Home Blog Page 236

पीएम आवास योजना में सब्सिडी का फ़ज़ीर्वाड़ा!

* प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अमीर लोग ले रहे मकान का पैसा ?

इंट्रो- जून, 2015 में केंद्र सरकार ने देश के उन लोगों के लिए पक्के मकान देने की योजना बनायी, जिनके पास घर नहीं हैं। इस योजना का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना रखा गया। लेकिन दूसरी योजनाओं की तरह ही इस योजना में भी भ्रष्टाचारियों और दलालों ने सेंध लगा दी। इस बार ‘तहलका’ एसआईटी ने मोदी सरकार की इस प्रमुख आवास योजना के तहत सब्सिडी प्राप्त करने के लिए अयोग्य लाभार्थियों द्वारा धोखाधड़ी के व्यापक उपयोग का ख़ुलासा किया है। तहलका एसआईटी की यह विशेष रिपोर्ट :-

‘मैं प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) शहरी के तहत सब्सिडी के लिए अयोग्य था। इसलिए मैंने फ़र्ज़ी आयकर रिटर्न (आईटीआर) समेत फ़र्ज़ी दस्तावेज़ का इस्तेमाल किया और यह दावा करते हुए झूठी जानकारी दी कि मेरे पास भारत में कहीं भी कोई पक्का घर नहीं है। परिणामस्वरूप मैंने आगरा में ख़रीदे गये घर के लिए नक़ली सब्सिडी प्राप्त की।‘

आगरा के एक रियल एस्टेट एजेंट राजीव वर्मा ने इस प्रकार की डींगें हाँकीं। हालाँकि राजीव यहीं नहीं रुका। जब ‘तहलका’ के रिपोर्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर लेने में रुचि रखने वाले एक काल्पनिक ग्राहक के रूप में सम्पर्क किया, तो राजीव वर्मा ने रिपोर्टर को उसी तरह की ग़लत जानकारी प्रस्तुत करने की सलाह दी, जो उसने योजना के तहत धोखाधड़ी से सब्सिडी प्राप्त करने के लिए ख़ुद की थी।

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का एक प्रमुख मिशन है; जिसे आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (एमओएचयूए) द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है। यह योजना 25 जून, 2015 को लॉन्च की गयी थी। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), निम्न आय समूह (एलआईजी) और झुग्गीवासियों सहित मध्य आय समूह (एमआईजी) के लोगों के बीच शहरी आवास की कमी को दूर करना था, ताकि सभी घर-विहीन लोगों के लिए पक्का घर देना सुनिश्चित किया जा सके। वर्ष 2022 तक पात्र शहरी परिवारों को मकान मिलना सुनिश्चित किया गया था, राष्ट्र की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर। पीएमएवाई-शहरी के कार्यान्वयन का समय अब ​​31 दिसंबर, 2024 तक बढ़ा दिया गया है।

इस मंत्रालय के अधीन दो प्रकार की पीएमएवाई योजनाएँ हैं- प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण और प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी। हालाँकि योजना के लिए आवेदन करने से पहले किसी को यह विचार करना चाहिए कि क्या वह सब्सिडी प्राप्त करने के लिए पात्र है? किसी व्यक्ति की आय सीमा के आधार पर वह ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग), एलआईजी (निम्न आय समूह) या एमआईजी (मध्यम आय वर्ग) श्रेणियों में आएगा। यदि परिवार की वार्षिक आय एमआईजी समूह की आय सीमा, जो कि 18 लाख रुपये प्रति वर्ष है; से अधिक है, तो वह योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए अयोग्य होगा। पीएमएवाई योजना के तहत सरकारी मदद केवल ख़रीदी गयी नयी सम्पत्ति के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा उक्त क्रेडिट-लिंक्ड सब्सिडी योजना (सीएलएसएस) के लिए आवेदन करते समय आवेदक के पास कोई अन्य पक्की सम्पत्ति नहीं होनी चाहिए, जिसमें व्यक्ति आवास योजना के तहत अपने गृह ऋण पर सब्सिडी का लाभ उठाता है।

पीएमएवाई योजना की शुरुआत के बाद से देश भर के विभिन्न क्षेत्रों से (इस योजना में) भ्रष्टाचार की ख़बरें सामने आयी हैं। सन् 2021 में केंद्रीय जाँच ब्यूरो (सीबीआई) ने पीएमएवाई में कथित धोखाधड़ी के लिए दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (डीएचएफएल) के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया। सीबीआई ने डीएचएफएल के प्रमोटरों- कपिल और धीरज वधावन पर 14,000 करोड़ रुपये से अधिक के फ़र्ज़ी और काल्पनिक गृह ऋण खाते बनाने और भारत सरकार से ब्याज, सब्सिडी में 1,880 करोड़ रुपये का लाभ उठाने का आरोप लगाया। डीएचएफएल सिर्फ़ एक उदाहरण भर है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से भी पीएमएवाई में इसी तरह की गड़बड़ी की घटनाएँ सामने आयी हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना के आसपास धोखाधड़ी की कथित मामलों के बीच ‘तहलका’ एसआईटी ने प्रधानमंत्री मोदी की प्रमुख आवास योजना में कथित धोखाधड़ी को उजागर करने के लिए एक गोपनीय पड़ताल अभियान शुरू करने का निर्णय लिया। इसकी जाँच के लिए ‘तहलका’ रिपोर्टर ने आगरा का दौरा किया, जहाँ उनकी मुलाक़ात एक रियल एस्टेट एजेंट राजीव वर्मा से हुई। रिपोर्टर ने राजीव वर्मा के सामने ख़ुद को एक संभावित ख़रीदार के रूप में पेश करते हुए उससे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर ख़रीदने में अपनी रुचि दिखायी, विशेष रूप से क्रेडिट-लिंक्ड सब्सिडी योजना (सीएलएसएस) के माध्यम से; जो होम लोन पर सरकारी सब्सिडी प्रदान करती है। राजीव रिपोर्टर को एक रेडी-टू-मूव-इन हाउसिंग प्रोजेक्ट पर ले गया, जिसके बारे में उसका दावा था कि इस मकान को ईडब्ल्यूएस, एलआईजी और एमआईजी जैसी योजनाओं के ज़रिये घरों की माँग को पूरा करने के लिए बनी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाया गया है। राजीव वर्मा के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट के 3 बीएचके का रेट 24 लाख रुपये था।

परियोजना का दौरा करते समय राजीव ने रिपोर्टर के ख़ुफ़िया कैमरे के सामने क़ुबूल किया कि उसने ख़ुद सब्सिडी प्राप्त करने के लिए आवश्यक प्रधानमंत्री आवास योजना के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया था। पहले से ही एक पक्का घर होने और आयकर रिटर्न अधिकतम सीमा से अधिक होने के बावजूद उसने आगरा में ख़रीदे गये घर के लिए सब्सिडी प्राप्त करने की बात स्वीकार की। राजीव वर्मा ने बताया कि उसने अपनी मौज़ूदा सम्पत्ति के बारे में जानकारी छिपाकर एक मनगढ़ंत आयकर रिटर्न जमा किया था। राजीव ने स्वीकार किया कि वह पीएमएवाई सब्सिडी के लिए अयोग्य था और आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), निम्न आय समूह (एलआईजी) या मध्यम आय समूह (एमआईजी) के भीतर किसी भी श्रेणी से सम्बन्धित नहीं था। हालाँकि फिर भी उसने एक फ़र्ज़ी हलफ़नामा प्रस्तुत किया, जिसमें दावा किया गया कि उसके या उसकी पत्नी के पास भारत में कहीं भी कोई पक्का घर नहीं है। इस तरह कुछ समय (लगभग एक-डेढ़ साल) में उसने पीएमएवाई योजना के तहत सब्सिडी प्राप्त की।

रिपोर्टर : प्रधानमंत्री आवास योजना की सब्सिडी आ गयी?

वर्मा : जी।

रिपोर्टर : कितने टाइम में आ गयी?

वर्मा : एक साल में…।

रिपोर्टर : और किस बैंक से लिया था आपने?

वर्मा : मेरा था एक्सिस से।

रिपोर्टर : जबकि आप एलिजिबिल (योग्य) नहीं हो?

वर्मा : हाँ; नहीं हैं।

रिपोर्टर : आप नहीं आते उस कैटेगरी में, …आपने कैसे ले लिया?

वर्मा : वो 100 रुपीज का एफिडेविट बनता है, स्टाम्प पेपर, …एक तो आईटीआर बहुत हल्के दिखाने पड़ते हैं।

रिपोर्टर : क्या दिखाने पड़ते हैं?

