सिंगर वाजिद खान का निधन

कोविड-१९ वायरस से हफ्ते से संक्रमित और किडनी सी समस्या से जूझ रहे बॉलीवुड के जाने माने सिंगर वाजिद खान का सोमवार सुबह निधन हो गया है। साजिद की वाजिद के साथ जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत मशहूर रही है। वाजिद केवल ४२ साल के थे।

वाजिद खान के अचानक निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। तमाम  कलाकारों ने उनके निधन पर शोक जताया है। बताया गया है कि वाजिद के निधन की वजह उनकी किडनी की समस्या रही। हालांकि, किडनी के इलाज के दौरान उनका कोरोना की टेस्ट रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। हफ्ते भर पहले यह रिपोर्ट आई थी।

साजिद ने वाजिद के साथ सबसे पहले १९९८ में सलमान खान अभिनीत ”प्यार किया तो डरना क्या” के लिए संगीत दिया था। साल १९९९ में, उन्होंने सोनू निगम की एल्बम ”दीवाना” के लिए संगीत दिया, जिसमें ”दीवाना तेरा”, ”अब मुझसे रात दिन” और ”इस कदर प्यार है” जैसे लोकप्रिय गीत थे।

साल १९९९ में ही उन्होंने ”हैलो ब्रदर” के लिए संगीत निर्देशकों के रूप में काम किया और ”हटा सावन की घाटा”, ”चुपके से कोई और” और ”हैलो ब्रदर” जैसे गाने लिखे। वाजिद खान के निधन पर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया – ”बहुत बुरी खबर।  वाजिद खान भाई के बारे में एक बात जो मुझे हमेशा याद रहेगी वो है वाजिद भाई की हंसी। हमेशा मुस्कुराते रहना। बहुत जल्दी चले गए। उनके परिवार और शोक व्यक्त करने वाले लोगों के प्रति मेरी संवेदना। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले मेरे दोस्त। तुम हमेशा मेरी सोच और मेरी प्रार्थना में हो”।