16 मई 2026, नई दिल्ली/वॉशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन और अन्य विदेशी कंपनियों से कहा है कि यदि वे अमेरिकी टैरिफ से बचना चाहते हैं तो उन्हें अमेरिका में उत्पादन करना होगा और अमेरिकी लोगों को नौकरियां देनी होंगी। ट्रंप ने एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान कहा कि उनकी सरकार का उद्देश्य विनिर्माण क्षेत्र को फिर से अमेरिका को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि जो कंपनियां अमेरिका में फैक्ट्री लगाएंगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार पैदा करेंगी, उन्हें बेहतर कारोबारी माहौल और कर लाभ दिए जाएंगे।
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “अगर कंपनियां टैरिफ से बचना चाहती हैं, तो उन्हें अमेरिका आकर उत्पादन करना चाहिए। हम चाहते हैं कि नौकरियां अमेरिकी नागरिकों को मिलें, न कि विदेशियों को।”
ट्रंप लंबे समय से चीन के साथ व्यापार असंतुलन और अमेरिकी उद्योगों पर उसके प्रभाव को लेकर कड़ा रुख अपनाते रहे हैं। उनके प्रशासन ने पहले भी चीनी उत्पादों पर भारी टैरिफ लगाए थे, जिसका असर वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर पड़ा था। ट्रंप ने फॉक्स न्यूज से कहा कि “मैने बोइंग और जनरल इलेक्ट्रिक को यह बताया है कि हम जनरल इलेक्ट्रिक इंजन का इस्तेमाल करेंगे, जो बेहतरीन हैं। अगर वे अच्छा काम करते हैं तो हम 750 तक पहुंच सकते हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप का यह बयान आगामी आर्थिक नीतियों और चुनावी रणनीति का हिस्सा है, जिसमें घरेलू विनिर्माण, रोजगार और “अमेरिका फर्स्ट” नीति को प्रमुखता दी जा रही है। ट्रंप ने 13 से 15 मई तक चीन की राजकीय यात्रा की , जहां उनकी चीनी राष्ट्रपति से भी मुलाकात हुई।




