कोविड-19 के 83,341 नए मामले, अब तक 68,472 लोगों की मौत

देश में कोरोना के शुक्रवार सुबह 8 बजे तक 83,341 नए मामले सामने आने के बाद अब तक कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 39,36,748 हो गयी है। संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब 68,472 हो गयी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना से 1096 लोगों की मौत दर्ज की गई है जबकि 83,341 लोग संक्रमित पाए गए हैं। देश में 8,31,124 कोरोना वायरस के एक्टिव मामले हैं। देश में अबतक कुल 68,472 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। देश में अबतक कुल 39 लाख से ज्यादा कोरोना वायरस मामले सामने आ चुके हैं।

देखा जाए तो भारत में कोरोनावायरस कोविड 19 के मामले दुनियाभर में सबसे तेजी से बढ़ रहे हैं। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोविड-19 के कुल मामले  39,36,748 हो चुके हैं। कुल मामलों में से अब तक 30,37,152 मरीज स्वस्थ हुए हैं।  आईसीएमआर के मुताबिक 3 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 4,66,79,145 टेस्ट किए गए, जिसमें से 11,69,765 टेस्ट गुरुवार को किए गए। उधर मंत्रालय के मुताबिक भारत का कोविड-19 रिकवरी रेट 76 फीसदी से अधिक हो गया है।

मंत्रालय के मुताबिक पांच राज्यों तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में देश के कुल सक्रिय मामलों का 62 फीसदी हैं। अबतक देश में 4.50 करोड़ से ज्यादा टेस्ट किए गए हैं जिनमें पिछले 24 घंटों के 11,72,000 टेस्ट शामिल हैं।