Home Blog Page 1281

छत्तीसगढ़ नक्सली विस्फोट में ४ सुरक्षा कर्मी शहीद

विधानसभा चुनाव से ऐन पहले छत्तीसगढ़ में शनिवार को एक बड़े नक्सली हमले में सुरक्षा बल के ४ जवानों की मौत हो गयी। यह सभी जवान सीआरपीएफ के हैं और इनकी जान एक ब्लास्ट में हुई जो उनके बहन पर किया गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक नक्सली हमले की यह घटना छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के बासागुड़ा इलाके  की है। नक्सलियों के बम विस्फोट में सीआरपीएफ के दो जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें इलाज  के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
इलाके के एएसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि सीआरपीएफ-१६८ बटालियन के जवान एरिया डोमिनेशन के लिए नक्सल प्रभावित बासागुड़ा थाना क्षेत्र में गए थे। जवान जैसे ही बासागुड़ा से छह मील दूर मुदोर्गुण्डा के पास पहुंचे वहां पहले से घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जोरदार विस्फोट कर दिया। विस्फोट की चपेट में आकर सीआरपीएफ के एक एएसआई, एक हेड कॉन्सटेबल और दो कॉन्सटेबल मौके पर ही शहीद हो गए और दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में दाखिल किया गया है।
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को १५ दिन से भी कम वक्त बचा है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है और आचार संहिता भी लागू है. यहां दो चरण में चुनाव होने हैं. पहले चरण में १८ विधानसभा सीटों पर १२ नवंबर को मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में ७२ विधानसभा सीटों पर २० नवंबर को मतदान होगा।

अमेरिका के पिट्सबर्ग में गोलीबारी, ८ की मौत

अमरीका के पिट्सबर्ग में शनिवार को एक यहूदी उपासनागृह में गोलीबारी की घटना में काम से काम ८ लोगों की मौत हो गयी है। मरने वालों में तीन पुलिस के अफसर भी गोलियों का शिकार हो गए हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने घटना के बाद गोलीबारी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गोलीबारी में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है हालांकि अभी इनकी सही संख्या पता नहीं चली है। गोलीबारी के बाद पुलिस ने इलाके में सघन तलाशी अभियान शुरू किया है और एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। गोलीबारी की घटना के तुरंत बाद  पुलिस ने कई लोगों को घटनास्थल से   सुरक्षित जगह पर पहुँचाया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक गोलीबारी शुरू होते ही पिट्सबर्ग पब्लिक सेफ्टी की ओर से ट्वीट जारी किया गया जिसमें लिखा था –  ”अलर्ट,  विलकिंस और शेडी इलाके में एक एक्टिव शूटर है। लोग इस इलाके में न जाएं”। हालाँकि जब गोलीबारी की घटना हुई क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग मौजूद  थे।
घटना को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लोगों को घटनास्थल की तरफ न जाने को लेकर चेताया। ट्रम्प ने लिखा –  ”स्क्वीरिल हिल इलाके में रहने वाले लोग अपने घरों में रहें, हमले में कई लोगों के मारे जाने की खबर है। लोग सक्रिय शूटर से सावधान रहें”।
शूटिंग की घटना में कितने लोग हताहत हुए हैं इसे लेकर आधिकारिक रूप से अभी जानकारी नहीं दी गयी है हालाँकि यह संख्या एजेंसीज ने ८ बताई है।

राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट में परसों सुनवाई

राफेल खरीद प्रक्रिया में गड़बड़ के कांग्रेस के आरोपों के बीच मोदी सरकार ने शनिवार को सील बंद लिफाफे में खरीद प्रक्रिया सम्बन्दी रिपोर्ट सर्वोच्च न्यायालय को प्रस्तुत कर दी। इस मसले पर मुख्या न्यायाधीश के अध्यक्षता वाली खानपीठ सोमवार (२९ अक्टूबर) को सुनवाई करेगी।

