आज हो सकता है गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान

चुनाव आयोग आज शाम गुजरात और हिमाचल में विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान कर सकता है। गुजरात पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का गृह राज्य है जबकि हिमाचल भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा है। लिहाजा दोनों ही राज्यों के चुनाव भाजपा के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।

जानकारी के मुताबिक चुनाव आयोग शाम 3 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है। इसमें इन चुनावों की तारीखों का ऐलान होगा। यदि ऐसा होता है तो आज ही चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी।

याद रहे गुजरात विधानसभा का कार्यकाल दिसंबर जबकि हिमाचल विधानसभा का का नवंबर में पूर्ण हो रहा है। पिछले चुनावों में दोनों ही राज्यों में भाजपा ने जीत हासिल की थी। हालांकि, इस बार दोनों राज्यों में मुकाबला कड़ा माना जा रहा है। गुजरात में तो भाजपा को पिछले चुनाव में बहुमत लाकय ही सीटें मिल पाईं थीं। गुजरात में इस बार भाजपा को कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी की भी चुनौती है।

उधर हिमाचल में पार्टी ने प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व में चुनाव लड़कर 44 सीटें जीती थीं और सरकार बनाई थी। कांग्रेस को 21 सीटें मिली थीं। हालांकि, उस चुनाव में धूमल खुद चुनाव हार गए थे। इस बार भी धूमल चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं क्योंकि यह माना जा रहा है कि जयराम के नेतृत्व में भाजपा सरकार अपनी छाप छोड़ने में सफल नहीं रही है। हिमाचजल में भाजपा में मुख्य मुकाबला कांग्रेस से है क्योंकि आप की वहां ज्यादा संभावना नहीं दिख रही।

गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीटें हैं जबकि हिमाचल में 68 सीटें हैं। पिछले चुनाव   गुजरात में 9 और 14 दिसंबर जबकि पहाड़ी राज्य हिमाचल में एक ही चरण में 9 नवंबर को हुए थे। गुजरात में भाजपा ने 182 में से 99 जबकि कांग्रेस ने 77 सीटें जीती थीं। अन्य को 6 सीटें मिली थीं।