शिवराज चौहान होंगे सीएम, ७ बजे शपथ

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के सरकार गिरने के बाद अब भाजपा की सरकार बनने की तैयारी है।  वहां शिव राज सिंह मुख्यमंत्री बन रहे हैं और शाम ७ बजे उनकी शपथ होगी।

कुछ समय पहले मध्य प्रदेश में वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में चले जाने के बाद २२ विधायक कांग्रेस से टूट गए थे जिसके बाद कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गयी थी। इस दौरान बड़े स्तर पर राजनीतिक घटनाक्रम हुए। तमाम कोशिशों के बाद जब बागी विधायक बेंगलुरु से नहीं लौटे तो कमलनाथ को फ्लोर टेस्ट से पहले ही इस्तीफा देना पड़ा।

भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर खींचतान चल रही थी। लेकिन सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को ही दोबारा यह पद सौंपे जाने का फैसला भाजपा आलाकमान ने किया। आज शाम ७ बजे राज्यपाल लालजी टंडन उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।