मुख्या न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खानपीठ ने इसकी जानकारी सरकारी से माँगी थी। हालाँकि कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया था कि वह विमान की कीमत और सौदे के तकनीकी पहलुओं से जुड़ी सूचनाएं नहीं मांग रहा। वह सिर्फ यह देखना चाहता है कि क्या खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता रही। मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई, जस्टिस एसके कौल और जस्टिस केएम जोसेफ की पीठ ने कहा था कि वह सेना के लिए राफेल विमानों की उपयुक्तता पर कोई राय व्यक्त नहीं कर रहे हैं। बेंच ने कहा था – हम सरकार को कोई नोटिस जारी नहीं कर रहे और सिर्फ फैसला लेने की प्रक्रिया की वैधता से संतुष्ट होना चाहते हैं।

उधर केंद्र सरकार ने राफेल सौद्दे पर दायर याचिकाओं को रद्द करने की मांग की थी। केंद्र की दलील थी कि यह याचिकाएं महज राजनीतिक मकसद के लिए दायर की गई हैं। गौरतलब है कि याचिका में मांग की गई है कि राफेल की तत्कालीन यूपीए सरकार के समय जो डील की गयी थी उसे बहाल करके  मोदी सरकार की ३६ लड़ाकू विमानों की डील रद्द कर दी जाये। याचिका में यह भी मांग की गई है कि फ्रांस और भारत के बीच आखिर क्या समझौता हुआ, उसे सार्वजनिक किया जाए। राफेल की वास्तविक कीमत सार्वजनिक करने के लिए भी याचिका दायर है।

गौरतलब है कि इन याचिकाओं पर १० अक्‍टूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी। एक याचिकाकर्ता  तहसीन पूनावाला ने सुनवाई से ठीक पहले अपनी याचिका वापस ले ली थी। सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को सीलबंद लिफाफे में डील की जानकारी देने के लिए कहा था।

तारिक़ अनवर कांग्रेस में लौटे

राफेल के मसले पर पीएम मोदी की तरफदारी करने वाले अपने अध्यक्ष एनसीपी प्रमुख शरद पवार से नाराज होकर पार्टी छोड़ने वाले बिहार के कद्दावर नेता तारिक़ अनवर शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। उनसे दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया। करीब १८ साल बाद अनवर की ”घर वापसी” हुई है।

एनसीपी छोड़ते हुए अनवर ने लोकसभा से भी इस्तीफा दे दिया था। वे बिहार के कटिहार से सांसद थे।

एनसीपी छोड़ते हुए ही तारिक़ ने साफ़ कर दिया था की वे जो भी फैसला करेंगे वह भाजपा के विरोध का होगा। एक समय तारिक़ पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी के करीबी थे लेकिन शरद पवार और पीए संगमा के साथ उन्होंने सोनिया के विदेशी मूल के सवाल पर पार्टी छोड़कर नारी पार्टी एनसीपी बना ली थी।

राहुल ने अनवर को कांग्रेस में शामिल करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता का सर्टिफिकेट सौंपा। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत समेत कई बड़े बड़े कांग्रेस नेता उपस्थित रहे। कांग्रेस की आधिकारिक वेबसाइट पर भी ट्वीट करके फोटो के साथ तारिक़ अनवर का पार्टी में स्वागत किया गया है।

अनवर के विरोध के बाद शरद पवार ने अपने ब्यान तो तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया था और साफ़ किया था कि उनहोंने कभी राफेल मसले पर पीएम मोदी का समर्थन नहीं किया, लकिन तब तक अनवर पार्टी छोड़ने का ऐलान कर चुके थे। यह माना जाता है कि उनके कद को देखते हुए उन्हें मानाने की बड़ी कोशिश की गयी थी लेकिन उन्होंने साफ़ कर दिया था कि वे पवार के ब्यान से इतने आहत हैं कि अपना फैसला नहीं बदलेंगे।

मोदी ‘असत्यवादी’ पीएम : मनमोहन

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ”असत्यवादी पीएम” बताते हुए कहा है कि उनका शाशन देश के लिए अच्छा नहीं है। सिंह ने कहा कि मोदी ने मतदाताओं का भरोसा तोड़ा है और ऐसी सरकार का नेतृत्व किया है जो देश में साम्प्रदायिक हिंसा, लिंचिंग और गऊ-रक्षा से जुड़ी घटनाओं पर ‘अक्सर चुप रही’ .

