अमेरिकी सीनेट को संबोधित करेंगे जेलेंस्की, रूस में ट्विटर प्रतिबंधित

देश में रूस के हमलों से हो रही भयंकर तबाही और यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के पोलैंड चले जाने की अफवाहों के बीच खबर है कि वे आज (शनिवार) अमेरिकी सीनेट को संबोधित करेंगे। इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने सख्त कदम उठाते हुए सोशल मीडिया के दो सबसे बड़े प्लैटफॉर्म्स फेसबुक और ट्विटर पर प्रतिबंध लगा दिया है।

रूस के मुकाबलों का अकेले मुकाबला कर रहे यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की आज अमेरिकी सीनेट को संबोधित करेंगे। उन्होंने नाटो भर भी जबरदस्त निशाना साधा है। रूस के हमलों से देश में मची तबाही के बीच ज़ेलेंस्की ज़ूम के जरिये अमेरिकी सीनेटर को संबोधित होंगे।

उधर यूक्रेन को नो-फ्लाई जोन घोषित करने से इनकार करने पर यूक्रेनियन राष्ट्रपति जेलेंस्की ने नाटो पर जबरदस्त हमला बोला है। जेलेंस्की ने कहा – ‘हम मानते हैं कि पश्चिमी सैन्य गठबंधन ने ऐसा न करके एक तरह से रूसी हमलों को मंजूर कर लिया है।’ नाटो के यूक्रेन के नो फ्लाई जोन न मानने से जेलेंस्की बहुत खफा हैं क्योंकि उन्होंने नाटो से यूक्रेन को ‘नो फ्लाई जोन’ घोषित करने की अपील की थी।

जिस नाटो के भरोसे जेलेंस्की ने रूस के खिलाफ युद्ध में जाने की तैयारी कर ली उसी नाटो ने उसकी बात मानने से इंकार कर जेलेंस्की को निराशा में भर दिया में भर  दिया है।

उधर पुतिन ने अब सोशल मीडिया पर भी लगाम कस दी। फेसबुक पर प्रतिबंध के बाद उन्होंने ट्विटर को भी देश में प्रतिबंधित कर दिया है। पुतिन ने सेना पर ‘फर्जी खबर’ के लिए एक कानून पर हस्ताक्षर किए हैं जिसके तहत आरोपी को 15 साल तक जेल हो सकती है।