आईटी सर्वे बीबीसी दफ्तरों पर तीसरे दिन भी जारी

ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तरों में तीसरे दिन भी आयकर विभाग (आईटी) का सर्वे जारी है। कुछ कर्मचारियों के फोन क्लोन करने के साथ ही बीबीसी के वित्त और संपादकीय विभाग मिलाकर लगभग 10 वरिष्ठ कर्मचारियों को दो रातों से घर नहीं जाने दिया गया है।

हालांकि जिन कर्मचारियों के कंप्यूटर जांचे जा चुके है उन्हें घर से ही काम करने को कहा गया है। और एक बार फिर बीबीसी ने अपने सभी कर्मचारियों को जांच में सहयोग करने को कहा है।

हिंदू सेना द्वारा गुरुवार को किए गए प्रदर्शन के बाद अब बीबीसी दफ्तर के बाहर भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) को तैनात किया गया है।

आपको बता दें, आईटी बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तरों पर 2012 से लेकर अब तक के खातों को खंगाल रही है। और बीबीसी ने अपने कर्मचारियों को आईटी की मदद करने को भी कहा है।

यह जांच इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी की शिकायतों को लेकर आईटी ये सर्वे कर रहा है। यह सर्वे मंगलवार को शुरू किया गया था और आज गुरुवार को भी जारी है। इसके अंतर्गत बीबीसी की अकाउंट्स डिटेल्स चेक की जा रही है।