वर्मा : आटीआर बहुत हल्के दिखाने पड़ते हैं। एकदम मिनिमम, …आटीआर कम दिखाने पड़ते हैं। …और जो है इनकम भी बहुत कम दिखानी पड़ती है। …ये दिखाना पड़ता है कि हमारे और हमारी मैडम के नाम पर पूरे हिन्दुस्तान में कोई घर नहीं है।

रिपोर्टर : हमारे या हमारी मैडम के नाम पर?

वर्मा : हमारे या मैडम के नाम पर।

रिपोर्टर : अच्छा, आपका परिवार में किसी के नाम पर भी पक्का मकान न हो?

वर्मा : पक्का मकान न हो।

रिपोर्टर : हिन्दुस्तान के किसी भी कोने में…?

वर्मा : जी; बस यही एफिडेविट में लिखा हो।

राजीव वर्मा ने दावा किया कि आधिकारिक घोषणाओं के बावजूद अधिकारी शायद ही कभी योजना के लिए आवेदकों द्वारा की गयी जानकारियों / घोषणाओं को सत्यापित करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें एक साल पहले सब्सिडी के रूप में 2.15 लाख रुपये मिले थे। लेकिन किसी ने कभी यह नहीं देखा कि उनके पास पहले से ही पक्का घर है या उनका आयकर रिटर्न असली है।

वर्मा : वैसे ये हिन्दुस्तान है ना! इतनी कोई इन्क्वायरी करता नहीं है। …हमारे पास तो कोई इन्क्वायरी आयी नहीं। मैंने एप्लीकेशन सबमिट कर दी। …मेरे पास ऑटोमैटिक एक साल बाद सब्सिडी आ गयी।

रिपोर्टर : कितने साल पहले आये पैसे आपके पास?

वर्मा : एक साल हुआ है अभी।

रिपोर्टर : 2 लाख 15 हज़ार?

वर्मा : हाँ।

रिपोर्टर : अप्लाई कितने के लिए किया था आपने?

वर्मा : अप्लाई नहीं किया था। …ये तो उनका मापदण्ड है। 2.15 लाख से लेकर 2.75 लाख तक आपको भेज देंगे।

ग़लत जानकारी देकर पीएमएवाई के तहत सब्सिडी प्राप्त करने की बात क़ुबूल करने के बाद राजीव ने ‘तहलका’ रिपोर्टर को भी ऐसा ही करने की सलाह दी। उसने उसे पीएमएवाई के माध्यम से ख़रीदे गये घर पर सब्सिडी के लिए आवेदन करते समय एक झूठा हलफ़नामा देने का सुझाव दिया, जिसमें कहा गया हो कि उसके पास भारत में कोई पक्का घर नहीं है।

रिपोर्टर : मान लो, मैं ये मकान लेता हूँ। इसके लिए मैं सब्सिडी में प्रधानमंत्री आवास योजना में अप्लाई करूँ, बैंक से लोन लेकर; …मेरे पास तो पहले से मकान है नोएडा में?

वर्मा : आपके नाम पर?

रिपोर्टर : मेरे नाम पर भी है, मैडम के भी। दोनों ज्वाइंट हैं उसमें…।

वर्मा : फिर तो सब कह सकते हैं; …एक तरीक़े से जुआ ही है। वैसे इन्क्वायरी होती नहीं है, और भी लोगों ने लिये हैं। आज तक तो हुई नहीं है। एक बंदा भी चेक करने नहीं आया कि हमारे नाम पर या मैडम के नाम पर प्रॉपर्टी है कि नहीं।

रिपोर्टर : तो आप ये कह रहे हो, मैं अप्लाई कर दूँ?

वर्मा : अप्लाई कर दीजिए। …अप्लाई करने में कोई बुराई नहीं है।

रिपोर्टर : और एफिडेविट (हलफ़नामा)?

वर्मा : एफिडेविट बना दीजिए कि हम दोनों के नाम पर कोई मकान नहीं है।

रिपोर्टर : लेकिन मकान तो है नोएडा में, फिर?

वर्मा : कौन चेक करने आ रहा है? …हिन्दुस्तान में इतना टाइम है किसी के पास?

रिपोर्टर : मान लो, चेक हो गया तो?

वर्मा : तो ज़्यादा-से-ज़्यादा सब्सिडी नहीं आएगी, …और क्या आप मत दीजिए सब्सिडी।

रिपोर्टर : मतलब ऐसे कर रहे हैं लोग?

वर्मा : हाँ।

रिपोर्टर : मतलब जिनके पास घर है, वो भी प्रधानमंत्री आवास योजना में सब्सिडी ले रहे हैं?

वर्मा : जी-जी।

रिपोर्टर : और बिलो प्रॉपर्टी लाइन (ग़रीबी रेखा से नीचे) में भी नहीं आते वो लोग, सब अमीर हैं?

वर्मा : हाँ-हाँ सर! ये इन्वेस्टर हैं सब। सब अमीर हैं।

रिपोर्टर : इन्होंने सबने बुक करवाया हुआ है, …प्रधानमंत्री आवास योजना में?

वर्मा : सबने, …ये हिन्दुस्तान है सर! हिन्दुस्तान में हर चीज़ हो सकती है।

राजीव ने ‘तहलका’ रिपोर्टर को पीएमएवाई में सब्सिडी के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए इस तथ्य को छिपाने की सलाह दी कि उनके पास पहले से ही नोएडा में एक पक्का घर है। फिर वह उत्तर प्रदेश के शिकोहाबाद में एक घर होने के बावजूद सब्सिडी प्राप्त करने का अपना उदाहरण देता है। उसने कहा कि बहुत-से लोग अपने सम्बन्धित बैंकों में शपथ-पत्र जमा करके ग़लत तरीक़े से सब्सिडी प्राप्त कर रहे हैं; यह झूठा दावा करते हुए कि उनके पास भारत में कोई अन्य पक्का घर नहीं है।

वर्मा : एक्चुअल (असल) में किसी भी प्लॉट पर या फ्लैट पे सब्सिडी मिलती है। आगे वाले फ्लैट्स में भी xxxxx वालों की उसमें भी सब्सिडी है। हर एक में सब्सिडी मिलती है।

रिपोर्टर : सरकार की तरफ़ से?

वर्मा : जी।

रिपोर्टर : उसकी कंडीशन होती है ना कुछ?

वर्मा : जी, वही कि आपके पास पक्का घर नहीं होना चाहिए।

रिपोर्टर : हमारा तो एक पक्का घर है नोएडा में।

वर्मा : वो छुपा सकते हैं सर! वो है नोएडा में, यहाँ आगरा की बात है। …चल जाएगा। कोई दिक़्क़त नहीं है।

रिपोर्टर : उसको कैसे छुपाएँगे आप बताओ?

वर्मा : वो आपसे एफिडेविट ही माँगते हैं 100 रुपीज का।

रिपोर्टर : कौन माँगते हैं एफिडेविट 100 का?

वर्मा : बैंक वाले।

रिपोर्टर : जिससे हम लोन लेंगे?

वर्मा : जी।

रिपोर्टर : वो क्या माँगते हैं एफिडेविट?

वर्मा : एफिडेविट माँगते हैं अप्लाई करने के लिए, …100 रुपीज का कि हमारे नाम पर कोई पक्का मकान नहीं है। बस और कुछ नहीं होता; सर्वे भी नहीं।

रिपोर्टर : आपने भी लिया हुआ है आगरा में ऐसा?

वर्मा : जी! कोई भी, आप ले सकते हैं। जब तक मोदी जी की गवर्नमेंट है, सब पर मिलेगी सब्सिडी।

रिपोर्टर : आपने ली हुई है सब्सिडी?

वर्मा : जी!

रिपोर्टर : आपका तो ऑलरेडी पक्का मकान था?

वर्मा : वो शिकोहाबाद में था। मैं अब आगरा में रहने लगा हूँ। एफिडेविट बन गया था। मेरी सब्सिडी आ भी गयी। …2 लाख 39 हज़ार आयी थी मेरी।

रिपोर्टर : 2.39 लाख्स?

वर्मा : जी।

राजीव ने ख़ुलासा किया कि कोई भी सरकारी अधिकारी यह सत्यापित करने के लिए शिकोहाबाद नहीं गया कि उसके पास पहले से ही पक्का घर है या नहीं? उन्होंने टिप्पणी की कि नौकरशाही प्रक्रियाओं में कोई भी तथ्यों को सत्यापित करने के लिए समय नहीं लेता है, और उसने ‘तहलका’ के रिपोर्टर को नोएडा में पक्के घर के मालिक होने के लिए पकड़े जाने के डर के बिना पीएमएवाई सब्सिडी के लिए आवेदन करने की सलाह दी। उसने उल्लेख किया कि उसके कई दोस्तों ने पीएमएवाई के तहत धोखेबाज़ी के तरीक़ों से सब्सिडी हड़प ली है। उसने इस बात पर ज़ोर दिया कि इसके लिए बैंक को केवल 100 रुपये की लागत वाला एक साधारण हलफ़नामा जमा करना होगा, जिसमें कहा जाएगा कि किसी के पास भारत में कोई पक्का घर नहीं है।

रिपोर्टर : वहाँ शिकोहाबाद में सर्वे करने नहीं आया कोई? …वहाँ पक्का मकान है आपका?

