Home Blog Page 1317

भारत से बचने के लिये मेहुल बना एंटीगुआ का नागरिक

14,000 करोड़ रुपये के पीएनबी घोटाले के अहम आरोपी और गीतांजलि जेम्स के प्रमोटर मेहुल चोकसी अमेरिका से फरार होकर एंटीगुआ पहुंचा था और उसने वहां की नागरिकता हासिल कर ली है।

बताया जा रहा है कि अनुसार इंटरपोल द्वारा जारी नोटिस के बाद एंटीगुआ के अधिकारियों ने ये जानकारी दी है।

रिपोर्ट्स के अनुसार चौकसी ने एंटीगुआ में बड़े पैमाने पर संपत्ति में निवेश कर वहां का नागरिकता हासिल की है। वहां के कानून के अंतर्गत अगर एंटीगुआ में कोई भी व्यक्ति 4लाख डॉलर का निवेश करता है तो उसे वहां की नागरिकता मिल सकती है।

चौकसी के एंटीगुआ का पासपोर्ट भी हासिल करने की भी खबरें हैं। भारत सरकार चौकसी के प्रत्यर्पण की कोशिश की तैयारी शुरू कर दी है ।

चोकसी, जो रिश्ते में पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी के मामा लगता है, के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारी है।

चोकसी ने सोमवार को विशेष कोर्ट से अपने खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट को रद्द करने की अपील करते हुए कहा था कि अगर वह भारत लौटा तो भीड़ उसकी भी हत्या कर देगी।

अपील में कहा गया है, ‘याची के लिए कंपनी का संचालन असंभव हो गया है। कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला और कर्जदाताओं को पैसे वापस नहीं मिले, ये सभी लोग याची के खिलाफ आक्रोशित हैं और इसलिए जान का खतरा पैदा हो गया है।’

ये भी कहा गया कि, ‘भारत में मॉब लिंचिंग की घटनाएं बढ़ रही हैं। हाल के समय में आम जनता सड़क पर ही न्याय करने के लिए ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रही है। आवेदक को भी इसी तरह का खतरा है। कई लोग आवेदक से नाराज हैं।’

अपील में कहा गया है कि चौकसी ने कभी जांच से दूरी नहीं बनाई है। जांच एजेंसियों ने उससे जो भी पूछा है उसका जवाब दिया है।’ यह भी लिखा गया है कि यदि चौकसी को भारत लाए जाने पर जेल में रखा जाता है तो जेल स्टाफ से भी खतरा रहेगा।

याद रहे कि ईडी द्वारा दायर चार्जशीट का संज्ञान लेकर प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट (PMLA) कोर्ट ने मार्च और जुलाई में चौकसी के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारी किया था।

पीएनबी घोटाले का खुलासा होने से पहले ही चौकसी देश छोड़कर भाग गया था। इसी मामले में आरोपी उसका भांजा नीरव मोदी भी फरार है और कहा जा रहा है कि वह ब्रुसेल्स में छुपा हुआ है ।

रवांडा में मोदी ने 200 गाय दान कीं

देश में भले भले गौ रक्षकों की करतूतों से बबाल मचा हो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन अफ्रीकी देशों की यात्रा के अपने पहले पड़ाव पर रवांडा में गिरिनका कार्यक्रम के तहत मोदी ने 200 गाय दान कर स्थानीय लोगों की प्रशंसा हासिल की। उनके साथ इस मौके पर रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागमे भी थे। दोनों देशों ने चमड़ा और इससे संबद्ध क्षेत्रों और कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में समझौतों पर हस्ताक्षर किये हैं। किगाली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मोदी के विमान के उतरते ही कागमे ने उनका स्वागत किया।

मोदी ने इसके अलावा रवांडा के दो दिवसीय दौरे के पहले ही दिन व्यापार और कृषि क्षेत्र में सहयोग मजबूत करने के उपायों पर चर्चा के अलावा रवांडा के लिये 20 करोड़ डॉलर के कर्ज की पेशकश भी की।

राष्ट्रपति कागमे के साथ बैठक के बाद मोदी ने रवांडा में जल्द ही भारतीय उच्चायोग खोलने का भी ऐलान किया। इससे पहले मोदी का रवांडा पहुँचाने पर पारम्परिक रूप से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। भारत और रवांडा के बीच कुछ अहम समझौतों पर भी हस्ताक्षर हुए हैं।

