भगवंत मान सरकार में स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार

पंजाब की भगवंत मान सरकार में कैबिनेट मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने गिरफ्तार कर लिया है।

विजय सिंगला पर आरोप है कि वे अधिकारियों से ठेके पर एक फीसदी कमीशन की मांग की शिकायत काफी समय से आ रही थी, और पुख्ता सबूत मिलने के बाद उन्हे गिरफ्तार कर लिया गया।

आपको बता दे, राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विजय सिंगला को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने का ऐलान किया था और कहा था कि हम एक परसेंट भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि, जनता ने बड़ी उम्मीदों के साथ आप पार्टी को चुना और सरकार बनाई और उस उम्मीद पर हमें खरी उतरना हमारा कर्तव्य है।