वर्मा : नहीं, कोई नहीं आया। …वहाँ पक्का मकान है। इतना टाइम कहाँ है सरकार के पास कि चेक करे।

रिपोर्टर : सही कह रहे हैं आप। मैं क्या करूँ? ले लूँ सब्सिडी मैं? …कहीं बाद में दिक़्क़त न हो?

वर्मा : नहीं-नहीं, आप ले लीजिए; आँख बन्द करके ले लीजिए।

रिपोर्टर : ऐसा न हो बाद में सर्वे हो जाए?

वर्मा : सर्वे होता ही नहीं है सर! और भी लोगों ने लिये हैं। हमारे यार-दोस्तों ने भी लिये हैं।

रिपोर्टर : सबके पक्के मकान हैं पहले से?

वर्मा : और क्या; भाई! एफिडेविट ही बनवाएँगे एक, और क्या; …आप भर देना एफिडेविट। आपको आएस (रुपये) 100 का तहसील से लाना पड़ेगा स्टाम्प पेपर। और एक एप्लीकेशन लिखकर सबमिट कर देना बैंक को।

रिपोर्टर : ये तो आगरा में सब पर मिल जाएगी सब्सिडी?

वर्मा : जी सर! लगभग 40 लाख से ऊपर नहीं होना चाहिए बस।

रिपोर्टर : मतलब मकान की क़ीमत 40 लाख से ऊपर न हो?

वर्मा : जी!

रिपोर्टर : 30-35 लाख पर मिल जाएगी?

वर्मा : हाँ।

रिपोर्टर : उस पर सब्सिडी मिल जाएगी 2-2.5 लाख तक की?

वर्मा : जी सर!

रिपोर्टर : अगर आप लोन लेंगे, तो सरकार सब्सिडी वापस कर देगी एक साल के बाद?

वर्मा : एक साल, आठ महीना, नौ महीना। जितना प्रोसेस में होता है, …टाइम होता है। हज़ारों लोग भरते हैं ना!

रिपोर्टर : मतलब उतना पैसा अकाउंट में आ जाएगा?

वर्मा : जी! ऑटोमेटिक आ जाता है।

राजीव वर्मा के बाद ‘तहलका’ के अंडरकवर रिपोर्टर की मुलाक़ात बिहार के कटिहार ज़िले के इमरान हुसैन (बदला हुआ नाम) से हुई। पेशे से दर्जी इमरान ने क़ुबूल किया कि उसने पीएमएवाई के तहत अपने घर में शौचालय बनाने के लिए सरकार से 10,000 रुपये हासिल करने के लिए अपने ग्राम प्रधान को 3,000 रुपये की रिश्वत दी थी।

रिपोर्टर : आप घर बनवा रहे थे प्रधानमंत्री आवास योजना में?

इमरान : नहीं-नहीं; वो तो शौचालय के लिए बोला था। शौचालय के लिए 10 हज़ार रुपीज मिला था।

रिपोर्टर : अच्छा; शौचालय के 10,000 रुपीज मिले आपको?

इमरान : हाँ; दो शौचालय बनवाये थे। एक का पैसा मिला है।

रिपोर्टर : अच्छा आपने शौचालय बनवाया उसका 10 के (हज़ार) मिला सरकार से?

इमरान : हाँ।

रिपोर्टर : आराम से मिल गया था या कोई दिक़्क़त आयी?

इमरान : दिक़्क़त? …पूरी-पूरी दिक़्क़त आयी। 10,000 तो मुझको मिला; लेकिन उसके लिए 2-3 हज़ार तो मुझको देना पड़ा ना!

रिपोर्टर : 3,000 रुपीज रिश्वत के देने पड़े आपको?

इमरान : और क्या; ऐसे ही थोड़ी ही मिल जाता है। कोई भी चीज़ ऐसे नहीं मिलती है।

रिपोर्टर : फिर किसको दिये आपने रिश्वत के 3,000 रुपीज?

इमरान : वार्ड मेंबर को।

रिपोर्टर : वार्ड मेंबर को?

इमरान : हाँ; गाँव के मुखिया को।

इमरान के मुताबिक, रिश्वत के तौर पर दिये गये कुल 3,000 रुपये में से उसने शुरुआत में 1,000 रुपये पहले ही दे दिये थे। 6-8 महीने के बाद उसे पीएमएवाई के तहत अपने घर में शौचालय बनाने के लिए अपनी पत्नी के खाते में 10,000 रुपये मिले।

रिपोर्टर : कितना टाइम हो गया आपको पैसे मिले हुए, …शौचालय

के लिए?

इमरान : कोई तीन साल हो गये। …तीन साल या ढाई साल या दो साल, ऐसा ही हो गया।

रिपोर्टर : और 3,000 रिश्वत के दिये आपने?

इमरान : हाँ; लगभग 3,000; …2,000 बाद में, पहले 1,000 ख़र्चे बीच में।

रिपोर्टर : पहले पैसा मिला या रिश्वत दी आपने?

इमरान : पहले पैसा देना होता है। …बाद में मिलता है।

रिपोर्टर : पहले रिश्वत देनी होती है?

इमरान : हाँ।

रिपोर्टर : रिश्वत देने के कितने दिन बाद पैसा मिल गया आपको?

इमरान : पहले 6-8 महीने कहता रहा, …फिर बोला इतना पैसा दो; एकाउंट में पैसा डलवा देते हैं। …तो फिर पैसा दिया, फिर अकाउंट में डलवाया।

रिपोर्टर : तो रिश्वत के पैसे अकाउंट में डलवाये?

इमरान : रिश्वत के पैसे तो हाथ में दिये; पर वो जो मिलता है पैसा, वो अकाउंट में आता है; …किसी लेडीज के नाम से। अकाउंट में आया था।

रिपोर्टर : किसके? …आपने अपनी घरवाली के नाम पर लिया होगा?

इमरान : हाँ; लेडीज को ही मिलता है वहाँ पर।

रिपोर्टर : अच्छा; जेन्ट्स को नहीं मिलता?

इमरान : न।

रिपोर्टर : तो आपने अपनी घरवाली के नाम पर लिया होगा?

इमरान : हाँ।

रिपोर्टर : तो बन गया, …आपने टॉयलेट बनवा लिया?

इमरान : हाँ; मैंने बनवा लिया टॉयलेट।

रिपोर्टर : कितना ख़र्चा आया?

इमरान : हमारा लगभग 90,000 का ख़र्चा हुआ।

रिपोर्टर : 90,000…! …और 10,000 सरकार से मिला!

प्रधानमंत्री आवास योजना के भीतर कथित गड़बड़ियों की ‘तहलका’ एसआईटी की पड़ताल से एक परेशान करने वाली बात सामने आयी है कि बड़ी संख्या में अयोग्य लाभार्थी फ़र्ज़ी तरीक़ों से योजना का फ़ायदा उठा रहे हैं।

लोग मौज़ूदा पक्के मकानों के स्वामित्व को छिपाने के लिए झूठे आयकर रिटर्न तैयार कर रहे हैं और दस्तावेज़ में हेराफेरी कर रहे हैं, जिससे वे उन सम्पत्तियों के लिए सब्सिडी प्राप्त कर सकें, जिनके लिए वे अयोग्य हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी चिन्ताजनक है, जहाँ निवासियों को कथित तौर पर अपने उचित धन तक पहुँचने के लिए रिश्वत देने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

इस चिन्ताजनक स्थिति को ठीक करने के लिए तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की आवश्यकता है। शोषण को रोकने और यह सुनिश्चित करने के लिए कि पीएमएवाई योजना का लाभ योग्य लाभार्थियों तक पहुँचे, इसके लिए सख़्त निगरानी के उपायों और मज़बूत पारदर्शी तंत्र को लागू करने की ज़रूरत है।

बिहार में लालू यादव के करीबी राजद नेता के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी

बिहार: पटना में लालू प्रसाद यादव के करीबी पूर्व विधायक अरुण यादव के ठिकाने पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापेमारी की। टीम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व राजद विधायक अरुण यादव के आवास सहित लगभग तीन स्थानों पर पहुंची। इधर, मंगलवार अहले सुबह राजद नेता के आवास पर ईडी की टीम को देख आवास के बाहर सैकड़ो की संख्या में समर्थक जुटे गए।

बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक अरुण यादव के अगियांव स्थित आवास पर ईडी के 10 सदस्यीय टीम के साथ दलबल के साथ पहुंची। यहां पर ना तो विधायक किरण देवी ना ही उनके पति अरुण यादव मौजूद थे। ईडी टीम ने बाहर से किसी के आने पर रोक लगा दी है। गेट के बाहर भारी संख्या में सुरक्षा कर्मी तैनात हैं।
वहीं आवास के बाहर राजद नेता के करीबी अजय यादव ने बताया कि सुबह 5 बजे ही 6 गाड़ियों से लगभग 10 से 12 के संख्या में अधिकारी यहां पहुंचे। अंदर प्रवेश करते ही मुख्य गेट को बंद कर दिया गया और आवास में विधायक के बड़े बेटे पप्पू मौजूद हैं। इनसे अधिकारी पूछताछ कर रहे है। समर्थकों द्वारा बताया गया कि विधायक किरण देवी और पूर्व विधायक अरुण यादव की तबीयत खराब है। इलाज के लिए पहले से ही वो लोग बाहर गए हुए हैं।

अरुण यादव पहले से ही सीबीआई की रडार पर

दरअसल, अरुण यादव पहले से ही सीबीआई की रडार पर चढ़े हुए हैं और पिछले साल उनके ठिकानों पर छापेमारी भी सीबीआई द्वारा की गई थी। सीबीआई की टीम बीते जनवरी माह में आरजेडी विधायक किरण देवी के घर भी पहुंची थी और नोटिस थमाया था। बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में रेप केस में फंसे होने के कारण राजद ने अरुण यादव का टिकट काट कर उनकी पत्नी किरण देवी को उम्मीदवार बनाया था। इसके बाद किरण देवी भारी बहुमत से जीतकर की विधायक बनीं।

विजय शेखर शर्मा ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के चेयरमैन पद से इस्तीफा

नई दिल्ली:विजय शेखर शर्मा ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। सोमवार को कंपनी ने कहा कि पेटीएम पेमेंटस बैंक ने अपने बोर्ड का पुनर्गठन किया है और विजय शेखर शर्मा ने पार्ट टाइम नॉन एग्जीक्यूटिव चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है।पेटीएम के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा की बैंक में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवासन श्रीधर, रिटायर्ड आईएएस अधिकारी देबेंद्रनाथ सारंगी, बैंक ऑफ बड़ौदा के पूर्व कार्यकारी निदेशक अशोक कुमार गर्ग और रिटायर्ड आईएएस रजनी सेखरी सिब्बल को इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स के तौर पर बोर्ड में शामिल किया गया है।वहीं ओसीएल ने एक बयान में कहा, ‘विजय शेखर शर्मा ने ट्रांजिशन के लिए पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। पीपीबीएल ने हमें बताया है कि वे एक नए चेयरमैन की नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द शुरू करेंगे।’

15 मार्च तक है डेडलाइन

मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी चिंताओं, वॉलेट पेटीएम और बैंकिंग यूनिट के बीच सैकड़ों करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन के कारण आरबीआई को पेटीएम पर शिकंजा कसना पड़ा। पहले आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को किसी भी ग्राहक खाते, प्रीपेड साधन, वॉलेट-फास्टैग में 29 फरवरी, 2024 के बाद जमा या टॉप-अप स्वीकार न करने का निर्देश दिया था।लेकिन बाद में यह समयसीमा 15 मार्च तक बढ़ा दी गई थी।

RBI ने उठाए थे ये कदम

इससे पहले रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के जरिये बैंक और वॉलेट सेवाओं का फायदा उठाने वाले ग्राहकों और व्यापारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ जरूरी कदम उठाए थे।केंद्रीय बैंक ने यूपीआई भुगतान के लिए पेटीएम हैंडल (@पेटीएम) का इस्तेमाल कर रहे पेटीएम पेमेंट्स बैंक के ग्राहकों के चार-पांच अन्य बैंकों से जुड़ने की संभावना पर भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) से गौर करने के लिए कहा है।इस पहल का मकसद पेमेंट सिस्टम में किसी भी तरह की रुकावट को रोकना है। आरबीआई ने पेटीएम की सहयोगी यूनिट पेटीएम पेमेंट्स बैंक को 15 मार्च, 2024 के बाद अपने ग्राहक खातों और वॉलेट में पैसा लेने से रोक दिया है।

हुआ था कई गड़बड़ियों का खुलासा

पेटीएम ब्रांड के मालिक वन97 कम्युनिकेशंस के पास पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है लेकिन वह इसे अपनी सहयोगी के रूप में क्लासीफाई करता है, न कि सब्सिडरी कंपनी के रूप में। दरअसल पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) के पास लाखों गैर-केवाईसी (अपने ग्राहक को जानें) वाले अकाउंट थे और हजारों मामलों में कई खाते खोलने के लिए एक ही पैन का इस्तेमाल किया गया था।कई ऐसे उदाहरण मिले थे, जहां लेनदेन की राशि करोड़ों में है, जिससे मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर चिंताएं बढ़ गई थीं। एक अनुमान के मुताबिक, पेटीएम पेमेंट्स बैंक के पास करीब 35 करोड़ ई-वॉलेट हैं।इनमें से लगभग 31 करोड़ डीएक्टिव हैं, जबकि केवल लगभग चार करोड़ ही बिना किसी शेष राशि या बहुत कम शेष के साथ एक्टिव होंगे।

झारखंड बजट 2024 : शिक्षा, कृषि, इंफ्रास्ट्रक्चर और सामाजिक कल्याण क्षेत्र में नई योजनाओं के साथ

झारखंड:झारखंड के वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 1.28 लाख करोड़ का बजट पेश किया है। इस बजट में कई क्षेत्रों में नई योजनाएं शामिल हैं।

1. **शिक्षा में सुधार:** बजट में 1000 स्कूलों में किचन सह स्टोर की मरम्मत, 325 प्रखंड स्तरीय लीडर स्कूल का संचालन, और 4036 पंचायत स्तरीय स्कूलों को आदर्श विद्यालय में विकसित करने की घोषणा है।

2. **कृषि में समर्थन:** 50000 किसानों को उद्यानिक फसलों का विशिष्ट प्रशिक्षण, कृषि यंत्र वितरण, और कृषि ऋण माफी की सीमा को 50,000 से बढ़ाकर 2,00,000 करने की योजना है।

3. **इंफ्रास्ट्रक्चर विकास:** 2024-25 में 70 पुलों का निर्माण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 2500 किलोमीटर सड़क और 200 पुलों का निर्माण, और 20,000 का ग्रिड सोलर पंप का वितरण और अधिष्ठापन शामिल हैं।

4. **सामाजिक कल्याण:** गर्भवती महिलाओं और जच्चा बच्चा के स्वास्थ्य के लिए 1500 रुपये का मातृ किट वितरण, दिव्यांग कल्याण योजना के तहत 6.10 करोड़ रुपए का बजट, और खाद्य सुरक्षा योजना के लाभुकों की संख्या को 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख करने का प्रस्ताव है।

5. **औद्योगिक विकास:** विभिन्न औद्योगिक नीतियों के तहत 20710 करोड़ का निवेश और 484.87 करोड़ रुपए का बजट आया है जो राज्य के एक लाख लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की संभावना है।

इसके अलावा, बजट में सिंचाई, रोजगार, और खाद्य सुरक्षा क्षेत्र में नए निवेशों की भी घोषणा की गई है।

पीएम आवास योजना में सब्सिडी का फ़ज़ीर्वाड़ा!

– प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अमीर लोग ले रहे मकान का पैसा ?

