जेटली स्थिर, नायुडु ने हाल जाना

सांस लेने में दिक्कत के बाद शुक्रवार को दिल्ली के ”एम्स” में दाखिल किये गए वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की हालत स्थिर बताई गयी। है शनिवार सुबह उप राष्ट्रपति वेंकैया नायुडु उनका हाल जानने एम्स पहुंचे।

उनका इलाज कर रहे डाक्टरों जेटली की हालत अभी स्थिर बनी हुई है। शनिवार सुबह जेटली का हाल जानने के लिए उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू अस्पताल पहुंचे। उपराष्ट्रपति ने डॉक्टरों से जेटली की सेहत के बारे में जानकारी ली। जेटली को कल शाम से ही आईसीयू में ऱखा गया है।

पिछले कल पीएम  मोदी सहित कई मंत्री जेटली का हाल जानने एम्स पहुंचे थे। मोदी   अलावा गृहमंत्री अमित शाह भी जेटली से मिलने एम्स पहुंचे थे। अरुण जेटली को शुक्रवार को एम्स में भर्ती कराया गया था। उनको सांस लेने में तकलीफ हो रही थी जिसके बाद उन्हें यहां लाया गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्डियोलॉजी के हेड ऑफ डिपार्टमेंट डॉक्टर वीके बहल की निगरानी में ट्रीटमेंट एंडोक्रिनोलोजिस्ट नेफ्रोलॉजिस्ट और कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टरों द्वारा जेटली का इलाज किया जा रहा है। शनिवार सुबह नायुडु ने एम्स जा कर डाक्टरों से जेटली का कुशलक्षेम जाना और उनके परिजनों से बातचीत की।

डाक्टरों के मुताबिक जेटली की स्थिति स्थिर है और उपचार से स्थिति में सुधार हो रहा है। पिछले काफी समय से अरुण जेटली अस्वस्थ चल रहे हैं और इसी वजह से दूसरी मोदी सरकार की केबिनेट में शामिल होने से उन्होंने मना कर दिया था।