रवांडा की यात्रा करने वाले मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैँ। दोनों देशों के बीच शिष्ठमंडल स्तर की वार्ता के दौरान भारत ने किगाली में विशेष आर्थिक क्षेत्र और तीन कृषि परियोजनाओं के लिए 20 करोड़ डॉलर ऋण देने की पेशकाश की। भारत कई औद्योगिक पार्क के विकास और रवांडा में किगाली विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) के लिये 10 करोड़ डॉलर और कृषि के लिये 10 करोड़ डॉलर को रवांडा को कर्ज देगा।

बाद में मोदी ने एक साझे पत्रकार सम्मेलन में किगाली में शीघ्र भारतीय उच्चायोग खोले जाने की घोषण की। उन्होंने कहा कि भारत शीघ्र ही रवांडा में अपना उच्चायोग खोलेगा जिससे न केवल दोनाें देशों के बीच संवाद का रास्ता प्रशस्त होगा बल्कि दोनों देशों की सरकारों को पासपोर्ट और वीजा से संबंधित काम काज करने में भी सुविधा होगी। रवांडा के आर्थिक विकास की यात्रा में उसके साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़ा रहना भारत के लिए गौरव की बात है। इस देश की विकास यात्रा में भारत की मदद कायम रहेगी।

राष्ट्रपति पॉल कामगे ने कहा कि  मोदी की यात्रा दोनों दशों के बीच संबंधों और सहयोग में मील का पत्थर साबित हुई है। मोदी ने बाद में भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की। उन्होंने इस मौके पर कहा – ”भारतीय समुदाय विश्वभर में अपनी पहचान बना रहा है। वे हमारे राष्ट्रदूत ,हमारे राजदूत हैं। भारतीय समुदाय लंबे समय से यहां उच्चायोग खोलने की मांग कर रहा था। यह मांग जल्द पूरी होगी।”

मोदी युगांडा भी जाएंगे और बुधवार को १० ब्रिक्स सम्मलेन में शामिल होने के लिए दक्षिण अफ्रीका के शहर जोहान्सबर्ग पहुंचेंगे। रवांडा के राष्ट्रपति पाॅल कागमे अफ्रीकी यूनियन के अध्यक्ष हैं। रवांडा अफ्रीका की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। संसाधान संपन्न इस महाद्वीप में भारत की पहुंच कायम करने के इरादे से मोदी की यात्रा अहम है।

मुंबई आतंकी हमले के आरोपी डेविड हेडली पर जेल में हमला, हालत नाजुक

मुंबई में 26/11 के आतंकी हमले का आरोपी डेविड हेडली शिकागो जेल में हुए हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में उसकी हालत बहुत गंभीर बताई गयी है। इलाज के लिए उसे शिकागो के नॉर्थ एवेस्टन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेडली उस समय घायल हो गया जब उसी जेल के दो कैदियों ने उस पर हमला कर दिया। यह हमलका ८ जुलाई को किया गया था।

हेडली अमेरिकी नागरिक है। वो मुंबई हमले का एक मुख्य साजिशकर्ता है। शिकागो की जेल में दो कैदियों ने 8 जुलाई को हेडली पर हमला किया जिसके बाद गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। इस समय हेडली सीसीयू में है और डाक्टर उस पर २४ घंटे निगरानी रख रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक जिन लोगों ने हेडली पर हमला किया वे भाई हैं। वे भी पुलिसकर्मियों पर हमले के आरोप में जेल में हैं।

मुंबई में 26/11 आतंकी हमले का आरोपी हेडली लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के अंडरकवर एजेंट के रूप में काम करता था। उसने मुंबई हमले के लिए न केवल जानकारियां इकठ्ठी कीं थीं, पाकिस्तान में लश्कर के ट्रेनिंग कैंप में भी हिस्सा लिया था। मुम्बई हमले से पहले उसने बाकायदा यहाँ आकर उन इलाकों की पूरी रेकी की थी जहाँ हमले किये जाने थे।

उससे पूछताछ में सामने आया था कि वह सितंबर 2006 से जुलाई 2008 के बीच पांच बार भारत आया। उसने उन जगहों के फोटो खींचे और पाकिस्तान जाकर हमले की योजना बनाई। मुम्बई हमले के लिए उसे २४ जनवरी, 2013 को अमेरिका की संघीय अदालत ने दोषी करार दिया था। उसे अदालत ने ३५ साल की सजा सुनाई है।