इंट्रो-

जून, 2015 में केंद्र सरकार ने देश के उन लोगों के लिए पक्के मकान देने की योजना बनायी, जिनके पास घर नहीं हैं। इस योजना का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना रखा गया। लेकिन दूसरी योजनाओं की तरह ही इस योजना में भी भ्रष्टाचारियों और दलालों ने सेंध लगा दी। इस बार ‘तहलका’ एसआईटी ने मोदी सरकार की इस प्रमुख आवास योजना के तहत सब्सिडी प्राप्त करने के लिए अयोग्य लाभार्थियों द्वारा धोखाधड़ी के व्यापक उपयोग का ख़ुलासा किया है। तहलका एसआईटी की यह विशेष रिपोर्ट :-

————-

‘मैं प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) शहरी के तहत सब्सिडी के लिए अयोग्य था। इसलिए मैंने फ़र्ज़ी आयकर रिटर्न (आईटीआर) समेत फ़र्ज़ी दस्तावेज़ का इस्तेमाल किया और यह दावा करते हुए झूठी जानकारी दी कि मेरे पास भारत में कहीं भी कोई पक्का घर नहीं है। परिणामस्वरूप मैंने आगरा में ख़रीदे गये घर के लिए नक़ली सब्सिडी प्राप्त की।‘

आगरा के एक रियल एस्टेट एजेंट राजीव वर्मा ने इस प्रकार की डींगें हाँकीं। हालाँकि राजीव यहीं नहीं रुका। जब ‘तहलका’ के रिपोर्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर लेने में रुचि रखने वाले एक काल्पनिक ग्राहक के रूप में सम्पर्क किया, तो राजीव वर्मा ने रिपोर्टर को उसी तरह की ग़लत जानकारी प्रस्तुत करने की सलाह दी, जो उसने योजना के तहत धोखाधड़ी से सब्सिडी प्राप्त करने के लिए ख़ुद की थी।

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का एक प्रमुख मिशन है; जिसे आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (एमओएचयूए) द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है। यह योजना 25 जून, 2015 को लॉन्च की गयी थी। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), निम्न आय समूह (एलआईजी) और झुग्गीवासियों सहित मध्य आय समूह (एमआईजी) के लोगों के बीच शहरी आवास की कमी को दूर करना था, ताकि सभी घर-विहीन लोगों के लिए पक्का घर देना सुनिश्चित किया जा सके। वर्ष 2022 तक पात्र शहरी परिवारों को मकान मिलना सुनिश्चित किया गया था, राष्ट्र की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर। पीएमएवाई-शहरी के कार्यान्वयन का समय अब ​​31 दिसंबर, 2024 तक बढ़ा दिया गया है।

इस मंत्रालय के अधीन दो प्रकार की पीएमएवाई योजनाएँ हैं- प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण और प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी। हालाँकि योजना के लिए आवेदन करने से पहले किसी को यह विचार करना चाहिए कि क्या वह सब्सिडी प्राप्त करने के लिए पात्र है? किसी व्यक्ति की आय सीमा के आधार पर वह ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग), एलआईजी (निम्न आय समूह) या एमआईजी (मध्यम आय वर्ग) श्रेणियों में आएगा। यदि परिवार की वार्षिक आय एमआईजी समूह की आय सीमा, जो कि 18 लाख रुपये प्रति वर्ष है; से अधिक है, तो वह योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए अयोग्य होगा। पीएमएवाई योजना के तहत सरकारी मदद केवल ख़रीदी गयी नयी सम्पत्ति के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा उक्त क्रेडिट-लिंक्ड सब्सिडी योजना (सीएलएसएस) के लिए आवेदन करते समय आवेदक के पास कोई अन्य पक्की सम्पत्ति नहीं होनी चाहिए, जिसमें व्यक्ति आवास योजना के तहत अपने गृह ऋण पर सब्सिडी का लाभ उठाता है।

पीएमएवाई योजना की शुरुआत के बाद से देश भर के विभिन्न क्षेत्रों से (इस योजना में) भ्रष्टाचार की ख़बरें सामने आयी हैं। सन् 2021 में केंद्रीय जाँच ब्यूरो (सीबीआई) ने पीएमएवाई में कथित धोखाधड़ी के लिए दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (डीएचएफएल) के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया। सीबीआई ने डीएचएफएल के प्रमोटरों- कपिल और धीरज वधावन पर 14,000 करोड़ रुपये से अधिक के फ़र्ज़ी और काल्पनिक गृह ऋण खाते बनाने और भारत सरकार से ब्याज, सब्सिडी में 1,880 करोड़ रुपये का लाभ उठाने का आरोप लगाया। डीएचएफएल सिर्फ़ एक उदाहरण भर है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से भी पीएमएवाई में इसी तरह की गड़बड़ी की घटनाएँ सामने आयी हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना के आसपास धोखाधड़ी की कथित मामलों के बीच ‘तहलका’ एसआईटी ने प्रधानमंत्री मोदी की प्रमुख आवास योजना में कथित धोखाधड़ी को उजागर करने के लिए एक गोपनीय पड़ताल अभियान शुरू करने का निर्णय लिया। इसकी जाँच के लिए ‘तहलका’ रिपोर्टर ने आगरा का दौरा किया, जहाँ उनकी मुलाक़ात एक रियल एस्टेट एजेंट राजीव वर्मा से हुई। रिपोर्टर ने राजीव वर्मा के सामने ख़ुद को एक संभावित ख़रीदार के रूप में पेश करते हुए उससे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर ख़रीदने में अपनी रुचि दिखायी, विशेष रूप से क्रेडिट-लिंक्ड सब्सिडी योजना (सीएलएसएस) के माध्यम से; जो होम लोन पर सरकारी सब्सिडी प्रदान करती है। राजीव रिपोर्टर को एक रेडी-टू-मूव-इन हाउसिंग प्रोजेक्ट पर ले गया, जिसके बारे में उसका दावा था कि इस मकान को ईडब्ल्यूएस, एलआईजी और एमआईजी जैसी योजनाओं के ज़रिये घरों की माँग को पूरा करने के लिए बनी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाया गया है। राजीव वर्मा के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट के 3 बीएचके का रेट 24 लाख रुपये था।

परियोजना का दौरा करते समय राजीव ने रिपोर्टर के ख़ुफ़िया कैमरे के सामने क़ुबूल किया कि उसने ख़ुद सब्सिडी प्राप्त करने के लिए आवश्यक प्रधानमंत्री आवास योजना के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया था। पहले से ही एक पक्का घर होने और आयकर रिटर्न अधिकतम सीमा से अधिक होने के बावजूद उसने आगरा में ख़रीदे गये घर के लिए सब्सिडी प्राप्त करने की बात स्वीकार की। राजीव वर्मा ने बताया कि उसने अपनी मौज़ूदा सम्पत्ति के बारे में जानकारी छिपाकर एक मनगढ़ंत आयकर रिटर्न जमा किया था। राजीव ने स्वीकार किया कि वह पीएमएवाई सब्सिडी के लिए अयोग्य था और आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), निम्न आय समूह (एलआईजी) या मध्यम आय समूह (एमआईजी) के भीतर किसी भी श्रेणी से सम्बन्धित नहीं था। हालाँकि फिर भी उसने एक फ़र्ज़ी हलफ़नामा प्रस्तुत किया, जिसमें दावा किया गया कि उसके या उसकी पत्नी के पास भारत में कहीं भी कोई पक्का घर नहीं है। इस तरह कुछ समय (लगभग एक-डेढ़ साल) में उसने पीएमएवाई योजना के तहत सब्सिडी प्राप्त की।

रिपोर्टर : प्रधानमंत्री आवास योजना की सब्सिडी आ गयी?

वर्मा : जी।

रिपोर्टर : कितने टाइम में आ गयी?

वर्मा : एक साल में…।

रिपोर्टर : और किस बैंक से लिया था आपने?

वर्मा : मेरा था एक्सिस से।

रिपोर्टर : जबकि आप एलिजिबिल (योग्य) नहीं हो?

वर्मा : हाँ; नहीं हैं।

रिपोर्टर : आप नहीं आते उस कैटेगरी में, …आपने कैसे ले लिया?

वर्मा : वो 100 रुपीज का एफिडेविट बनता है, स्टाम्प पेपर, …एक तो आईटीआर बहुत हल्के दिखाने पड़ते हैं।

रिपोर्टर : क्या दिखाने पड़ते हैं?

वर्मा : आटीआर बहुत हल्के दिखाने पड़ते हैं। एकदम मिनिमम, …आटीआर कम दिखाने पड़ते हैं। …और जो है इनकम भी बहुत कम दिखानी पड़ती है। …ये दिखाना पड़ता है कि हमारे और हमारी मैडम के नाम पर पूरे हिन्दुस्तान में कोई घर नहीं है।

रिपोर्टर : हमारे या हमारी मैडम के नाम पर?

वर्मा : हमारे या मैडम के नाम पर।

रिपोर्टर : अच्छा, आपका परिवार में किसी के नाम पर भी पक्का मकान न हो?

वर्मा : पक्का मकान न हो।

रिपोर्टर : हिन्दुस्तान के किसी भी कोने में…?

वर्मा : जी; बस यही एफिडेविट में लिखा हो।

राजीव वर्मा ने दावा किया कि आधिकारिक घोषणाओं के बावजूद अधिकारी शायद ही कभी योजना के लिए आवेदकों द्वारा की गयी जानकारियों / घोषणाओं को सत्यापित करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें एक साल पहले सब्सिडी के रूप में 2.15 लाख रुपये मिले थे। लेकिन किसी ने कभी यह नहीं देखा कि उनके पास पहले से ही पक्का घर है या उनका आयकर रिटर्न असली है।

वर्मा : वैसे ये हिन्दुस्तान है ना! इतनी कोई इन्क्वायरी करता नहीं है। …हमारे पास तो कोई इन्क्वायरी आयी नहीं। मैंने एप्लीकेशन सबमिट कर दी। …मेरे पास ऑटोमैटिक एक साल बाद सब्सिडी आ गयी।

रिपोर्टर : कितने साल पहले आये पैसे आपके पास?

