केंद्रीय मंत्री गहलोत कर्नाटक के राज्यपाल बने, 7 और का दूसरे प्रदेशों में तबादला किया  

मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार से ऐन पहले वरिष्ठ भाजपा नेता थावरचंद गहलोत की केंद्रीय मंत्री पद से छुट्टी करते हुए उन्हें कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सात लोगों की राज्यपाल पद पर नियुक्ति की गयी है या राज्यपालों को बदला गया है। गहलोत को संभवता 75 साल के दायरे में रखते हुए राज्यपाल बना दिया गया है।
गहलोत को मंत्री पद से हटाकर राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इन नामों में थावरचंद गहलोत सबसे ऊपर हैं जिन्हें केंद्रीय मंत्री से हटाकर कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। बता दें गहलोत को मोदी सरकार में बड़े दलित चेहरे के तौर पर देखा जाता था। जाहिर है उनकी जगह किसी दलित को मोदी सरकार में मंत्री पद मिलना तय हो गया है।
इसके अलावा सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल भी बदल दिए हैं। सरकार ने हिमाचल के राज्यपाल भंडारू दत्तात्रेय को अब तबादला कर हरियाणा का गवर्नर नियुक्त किया है। इसके अलावा सत्यदेव नारायण आर्य का तबादला त्रिपुरा के गवर्नर के तौर पर हुआ है।
उधर पीएस श्रीधरन पिल्लई को अब गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। मंगूभाई चांगभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल और हरि बाबू को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।पूरी सूची
* थावरचंद गहलोत : कर्नाटक
* हरि बाबू कंभमपति : मिजोरम
* मंगूभाई छगनभाई पटेल : मध्य प्रदेश
* राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर : हिमाचल
* पीएस श्रीधरन पिल्लई : गोवा
* सत्यदेव नारायण आर्य : त्रिपुरा
* रमेश बैस : झारखंड
* बंडारू दत्तात्रेय : हरियाणा