अब कुछ रिपोर्ट में उसकी हालत बहुत नाजुक बताई गयी है। डाक्टर उसका इलाज कर रहे हैं और उसकी जान बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है।

पॉन्ड्स ब्रांड की राजदूत करिश्मा कपूर ने अपने स्किनकेयर रहस्यों का खुलासा किया

आत्म विश्वास से भरी आज की महिला दुनिया को बदल रही है। तेज गति के इस जीवन से उनकी त्वचा भी बदलती जा रही है। नई उम्र की त्वचा की समस्याओं का सामना करने के लिए पॉन्ड्स इंस्टिट्यूट ने नई पॉन्ड्स का एज मिरेकल बनाया है जो लगातार काम करता है।

चंडीगढ़ में एक कार्यक्रम में, अभिनेत्री और पॉन्ड्स कीे ब्रांड एंबेसडर करिश्मा कपूर ने बताया कि पॉन्ड्स का नया एज मिरेकल उसकी त्वचा की पूरी देखभल करता है और यह उसकी जीवन शैली और त्वचा देखभाल की आवश्यकताओं के लिए पूरी तरह उपयुक्त है।

करिश्मा ने कहा, ‘‘पॉन्ड्स की तरह के एक प्रतिष्ठित त्वचा देखभाल ब्रांड के साथ जुड़ना एक खुशी की बात है। यह एक ऐसा ब्रांड है जो हमेशा मेरे आसपास रहा है और त्वचा देखभाल का पर्याय बन गया है। मुझे विशेष रूप से पॉन्ड्स के एज मिरेकल जैसे पोर्टफोलियो का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व है। आज की तेजी से विकसित दुनिया में, हम सभी को स्किनकेयर समाधान की जरूरत है जो हमारी नॉनस्टॉप लाइफस्टाइल का नेतृत्व करने में मदद करें‘‘

पॉन्ड्स की ब्रांड एंबेसडर, करिश्मा कपूर ने आज चंडीगढ़ में ललित में मीडिया के साथ मिलकर न्यू पॉन्ड्स एज मिरेकल रेंज की शुरुआत की। करिश्मा ने अपनी नॉन-स्टॉप लाइफस्टाइल और एज त्वचा देखभाल उत्पादों की आवश्यकता के बारे में बात की जो उनकी त्वचा की चिंताओं को संबोधित हैं। उन्होंने द पॉन्ड्स इंस्टीट्यूट द्वारा क्रांतिकारी नई तकनीक के बारे में बात की, जो शक्तिशाली एंटी एजिंग मरम्मत जारी करता है। करिश्मा ने एक अच्छी त्वचा देखभाल व्यवस्था के महत्व पर जोर दिया और कैसे सही उत्पादों का उपयोग करके उम्र और बदलती जीवनशैली के साथ यह बहुत महत्वपूर्ण है।

करिश्मा ने कहा, ‘‘बहुत सारी चीजें बदलती रहती हैं क्योंकि हम बड़े होते हैं। हमारी त्वचा की आवश्यकता विकसित हो रही है, लेकिन मैंने हमेशा एक 3 कदम प्रक्रिया का पालन किया है जो वर्षों से नहीं बदला है। सफाई, एक्सफोलिएशन और मॉइस्चराइजेशन। क्या बदल गया है, उपयोग करने वाले उत्पादों का प्रकार है, जैसे अब मैं अधिक विवेक हूं और मुझे पता है कि मेरी त्वचा को नए पॉन्ड्स के एज मिरेकल की तरह एक अच्छी क्रीम की ज़रूरत है जिसमें रेटिनोल-सी कॉम्प्लेक्स है। सामग्री बहुत महत्वपूर्ण हैं। रेटिनोल-सी मेरी त्वचा पर 24 घंटे गैर-स्टॉप काम करता है और इसमें स्पष्ट रूप से एक अंतर दिखाया गया है। ‘‘