वर्मा : एक साल हुआ है अभी।

रिपोर्टर : 2 लाख 15 हज़ार?

वर्मा : हाँ।

रिपोर्टर : अप्लाई कितने के लिए किया था आपने?

वर्मा : अप्लाई नहीं किया था। …ये तो उनका मापदण्ड है। 2.15 लाख से लेकर 2.75 लाख तक आपको भेज देंगे।

ग़लत जानकारी देकर पीएमएवाई के तहत सब्सिडी प्राप्त करने की बात क़ुबूल करने के बाद राजीव ने ‘तहलका’ रिपोर्टर को भी ऐसा ही करने की सलाह दी। उसने उसे पीएमएवाई के माध्यम से ख़रीदे गये घर पर सब्सिडी के लिए आवेदन करते समय एक झूठा हलफ़नामा देने का सुझाव दिया, जिसमें कहा गया हो कि उसके पास भारत में कोई पक्का घर नहीं है।

रिपोर्टर : मान लो, मैं ये मकान लेता हूँ। इसके लिए मैं सब्सिडी में प्रधानमंत्री आवास योजना में अप्लाई करूँ, बैंक से लोन लेकर; …मेरे पास तो पहले से मकान है नोएडा में?

वर्मा : आपके नाम पर?

रिपोर्टर : मेरे नाम पर भी है, मैडम के भी। दोनों ज्वाइंट हैं उसमें…।

वर्मा : फिर तो सब कह सकते हैं; …एक तरीक़े से जुआ ही है। वैसे इन्क्वायरी होती नहीं है, और भी लोगों ने लिये हैं। आज तक तो हुई नहीं है। एक बंदा भी चेक करने नहीं आया कि हमारे नाम पर या मैडम के नाम पर प्रॉपर्टी है कि नहीं।

रिपोर्टर : तो आप ये कह रहे हो, मैं अप्लाई कर दूँ?

वर्मा : अप्लाई कर दीजिए। …अप्लाई करने में कोई बुराई नहीं है।

रिपोर्टर : और एफिडेविट (हलफ़नामा)?

वर्मा : एफिडेविट बना दीजिए कि हम दोनों के नाम पर कोई मकान नहीं है।

रिपोर्टर : लेकिन मकान तो है नोएडा में, फिर?

वर्मा : कौन चेक करने आ रहा है? …हिन्दुस्तान में इतना टाइम है किसी के पास?

रिपोर्टर : मान लो, चेक हो गया तो?

वर्मा : तो ज़्यादा-से-ज़्यादा सब्सिडी नहीं आएगी, …और क्या आप मत दीजिए सब्सिडी।

रिपोर्टर : मतलब ऐसे कर रहे हैं लोग?

वर्मा : हाँ।

रिपोर्टर : मतलब जिनके पास घर है, वो भी प्रधानमंत्री आवास योजना में सब्सिडी ले रहे हैं?

वर्मा : जी-जी।

रिपोर्टर : और बिलो प्रॉपर्टी लाइन (ग़रीबी रेखा से नीचे) में भी नहीं आते वो लोग, सब अमीर हैं?

वर्मा : हाँ-हाँ सर! ये इन्वेस्टर हैं सब। सब अमीर हैं।

रिपोर्टर : इन्होंने सबने बुक करवाया हुआ है, …प्रधानमंत्री आवास योजना में?

वर्मा : सबने, …ये हिन्दुस्तान है सर! हिन्दुस्तान में हर चीज़ हो सकती है।

राजीव ने ‘तहलका’ रिपोर्टर को पीएमएवाई में सब्सिडी के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए इस तथ्य को छिपाने की सलाह दी कि उनके पास पहले से ही नोएडा में एक पक्का घर है। फिर वह उत्तर प्रदेश के शिकोहाबाद में एक घर होने के बावजूद सब्सिडी प्राप्त करने का अपना उदाहरण देता है। उसने कहा कि बहुत-से लोग अपने सम्बन्धित बैंकों में शपथ-पत्र जमा करके ग़लत तरीक़े से सब्सिडी प्राप्त कर रहे हैं; यह झूठा दावा करते हुए कि उनके पास भारत में कोई अन्य पक्का घर नहीं है।

वर्मा : एक्चुअल (असल) में किसी भी प्लॉट पर या फ्लैट पे सब्सिडी मिलती है। आगे वाले फ्लैट्स में भी xxxxx वालों की उसमें भी सब्सिडी है। हर एक में सब्सिडी मिलती है।

रिपोर्टर : सरकार की तरफ़ से?

वर्मा : जी।

रिपोर्टर : उसकी कंडीशन होती है ना कुछ?

वर्मा : जी, वही कि आपके पास पक्का घर नहीं होना चाहिए।

रिपोर्टर : हमारा तो एक पक्का घर है नोएडा में।

वर्मा : वो छुपा सकते हैं सर! वो है नोएडा में, यहाँ आगरा की बात है। …चल जाएगा। कोई दिक़्क़त नहीं है।

रिपोर्टर : उसको कैसे छुपाएँगे आप बताओ?

वर्मा : वो आपसे एफिडेविट ही माँगते हैं 100 रुपीज का।

रिपोर्टर : कौन माँगते हैं एफिडेविट 100 का?

वर्मा : बैंक वाले।

रिपोर्टर : जिससे हम लोन लेंगे?

वर्मा : जी।

रिपोर्टर : वो क्या माँगते हैं एफिडेविट?

वर्मा : एफिडेविट माँगते हैं अप्लाई करने के लिए, …100 रुपीज का कि हमारे नाम पर कोई पक्का मकान नहीं है। बस और कुछ नहीं होता; सर्वे भी नहीं।

रिपोर्टर : आपने भी लिया हुआ है आगरा में ऐसा?

वर्मा : जी! कोई भी, आप ले सकते हैं। जब तक मोदी जी की गवर्नमेंट है, सब पर मिलेगी सब्सिडी।

रिपोर्टर : आपने ली हुई है सब्सिडी?

वर्मा : जी!

रिपोर्टर : आपका तो ऑलरेडी पक्का मकान था?

वर्मा : वो शिकोहाबाद में था। मैं अब आगरा में रहने लगा हूँ। एफिडेविट बन गया था। मेरी सब्सिडी आ भी गयी। …2 लाख 39 हज़ार आयी थी मेरी।

रिपोर्टर : 2.39 लाख्स?

वर्मा : जी।

राजीव ने ख़ुलासा किया कि कोई भी सरकारी अधिकारी यह सत्यापित करने के लिए शिकोहाबाद नहीं गया कि उसके पास पहले से ही पक्का घर है या नहीं? उन्होंने टिप्पणी की कि नौकरशाही प्रक्रियाओं में कोई भी तथ्यों को सत्यापित करने के लिए समय नहीं लेता है, और उसने ‘तहलका’ के रिपोर्टर को नोएडा में पक्के घर के मालिक होने के लिए पकड़े जाने के डर के बिना पीएमएवाई सब्सिडी के लिए आवेदन करने की सलाह दी। उसने उल्लेख किया कि उसके कई दोस्तों ने पीएमएवाई के तहत धोखेबाज़ी के तरीक़ों से सब्सिडी हड़प ली है। उसने इस बात पर ज़ोर दिया कि इसके लिए बैंक को केवल 100 रुपये की लागत वाला एक साधारण हलफ़नामा जमा करना होगा, जिसमें कहा जाएगा कि किसी के पास भारत में कोई पक्का घर नहीं है।

रिपोर्टर : वहाँ शिकोहाबाद में सर्वे करने नहीं आया कोई? …वहाँ पक्का मकान है आपका?

वर्मा : नहीं, कोई नहीं आया। …वहाँ पक्का मकान है। इतना टाइम कहाँ है सरकार के पास कि चेक करे।

रिपोर्टर : सही कह रहे हैं आप। मैं क्या करूँ? ले लूँ सब्सिडी मैं? …कहीं बाद में दिक़्क़त न हो?

वर्मा : नहीं-नहीं, आप ले लीजिए; आँख बन्द करके ले लीजिए।

रिपोर्टर : ऐसा न हो बाद में सर्वे हो जाए?

वर्मा : सर्वे होता ही नहीं है सर! और भी लोगों ने लिये हैं। हमारे यार-दोस्तों ने भी लिये हैं।

रिपोर्टर : सबके पक्के मकान हैं पहले से?

