नई दिल्ली, 16 मई 2026: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिक्किम राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं और सिक्किम के निरंतर विकास के लिए केंद्र सरकार के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा कि सिक्किम ने पर्यावरण संरक्षण, पर्यटन, जैविक खेती और सतत विकास के क्षेत्र में देश के सामने एक आदर्श प्रस्तुत किया है। उन्होंने राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, शांतिप्रिय समाज और प्राकृतिक सुंदरता की सराहना करते हुए कहा कि सिक्किम भारत की विविधता और एकता का मजबूत प्रतीक है।
पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार सिक्किम के बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी, पर्यटन और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में सिक्किम विकास और प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुएगा। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा है कि “राज्य स्थापना दिवस पर मेरे सभी भाई बहनों को शुभकामनाएं।भारत के विकास में सिक्किम का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण और सराहनीय हैं। मै राज्य के लोगों को 50 वीं वर्षगांठ पर शुभकामनाएं देता हूं।
गौरतलब है कि सिक्किम 16 मई 1975 को भारत का 22वां राज्य बना था। हर वर्ष इस दिन को राज्य स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। पिछले पांच दशकों में सिक्किम के परिवर्तन पर ध्यान दिया है जिसमें राज्य और केन्द्र के नेताओं ने बुनियादी ढांचे,पर्यटन,कनेक्टिविटी, और सामाजिक संकेतकों में सुधार पर काम किया है। केन्द्र ने भी हाल के वर्षों में सिक्किम सहित पूर्वोत्तर और हिमालयी क्षेत्रों में सड़क के नेटवर्क और बुनियादी ढांचे के साथ पर्यटन के विकास पर जोर दिया है। औऱ कई पहलों की घोषणाए भी की है।