कुत्ते ने मालिक को बचाया तीन शेरों के हमले से

ये बात फिर से साबित हो गयी कि कुत्ता सबसे वफादार जानवर होता है। बात गुजरात के अमरेली जिले के अंबारडी गांव की है जहां एक कुत्‍ते ने अपने मालिक को तीन शेरों के हमले में बचाया।
शेरों के हमले में भावेश भरवाड़ नाम के गड़रिए के केवल हाथों पर चोटें आई हैं।  अपनी सूझ-बूझ से ना सिर्फ इस पालतू कुत्ते ने अपने मालिक और अपनी जान बचाई बल्कि कई भेड़ों की भी जान की रक्षा की।
शेरों ने उस समय हमला किया जब भावेश ने अपनी भेड़ों को बचाने का प्रयास किया।  कुत्‍ते ने जब देखा कि उसके मालिक को शेरों ने घेर लिया है तो उसने भौंकना शुरू कर दिया।
उसके लगातार भौंकने की आवाज सुनकर आस-पास के दर्जनों लोग वहां घटनास्थल पर पहुंच गए। बहुत सारे लोगों को आते हुए देखकर शेर जंगल में भाग गए.
भावेश की बांह पर शेरों के पंजों से हलके ज़ख़्म आये हैं जबकि भेड़ों और कुत्‍ते को कुछ नहीं हुआ.
अमरेली जिला गिर के जंगलों के पास पड़ता है। यहां कई बार शेरों के रिहायशी इलाकों में घुस आने की ख़बर  आती रहती है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक़ पिछले साल जुलाई में 12 शेरों के झुंड ने एक गर्भवती महिला को ले जा रही एंबुलेंस को घेर लिया था जिसकी वजह से उसकी डिलीवरी एंबुलेंस में ही करानी पड़ी थी।

बिहार में शराबबंदी क़ानून हुआ नरम

बिहार विधानसभा के जारी मॉनसून सत्र के दौरान प्रदेश सरकार ने शराबबंदी कानून से संबंधित कुछ संशोधनों को सर्वसम्मति से पारित करा लिया है।

इन संशोधनों का मक़सद शराबबंदी कानून को पहले के मुकाबले नरम करना था। अब घर, वाहन और खेत से शराब जब्ती होने पर नरमी दिखाई जाएगी।

पहली बार शराब पीते हुए पकड़े जाने पर 50 हजार रुपये का जुर्माना या फिर तीन महीने जेल का प्रावधान किया जाएगा।

पहले इस कानून का उल्लंघन करने वालों के लिए जमानत का प्रावधान नहीं था लेकिन अब इस कानून में जमानत का विकल्प जोड़ दिया गया है।

दूसरी बार इस कानून का उल्लंघन करने वालों के लिए एक लाख रुपये के जुर्माने और पांच साल की सजा का प्रावधान किया गया है।

संशोधनों के तहत सामूहिक जुर्माना समाप्त करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई है।

शराबबंदी कानून में संशोधन के बारे में सदन में अपना पक्ष रखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, “शराबबंदी कानून गरीबों के हित को देखते हुए लाया गया था. इस कानून से ऐसे गरीबों को शराब पीने से रोकना था जो अपनी आय का एक बड़ा हिस्सा इस पर खर्च देते थे. शराब की वजह से घरेलू हिंसा के मामले भी बढ़ रहे थे. इस कानून की वजह से निर्दोष लोगों को सजा न भुगतनी पड़े इसीलिए इसमें संशोधन करते हुए कुछ प्रावधानों में ढील दी गई है.”

याद रहे कि बिहार में शराबबंदी कानून 5 अप्रैल 2016 से लागू है। जब बिहार सरकार ने पूर्ण शराबबंदी लागू किया था तो हर तरफ सरकार के इस कदम की काफी तारीफ हुई थी।

हालांकि शराबबंदी लागू होने के बाद भी गैरकानूनी रूप से शराब की तस्करी की घटनाएं आती रहती हैं। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव ने सदन में आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश में अवैध शराब लाए जाने पर रोक लगाने में सरकार असफल रही है।

उन्होंने कहा, “प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद लोग शराब के नशे में पकड़े गए और अनेक जगहों से हजारों लीटर शराब बरामद भी हुई. ऐसे में सरकार को यह जिम्मेदारी लेनी चाहिए कि यह राज्य की सीमाओं पर शराब लाने ले जाने वालों की ठीक से निगरानी करने में नाकामयाब रही है।”

