‘भारत जोड़ो यात्रा’ में कर्नाटक के मंड्या से पदयात्रा में शामिल हुईं सोनिया गांधी

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कर्नाटक के मांड्या में  बृहस्पतिवार से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होकर राहुल गांधी तथा अन्य भारत यात्रियों के साथ शामिल हुई। सोनिया ने पदयात्रा को मांडया जिले के डाक बंगला इलाके से आरंभ किया।

सोनिया गांधी पहली बार ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुई हैं। उनका यात्रा में शामिल होना इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है कर्नाटक विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले मांडया में महत्वपूर्ण है क्योंकि यह देवगौड़ा परिवार के दबदबे वाला क्षेत्र माना जाता हैं।

कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि, “यह ऐतिहासिक क्षण हैं कि सोनिया गांधी जी इस यात्रा में शामिल हुई हैं। इससे पार्टी कर्नाटक में और भी मजबूत होगी।“

बता दें कर्नाटक से सोनिया गांधी का गहरा संबंध इस प्रकार भी है, कि जब कभी भी गांधी परिवार पर राजनीतिक संकट आया है तब दक्षिण भारत ने उसे मुश्किल से उबारा हैं। भारत की दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी दक्षिण भारत की सीटों से लोकसभा चुनाव लड़ा था। और सोनिया गांधी भी कर्नाटक के बेल्लारी सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं।

आपको बता दें, ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत राहुल गांधी और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरुआत की थी। और इन दिनों यह यात्रा कर्नाटक में हैं। यात्रा का समापन अगले साल की शुरूआत में कश्मीर में होगा।

इस पूरी यात्रा के दौरान कुल 3,570 किलोमीटर की निर्धारित दूरी तय की जाएगी और राहुल समेत 119 अन्य नेताओं को ‘भारत यात्री’ नाम दिया गया हैं, जो इस पदयात्रा को करते हुए कश्मीर तक जाएंगे।