वर्मा : और क्या; भाई! एफिडेविट ही बनवाएँगे एक, और क्या; …आप भर देना एफिडेविट। आपको आएस (रुपये) 100 का तहसील से लाना पड़ेगा स्टाम्प पेपर। और एक एप्लीकेशन लिखकर सबमिट कर देना बैंक को।

रिपोर्टर : ये तो आगरा में सब पर मिल जाएगी सब्सिडी?

वर्मा : जी सर! लगभग 40 लाख से ऊपर नहीं होना चाहिए बस।

रिपोर्टर : मतलब मकान की क़ीमत 40 लाख से ऊपर न हो?

वर्मा : जी!

रिपोर्टर : 30-35 लाख पर मिल जाएगी?

वर्मा : हाँ।

रिपोर्टर : उस पर सब्सिडी मिल जाएगी 2-2.5 लाख तक की?

वर्मा : जी सर!

रिपोर्टर : अगर आप लोन लेंगे, तो सरकार सब्सिडी वापस कर देगी एक साल के बाद?

वर्मा : एक साल, आठ महीना, नौ महीना। जितना प्रोसेस में होता है, …टाइम होता है। हज़ारों लोग भरते हैं ना!

रिपोर्टर : मतलब उतना पैसा अकाउंट में आ जाएगा?

वर्मा : जी! ऑटोमेटिक आ जाता है।

राजीव वर्मा के बाद ‘तहलका’ के अंडरकवर रिपोर्टर की मुलाक़ात बिहार के कटिहार ज़िले के इमरान हुसैन (बदला हुआ नाम) से हुई। पेशे से दर्जी इमरान ने क़ुबूल किया कि उसने पीएमएवाई के तहत अपने घर में शौचालय बनाने के लिए सरकार से 10,000 रुपये हासिल करने के लिए अपने ग्राम प्रधान को 3,000 रुपये की रिश्वत दी थी।

रिपोर्टर : आप घर बनवा रहे थे प्रधानमंत्री आवास योजना में?

इमरान : नहीं-नहीं; वो तो शौचालय के लिए बोला था। शौचालय के लिए 10 हज़ार रुपीज मिला था।

रिपोर्टर : अच्छा; शौचालय के 10,000 रुपीज मिले आपको?

इमरान : हाँ; दो शौचालय बनवाये थे। एक का पैसा मिला है।

रिपोर्टर : अच्छा आपने शौचालय बनवाया उसका 10 के (हज़ार) मिला सरकार से?

इमरान : हाँ।

रिपोर्टर : आराम से मिल गया था या कोई दिक़्क़त आयी?

इमरान : दिक़्क़त? …पूरी-पूरी दिक़्क़त आयी। 10,000 तो मुझको मिला; लेकिन उसके लिए 2-3 हज़ार तो मुझको देना पड़ा ना!

रिपोर्टर : 3,000 रुपीज रिश्वत के देने पड़े आपको?

इमरान : और क्या; ऐसे ही थोड़ी ही मिल जाता है। कोई भी चीज़ ऐसे नहीं मिलती है।

रिपोर्टर : फिर किसको दिये आपने रिश्वत के 3,000 रुपीज?

इमरान : वार्ड मेंबर को।

रिपोर्टर : वार्ड मेंबर को?

इमरान : हाँ; गाँव के मुखिया को।

इमरान के मुताबिक, रिश्वत के तौर पर दिये गये कुल 3,000 रुपये में से उसने शुरुआत में 1,000 रुपये पहले ही दे दिये थे। 6-8 महीने के बाद उसे पीएमएवाई के तहत अपने घर में शौचालय बनाने के लिए अपनी पत्नी के खाते में 10,000 रुपये मिले।

रिपोर्टर : कितना टाइम हो गया आपको पैसे मिले हुए, …शौचालय

के लिए?

इमरान : कोई तीन साल हो गये। …तीन साल या ढाई साल या दो साल, ऐसा ही हो गया।

रिपोर्टर : और 3,000 रिश्वत के दिये आपने?

इमरान : हाँ; लगभग 3,000; …2,000 बाद में, पहले 1,000 ख़र्चे बीच में।

रिपोर्टर : पहले पैसा मिला या रिश्वत दी आपने?

इमरान : पहले पैसा देना होता है। …बाद में मिलता है।

रिपोर्टर : पहले रिश्वत देनी होती है?

इमरान : हाँ।

रिपोर्टर : रिश्वत देने के कितने दिन बाद पैसा मिल गया आपको?

इमरान : पहले 6-8 महीने कहता रहा, …फिर बोला इतना पैसा दो; एकाउंट में पैसा डलवा देते हैं। …तो फिर पैसा दिया, फिर अकाउंट में डलवाया।

रिपोर्टर : तो रिश्वत के पैसे अकाउंट में डलवाये?

इमरान : रिश्वत के पैसे तो हाथ में दिये; पर वो जो मिलता है पैसा, वो अकाउंट में आता है; …किसी लेडीज के नाम से। अकाउंट में आया था।

रिपोर्टर : किसके? …आपने अपनी घरवाली के नाम पर लिया होगा?

इमरान : हाँ; लेडीज को ही मिलता है वहाँ पर।

रिपोर्टर : अच्छा; जेन्ट्स को नहीं मिलता?

इमरान : न।

रिपोर्टर : तो आपने अपनी घरवाली के नाम पर लिया होगा?

इमरान : हाँ।

रिपोर्टर : तो बन गया, …आपने टॉयलेट बनवा लिया?

इमरान : हाँ; मैंने बनवा लिया टॉयलेट।

रिपोर्टर : कितना ख़र्चा आया?

इमरान : हमारा लगभग 90,000 का ख़र्चा हुआ।

रिपोर्टर : 90,000…! …और 10,000 सरकार से मिला!

प्रधानमंत्री आवास योजना के भीतर कथित गड़बड़ियों की ‘तहलका’ एसआईटी की पड़ताल से एक परेशान करने वाली बात सामने आयी है कि बड़ी संख्या में अयोग्य लाभार्थी फ़र्ज़ी तरीक़ों से योजना का फ़ायदा उठा रहे हैं।

लोग मौज़ूदा पक्के मकानों के स्वामित्व को छिपाने के लिए झूठे आयकर रिटर्न तैयार कर रहे हैं और दस्तावेज़ में हेराफेरी कर रहे हैं, जिससे वे उन सम्पत्तियों के लिए सब्सिडी प्राप्त कर सकें, जिनके लिए वे अयोग्य हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी चिन्ताजनक है, जहाँ निवासियों को कथित तौर पर अपने उचित धन तक पहुँचने के लिए रिश्वत देने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

इस चिन्ताजनक स्थिति को ठीक करने के लिए तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की आवश्यकता है। शोषण को रोकने और यह सुनिश्चित करने के लिए कि पीएमएवाई योजना का लाभ योग्य लाभार्थियों तक पहुँचे, इसके लिए सख़्त निगरानी के उपायों और मज़बूत पारदर्शी तंत्र को लागू करने की ज़रूरत है।

दोबारा आन्दोलन को क्यों मजबूर हुए किसान ?

सरकार द्वारा 2021 में प्रस्तावित कृषि क़ानूनों को रद्द करने और अन्य माँगों पर चर्चा करने की सहमति के बाद किसानों ने अपना विशाल आन्दोलन स्थगित करने के कुछ साल बाद अपनी फ़सलों के लिए गारंटीकृत एमएसपी क़ीमत की माँग करते हुए सड़कों पर फिर वापसी कर दी है। किसानों के विरोध-प्रदर्शन ने उस अराजकता की यादें ताज़ा कर दी हैं, जो विवादास्पद कृषि क़ानूनों को पेश करने के क़दम के ख़िलाफ़ 2020 में शुरू हुए विरोध-प्रदर्शन के दौरान राजधानी में व्याप्त थी। उस समय दिल्ली की सीमाओं पर गर्मी, सर्दी, बारिश और कोरोना महामारी से कई किसानों की शहादत हुई थी। यह आज़ादी के बाद शान्तिपूर्ण, अहिंसक विरोध-प्रदर्शन का एक ऐतिहासिक क्षण बन गया था।

कृषि संघ अब उत्पादन की भारतीय औसत लागत से कम-से-कम 50 प्रतिशत अधिक सभी फ़सलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी देने के लिए एक क़ानून बनाने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव डाल रहे हैं। प्रदर्शनकारी स्वामीनाथन आयोग की सिफ़ारिशों को लागू करने, किसानों और खेत मज़दूरों के लिए 10,000 रुपये की पेंशन, कृषि ऋण माफ़ी, पुलिस मामलों को वापस लेने और 2021 में लखीमपुर खीरी हिंसा के पीड़ितों के लिए न्याय देने की भी माँग कर रहे हैं।

