मध्य प्रदेश में दिग्विजय को उम्मीदवार बनाया कांग्रेस ने, भाजपा ने ५ और राज्य सभा प्रत्याशी घोषित किये

भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सभा के लिए ५ और उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इनमें दो हरियाणा, एक हिमाचल प्रदेश और एक-एक महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के लिए हैं। इस बीच कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को मध्य प्रदेश से उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में  हुई जिसमें इन नामों को अंतिम रूप दिया गया। पार्टी की तरफ से गुरूवार को जारी सूची के मुताबिक हरियाणा से भाजपा ने रामचंद्र झांगड़ा और दुष्यंत कुमार, हिमाचल प्रदेश से इंदु गोस्वामी, मध्य प्रदेश से प्रो सुमेर सिंह सोलंकी और महाराष्ट्र से भगवत कराड़ को उम्मीदवार बनाया है।

उधर कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को मध्य प्रदेश से राज्य सभा पार्टी उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने आज अपना नामांकन दाखिल किया है।

याद रहे बुधवार को भाजपा ने राज्य सभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के रूप में नौ नामों की सूची जारी की थी।