पर लोगों की राय बंटी हुई दिखी। कुछ फैंस ने आलिया का समर्थन किया और कहा कि वह हमेशा की तरह आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही थीं। वहीं कुछ यूजर्स ने वीडियो को लेकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई लोगों ने कहा कि हॉलीवुड और इंटरनेशनल इवेंट्स में अभी भी भारतीय कलाकारों को उतना ध्यान नहीं मिलता।
इन सबके बीच आलिया भट्ट ने बेहद शालीन तरीके से ट्रोल्स को जवाब दिया। उन्होंने हाल ही में कान्स फेस्टिवल से जुड़ी अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे। इसी पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि “कितनी अफसोस की बात है, किसी ने आपको नोटिस ही नहीं किया।” इस पर आलिया ने जवाब दिया, “अफसोस किस बात का प्रिय? आपने तो मुझे नोटिस किया ही!”
आलिया का यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। फैंस ने उनके शांत और सकारात्मक अंदाज की जमकर तारीफ की। कई यूजर्स ने कहा कि बिना गुस्सा किए या बहस में पड़े, आलिया ने एक लाइन में ट्रोल्स को जवाब दे दिया।
बताया जा रहा है कि आलिया इस बार भी L’Oréal Paris India की ग्लोबल एंबेसडर के तौर पर फेस्टिवल में शामिल हुई हैं। गौरतलब है कि 12 मई से शुरू हुआ Cannes Film Festival 23 मई तक चलेगा और इसमें दुनिया भर के कलाकार हिस्सा ले रहे हैं।