समस्या की वजह यह है कि सरकार साल में दो बार कृषि लागत और मूल्य आयोग की सिफ़ारिशों पर 20 से अधिक फ़सलों की एमएसपी निर्धारित करती है। लेकिन ख़रीद एजेंसियाँ ​​न्यूनतम समर्थन मूल्य स्तर पर केवल चावल और गेहूँ ख़रीदती हैं, जिससे केवल इन फ़सलों को उगाने वाले सात प्रतिशत किसानों को ही लाभ होता है। राज्य-एजेंसियाँ ​​दुनिया के सबसे बड़े खाद्य कल्याण कार्यक्रम को चलाने के लिए भण्डारण के उद्देश्य से एमएसपी पर केवल यही दो प्रमुख खाद्यान्न ख़रीदती हैं, जो 800 मिलियन भारतीयों को मुफ़्त चावल और गेहूँ का अधिकार देता है।

सरकार को जवाब देने के लिए चुनौतियों का विरोध करने का संवैधानिक अधिकार लोगों को है, जो सीधे संविधान के अनुच्छेद-19 के विभिन्न प्रावधानों से में वर्णित है। यह अनुच्छेद भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार को परिभाषित करता है। हालाँकि जिस बात ने किसानों को परेशान कर दिया है, वह है- बल का प्रयोग और दिल्ली में उनके प्रवेश को अवरुद्ध करने के लिए कंक्रीट बैरिकेड्स की दीवारें खड़ी करना, जहाँ वे विरोध-प्रदर्शन करने के लिए जाना चाहते थे। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने कहा है कि भारत के नागरिक के रूप में किसानों को स्थानांतरित होने का अधिकार है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जी.एस. संधावालिया और न्यायमूर्ति लापिता बनर्जी की पीठ ने प्रदर्शनकारियों को राज्य में प्रवेश करने और राष्ट्रीय राजधानी की ओर बढ़ने से रोकने के लिए अपनी सीमाएँ सील करने के हरियाणा सरकार के फ़ैसले को चुनौती देने वाली एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह बात कही। किसान भारत में सबसे प्रभावशाली मतदाता समूह हैं और सरकार भारत में आम चुनाव होने से कुछ हफ़्ते पहले उन्हें ग़लत तरीक़े से परेशान करना नहीं चाहेगी। सरकार अब तक नये सिरे से किसान नेताओं के साथ तीन दौर की बातचीत कर चुकी है।

हालाँकि किसानों ने वार्ता को विलंबित करने की रणनीति बताया है। खेती वास्तव में उत्पादन जोखिमों से जुड़ी हुई है; ख़ासकर जलवायु परिवर्तन की अनिश्चितताओं की वजह से। इसलिए किसानों के लिए न्यूनतम आय सहायता सुनिश्चित करने की आवश्यकता है, ताकि उन्हें बाज़ार की ताक़तों की दया पर निर्भर न रहना पड़े।

सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बॉन्ड योजना पर लगायी रोक

नई दिल्ली: चुनावी बॉन्ड योजना के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है, जिसमें उन्होंने इस योजना को असंवैधानिक घोषित किया है। यह फैसला सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच जजों की बेंच ने किया है।

असंवैधानिकता का मुद्दा: बेंच ने कहा कि चुनावी बॉन्ड योजना संविधान के अनुच्छेद 19(1)(ए) के तहत सूचना के अधिकार और बोलने व अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन करती है। इसके साथ ही नागरिकों की निजता के मौलिक अधिकार में राजनीतिक गोपनीयता, संबद्धता का अधिकार भी शामिल है।

बॉन्ड की सौंपदा: सुप्रीम कोर्ट ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) को 12 अप्रैल 2019 से अब तक खरीदे गए चुनावी बॉन्ड का ब्योरा निर्वाचन आयोग को सौंपने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही यह आदेश दिया गया है कि बैंक तत्काल चुनावी बॉन्ड जारी करना बंद कर दे।

योजना का आरंभ: चुनावी बॉन्ड योजना भारत सरकार द्वारा 2018 में लॉन्च की गई थी, जिसका उद्देश्य राजनीतिक दलों को पारदर्शिता लाने के लिए राजनीतिक वित्तपोषण में पारदर्शिता लाना था। इसके अनुसार, चुनावी बॉन्ड भारत के किसी भी नागरिक या देश में निगमित या स्थापित इकाई द्वारा खरीदा जा सकता है। यह फैसला आगे की कदमी में नजर रखता है, जबकि यह योजना पहले नवंबर 2022 में बदलाव कर दी गई थी, जिससे विधानसभा चुनाव के साथ 15 दिनों की बिक्री की अनुमति दी गई थी।

हेमंत सोरेन को 12 दिनों के ईडी रिमांड

झारखंड: रांची में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की 12 दिनों की ईडी रिमांड अवधि गुरुवार को समाप्त हो गई है। इसके बाद उन्हें ईडी की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां चैट के माध्यम से उनके और विनोद सिंह के बीच 201 पन्नों का नया चैट सामने आया है। ईडी द्वारा कहा गया है कि चैट में बड़ी रकम और सरकारी रिकॉर्ड साझा करने से जुड़ी आपत्तिजनक जानकारी शामिल है, जिसमें से बड़ी रकम भी शामिल है।

ईडी के अनुसार, विनोद सिंह ने बैक्वेट हॉल के निर्माण का नक्शा हेमंत सोरेन को चैट के माध्यम से भेजा था, जिसमें लोकेशन के रूप में बरियातु स्थित 8.5 एकड़ जमीन का उल्लेख है। ईडी ने दावा किया है कि इस जमीन पर हेमंत सोरेन का कब्जा है और उन्होंने संपत्ति से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी साझा नहीं की है।

भारत-UAE दोस्ती जिंदाबाद, अबू धाबी के स्टेडियम में बोले PM मोदी

आबू धाबी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर यूएई की राजधानी अबूधाबी में हैं। उन्होंने मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर व्यापक बातचीत की। मोहम्मद बिन जायद ने हवाई अड्डे पर मोदी की अगवानी की जहां उन्होंने एक दूसरे को गले लगाकर अभिनंदन किया।बाद में मोदी को सलामी गारद पेश किया गया।इस दौरान पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया।

अपने दौरे के बारे में सोशल मीडिया पर बताते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि अबू धाबी हवाई अड्डे पर मेरे स्वागत के लिए समय निकालने के लिए मेरे भाई मोहम्मद बिन जायद के प्रति अत्यंत आभारी हूं।प्रधानमंत्री ने यूएई के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक में अपने उद्घाटन वक्तव्य में कहा कि मेरा और मेरे दल का भव्य स्वागत करने के लिए मैं आपका आभारी हूं।जैसा कि आपने कहा कि मैं जब भी यहां आया हूं, मैंने हमेशा महसूस किया है कि मैं अपने घर और परिवार में आया हूं।

बिहार में AIMIM प्रदेश सचिव की गोली मारकर हत्

बिहार: प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। अपराधी इतने ही बेखौफ हो गए हैं कि, सरेआम किसी की भी हत्या कर रहे हैं और पुलिस बेचारी नजर आ रही है।
ताजा मामला गोपालगंज जिले का है, जहां बेखौफ अपराधियों ने AIMIM के एक नेता अब्दुल सलाम उर्फ असलम मुखिया की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी। वहीं AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने इस हत्या को लेकर बिहार सरकार पर हमला किया है।वहीं अपने नेता की हत्या के बाद AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने एक्स पर लिखा, गोपालगंज उपचुनाव में पूर्व प्रत्याशी सह प्रदेश सचिव अब्दुल सलाम असलम मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अल्लाह से दुआ करता हूं के उनके परिवार वालों सब्र-ए-जमील अता करे।पिछले साल दिसंबर में हमारे सीवान के जिलाध्यक्ष आरिफ जमाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई…ओवैसी ने साथ ही नीतीश कुमार सरकार पर हमला करते हुए कहा- नीतीश कुमार अपनी कुर्सी-बचाओ खेल प्रतियोगिता से समय मिल जाए, तो थोड़ा बिहार के लिए काम भी कर लीजिए।बताते चलें कि, अब्दुल सलाम उर्फ असलम मुखिया IMIM पार्टी के बिहार में प्रदेश सचिव और सारण प्रभारी थे। उन्होंने 2023 में गोपालगंज सदर सीट के लिए विधानसभा उपचुनाव लड़ा था और वह गोपालगंज मदरसा इस्लामिया के सचिव भी थे। अब्दुल सलाम नगर थाना के तकिया गांव के रहने वाले थे। वो राजनेता के साथ एक सामाजिक कार्यकर्ता थे। साथ ही वो चौराव पंचायत के मुखिया रह चुके थे।