बिहार के शेल्‍टर होम में २१ बालिकाओं से रेप

एक बेहद चौंकाने वाले खुलासे में बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित एक शेल्‍टर होम में २१ बालिकाओं से रेप किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में  इस मामले में १० लोगों को गिरफ्तार किया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला सामने आने के बाद एक पीड़ित लड़की ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि शेल्टर होम में उसके साथ रह रही एक लड़की की हत्या कर उसका शव छात्रावास  परिसर में ही दबा दिया गया था।

उसके इस खुलासे के बाद फॉरेंसिक टीम ने सोमवार यहां पहुंच कर खुदाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक अभी तक कोइ शव वहां नहीं मिला है हालाँकि खुदाई का काम चला हुआ है।

सरकारी स्तर पर पीएमसीएच ने शेल्टर होम की २१ बालिकाओं के साथ रेप की पुष्टि कर दी है। इसके बाद इस मामले में अब बड़े खुलासे हो सकते हैं कि कौन कौन लोग इस घिनोने काम में शामिल है। पुलिस ने शेल्टर होम की गहन जांच शुरू करदी है ताकि सच सामने लाया जा सके।

मुजफ्फरपुर की एसएसपी हरप्रीत कौर ने मामले की पुष्टि की है है। उनके मुताबिक इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि अभी तक की गई खुदाई में कुछ भी नहीं मिला है। ”जल्द ही इस मामले में चार्जशीट दायर की जाएगी। फिलहाल मामले की गहन जांच चल रही है।”

पुलिस की अब तक की गई जांच में यह बात समने आई है कि शेल्‍टर होम से छह लड़कियां गायब हुई हैं। यह जानकारी पुलिस को पीड़‍िता बालिकाओं ने पूछताछ के दौरान बताई  है। उनके मुताबिक़ यह बालिकाएं २०१३ से 2018 के बीच गायब हुई हैं। हैरानी की बात है कि शेल्टर होपम से गायब होने के बाबजूद इनका कोइ पुलिस रेकार्ड नहीं है जबकि गायब होने की स्थिति में पुलिस में रिपोर्ट की जानी चाहिए थी। इससे जाहिर होता है कि यह मामला बहुत ही गंभीर है और इसकी बड़े स्टार पर जांच से ही सच सामने आ सकेगा।

अलवर मॉब लिंचिंग मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

दो दिन पहले राजस्थान के अलवर में गौ तस्करी के नाम पर रकबार खान नामक व्यक्ति की लिंचिंग का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच में गया है। इस मामले में दायर की गयी याचिका सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। याचिका में रकबार खान मामले में राजस्थान सरकार और अधिकारियों पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई 20 अगस्त के लिए तय की है।

रकबार मामले को लेकर देश भर में नाराजगी है। अब सुप्रीम कोर्ट में तहसीन पूनावाला ने याचिका डाली है। हाल में सुप्रीम कोर्ट ने लिंचिंग को लेकर कई दिशा-निर्देश जारी करते हुए केंद्र और राज्य सरकारों को निर्देशों जारी कर सख्ती से उनका पालन करने को कहा था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद भी देश में इस प्रकार की घटनाएं नहीं रुकीं हैं।

गौरतलब है कि कथित गौरक्षकों ने अलवर में मॉब लिंचिंग में रकबार खान की मौत के मामले में राज्य पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। यह भी आरोप लगा है की पुलिस ने खान को अस्पताल पहुंचाने से पहले घटना स्थल पर बरामद गायों को गौशाला पहुंचाने को तरजीह दी। यह भी आरोप है कि पुलिस ने भी रकबर की पिटाई की। कहा यह भी गया है है कि रक़बार को अस्पताल पहुंचाने में तीन घंटे की देरी हुई जिससे उसकी मौत हो गई। अन्यथा उसे बचाया जा सकता था।

हिमाचल के नेर चौक में ५ ज़िंदा जले

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के नेर चौक कस्बे में सोमवार सुबह एक घर में आग लगने से एक ही परिवार के पांच सदस्य जिंदा जल गए। यह घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई गयी है। जिस घर में आग लगी वहां शादी समारोह चल रहा था और रिश्तेदार दुल्हन को लेकर घर पहुंचे थे। सोमवार दोपहर इस घर में रिसेप्शन का कार्यक्रम होना था, लेकिन उससे पहले ही मातम छा गया। आगजनी की इस घटना को लेकर मंडी के डीसी ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक घर के सभी सदस्य बारात वापस लेकर आराम कर रहे थे तभी घर में अचानक आग की लपटें उठनी शुरू हो गईं। देखते ही देखते पूरा घर राख के ढेर में तब्दील हो गया। आगजनी के दौरान घर में रखे सिलेंडर में भी ब्लास्ट हुआ जिससे आग ज्यादा भड़क गई। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में ५ लोग जिन्दा जल गए हैं।

