महाराष्ट्र में हिंसक मराठा आरक्षण कार्यकर्ताओं ने जलाया एनसीपी विधायक प्रकाश सोलंके के घर को आग के हवाले किया

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर आंदोलनकारियों ने सोमवार को राज्य के बीड जिले में एनसीपी विधायक प्रकाश सोलंके के आवास पर हमला कर आग लगा दी। संयोग से विधायक और उनका परिवार व स्टाफ के लोग सुरक्षित बच गए है।

राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटना को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने मराठा आरक्षण कार्यकर्ताओं से हिंसा से दूर रहने और अपने आंदोलन को शांतिपूर्वक करने को कहा और मनोज जरांगे पाटिल को इस तथ्य पर ध्यान देना चाहिए कि यह विरोध क्या मोड़ ले रहा है। यह गलत दिशा में जा रहा है।

वहीं एनसीपी विधायक प्रकाश सोलंके ने एक्स पर बताया कि, “जब हमला हुआ तब मैं अपने घर के अंदर था। सौभाग्य से मेरे परिवार का कोई भी सदस्य या कर्मचारी घायल नहीं हुआ। हम सभी सुरक्षित हैं लेकिन एक आग के कारण संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है।”

एनसीपी नेता और सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि, “महाराष्ट्र में जो ट्रिपल इंजन की सरकार है, ये उनकी विफलता है। आज एक विधायक का घर जलाया जाता है, गृह मंत्रालय क्या कर रहा है और गृह मंत्री क्या कर रहे हैं? ये उनकी जिम्मेदारी है।”

आपको बता दें, महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग कोई नई नहीं है बल्कि काफी पुरानी है। इसे लेकर लोग कई बार सड़कों पर उतर चुके हैं। पिछले सितंबर में जालना में आंदोलनकारियों पर हुए लाठीचार्ज के बाद कार्यकर्ताओं ने हिंसक रूप अपनाया था। और इस हिंसा में 42 पुलिसकर्मियों सहित कई अन्य लोग भी घायल हुए थे।