राहुल गांधी का इंदौर दौरा स्थगित: ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम 19 सितंबर को होगा, स्टेडियम परमिशन नहीं मिली

राहुल गांधी का इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम 19 सितंबर को होगा, स्टेडियम परमिशन नहीं मिलने से स्थगित
राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम इंदौर में 19 सितंबर को आयोजित किया जाएगा।

रिपोर्टर प्रिया तिवारी

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का आगामी इंदौर दौरा स्थगित हो गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इंदौर में कार्यक्रम को परमिशन नहीं मिली जिसको लेकर अब राजनीतिक गलियारों में घमासान छिड़ गया है। दरअसल, इंदौर में होने वाला ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम अब एक हफ्ते के लिए टाल दिया गया है। यह कार्यक्रम पहले 12 सितंबर को आयोजित होना था जिसे अब 19 सितंबर के लिए स्थगित कर दिया गया है।

सीएम मोहन यादव से मांगी गई थी परमिशन

कांग्रेस ने कार्यक्रम को स्थगित करने की वजह स्टेडियम में प्रोग्राम करने की अनुमति नहीं मिलना बताई है। कांग्रेस नेताओं ने प्रोग्राम के लिए बीच में बने स्टेडियम को किराए पर लेने की मांग की थी। उनका कहना था कि ‘छात्रों की गूंज’ कोई आम पॉलिटिकल रैली नहीं थी, बल्कि स्टूडेंट्स के साथ एजुकेशन, नौकरी और उनके भविष्य जैसे मुद्दों पर बातचीत के लिए इवेंट था। पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को चिट्ठी लिखकर परमिशन मांगी थी, जिसमें कहा गया था कि राहुल गांधी का इवेंट कोई पॉलिटिकल इवेंट नहीं है बल्कि देश के भविष्य, युवाओं के सपनों, शिक्षा के अधिकार और एजुकेशन सिस्टम की सुरक्षा के बारे में एक पब्लिक इवेंट है।

दूसरी वजह खराब मौसम भी है

बारिश की वजह से भी बढ़ी मुश्किलें इंदौर में लगातार बारिश का दौर जारी है। इसके कारण खुले स्थान पर कार्यक्रम की तैयारियों में समस्याएं आ रही थीं। इस वजह से कांग्रेस ने कार्यक्रम की तैयारियों के लिए अतिरिक्त समय लेने का फैसला लिया है। एक कारण यह भी है कि राहुल गांधी का 12 सितंबर का तय कार्यक्रम आगे बढ़कर 19 सितंबर किया गया है।

50,000 छात्रों को जोड़ने का लक्ष्य

राहुल गांधी का यह कार्यक्रम पिछले तीन महीने में राजस्थान के कोटा, देहरादून, प्रयागराज और पुणे में आयोजित हो चुका है। इस कैंपेन का मकसद युवाओं को साधना और एक मंच पर एजुकेशन रोजगार से जुड़ी चिंताओं को एक साथ लाना है। खासकर उन मुद्दों को जो स्टूडेंट्स और कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स को प्रभावित करती हैं। 12 सितंबर की जगह 19 सितंबर को होगा। इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य इंदौर और आसपास के इलाकों से लगभग 50,000 स्टूडेंट्स को इकट्ठा करना है और युवाओं से जुड़े मुद्दे पर चर्चा करना है।

कांग्रेस का दावा है कि यह अभियान युवाओं की असली समस्या को सामने लाने के लिए है। पार्टी चाहती है कि इस मंच से छात्र खुलकर अपनी बात रखें। इससे पहले भी देश के कई शहरों में ऐसे प्रोग्राम हो चुके हैं जिसमें राहुल गांधी ने युवाओं से सीधी बातचीत की है।