आग की खबर फैलते ही आस पास के लोगों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की और फायर ब्रिगेड सहित पुलिस को इसकी सूचना दी। लोगों का ने आरोप है कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल पर काफी देर से पहुंची जिस कारण पूरा घर जलकर राख हो गया। आगजनी की इस घटना में परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों में नरेंद्र कुमार सोनी (६६), बीना सोनी (६०), सुदेश सोहल (७५), मोना (४५) और साहिल (८) शामिल हैं। यह दो परिवारों के सदस्य बताए जा रहे हैं। जिस घर में आग लगी वो घर नरेंद्र कुमार सोनी का था और इनके साथ लगते घर में छोटे भाई के बेटे की शादी समारोह चला हुआ था।

वहीं, प्रशासन ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए जोनल हास्पिटल मंडी भेज दिया है। इस हादसे के दौरान प्रभावित परिवार का गुस्सा उन लोगों पर भी फूटा जो इनके वीडियो और फोटो बना रहे थे। इस कारण मीडिया को भी कवरेज नहीं करने दी गई।

जांच का जिम्मा एडीएम मंडी को सौंपा है। उन्हें एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने को कहा है। उन्होंने कहा कि पूरे हादसे को गहनता से जांच होगी। इसके अलावा फायर ब्रिगेड के देरी से आने के आरोप की भी जांच की जाएगी।

सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक इंद्र सिंह गांधी, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी और डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर घटनास्थल पर पहुंचे। डीसी मंडी ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और ढांढस बंधाया। परिजनों ने भी डीसी को फायर ब्रिगेड की लेटलतीफी के बारे में बताया। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि इस पूरे मामले की जांच करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि फायर ब्रिगेड देरी से क्यों आई इसकी भी जांच करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद मुहैया करवाई जाएगी। प्रारंभिक दृष्टि में आगजनी का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

शाहबाज़ शरीफ ने किया पाकिस्तान को भारत से बेहतर बनाने का वादा

पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने देश की जनता से वादा किया है कि सत्ता में आने के बाद वह पाकिस्तान को अपने भारत से बेहतर मुल्क बनायेंगे ।

इसका मतलब ये भी हुआ कि उन्होंने ये माना है कि भारत पाकिस्तान से बेहतर है।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सरगोधा जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए शरीफ ने कहा कि सत्ता में आने के बाद अगर वह पाकिस्तान को भारत से आगे नहीं ले जाते हैं तो आवाम उनके देशवासी उनका नाम बदल सकती है।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के मुतबिक शहबाज ने कहा है , ‘‘ वे (भारतीय) बाघा सीमा पर आयेंगे और पाकिस्तानियों को अपना आका बतायेंगे । ’’

पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके शहबाज ने यह भी दावा किया है कि वह पाकिस्तान को मलेशिया और तुर्की से भी आगे ले जायेंगे ।

उन्होने कहा कि वह मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद तथा तुर्की के राष्ट्रपति तायिप एर्दोआन से मिल कर ‘‘ उनसे सीखेंगे और पाकिस्तान को फिर से एक महान देश बनायेंगे । ’’

शहबाज ने पाकिस्तान तहरीके इन्साफ के नेता इमरान खान के खिलाफ चुटकी लेते हुए कहा कि सड़कों से यू टर्न के संकेतक हटा कर वहां इमरान की तस्वीर चस्पां की जानी चाहिए , क्योंकि पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के प्रमुख की राजनीति आधारहीन आरोपों और झूठे वादों पर आधारित है ।

पीएमएल – एन प्रमुख ने कहा , ‘‘ खान ने पंजाब सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था लेकिन मेरे खिलाफ कुछ भी साबित नहीं हुआ । ’’

याद रहे कि शाहबाज़ के बड़े भाई पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम नवाज को गिरफ्तार कर लिया गया ।

दोनों को भ्रष्टाचार के मामले में एक अदालत ने दस और सात साल की सजा सुनाई है ।