मनमोहन ने कांग्रेस नेता शशि थरूर की पुस्तक ‘द पैराडॉक्सियल प्राइम मिनिस्टर’ के विमोचन पर यह भी आरोप लगाया कि मोदी सरकार के तहत देश के विश्वविद्यालयों और सीबीआई जैसे राष्ट्रीय संस्थानों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि साल २०१४ में नरेन्द्र मोदी देश की जनता बड़े-बड़े वादे करके प्रधानमंत्री बने थे लेकिन पिछले चार साल में वह और उनकी सरकार मतदाताओं की आशाओं पर खरे नहीं उतरे हैं।   ”उन्होंने मतदाताओं का भरोसा तोड़ दिया है”।

मिश्रा ईडी के नए प्रमुख होंगे

भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के अधिकारी संजय कुमार मिश्रा प्रवर्तन निदेशालय के नए प्रमुख (प्रधान विशेष निदेशक) बनाये गए हैं। उन्हें फिलहाल अतिरिक्त जिम्मे के रूप में यह पद दिया गया है और वे तीन महीने के लिए नियुक्त किये गए गए हैं। वे करनाल सिंह का स्थान लेंगे जो आईपीएस अधिकारी थे और रविवार को जिनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है। मिश्रा फिलहाल केन्द्र सरकार में अतिरिक्त सचिव की सूची में शामिल हैं और उन्हें इस सूचीmen जल्द शामिल किये जाने की सम्भावना है।

करनाल सिंह २०१६ में इस पद पर नियुक्त हुए थे और उनके समय में कई बड़े मामलों पर कार्रवाई हुई। उन्होंने ईडी में कुछ बदलाव भी लाये। आयकर कैडर के १९८४ बैच के आईआरएस अधिकारी मिश्रा को एजेंसी में प्रधान विशेष निदेशक नियुक्त किया गया है और उन्हें तीन महीने के लिए ईडी निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मिश्रा, करनाल सिंह का स्थान लेंगे जिनका कार्यकाल रविवार को समाप्त हो रहा है।

मिश्रा इस समय दिल्ली में मुख्य आयकर आयुक्त के रूप में कार्यरत हैं। वे केन्द्र सरकार में अतिरिक्त सचिव की सूची में शामिल नहीं थे और इसलिए उन्हें अतिरिक्त प्रभार के साथ ईडी का निदेशक बनाया गया है। वैसे सम्भावना यही है कि मिश्रा को जल्द ही अतिरिक्त सचिव की सूची में शामिल कर लिया जाएगा।  इसके बाद वह ईडी प्रमुख का कार्यभार संभालेंगे। ईडी निदेशक का पद केन्द्र सरकार में अतिरिक्त सचिव रैंक के पद के बराबर होता है।

टी-२० टीम से धोनी बाहर, विराट को आराम

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को मेहमान वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-२० सीरियस के लिए टीम में जगह नहीं दी गयी है। शुक्रवार को टीम की घोषणा की गयी जिसमें कप्तानी का जिम्मा रोहित शर्मा को सौंपा गया है जबकि कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है।
वेस्ट इंडीज के खिलाफ तीन टी२० मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया में रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, वॉशिंग्टन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, उमेश यादव, शादाब नदीम शामिल किये गए हैं।
इसके बाद होने वाली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी२० सीरीज के लिए विराट कोहली को अलवत्ता कप्तानी सौंपी गयी है। एमएस धोनी को वेस्ट इंडीज के अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी टीम में जगह नहीं दी गई है। इसके अलावा टेस्ट सीरीज के लिए भी टीम का ऐलान कर दिया गया है। एशिया कप के बाद वनडे टीम से बाहर किए गए दिनेश कार्तिक को टी२० टीम में शामिल किया गया है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम में विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, केएल राहुल, पृथ्वी शा, चेतेश्वर  पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा बिहारी, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, पार्थिव पटेल, आर आश्विन, रविंद्र जाडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, उमेश यादव, बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को शामिल किया गया है।

राजपक्षे को श्रीलंका पीएम पद की शपथ

एक आश्चर्यजनक घटनाक्रम में श्रीलंका में नए प्रधानमंत्री को शपथ दिलाई गयी है। राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने शुक्रवार को नए प्रधानमंत्री के रूप में पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे को इस पद की शपथ दिलाई। अभी तक रानिल विक्रमसिंघे प्रधानमंत्री थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक सिरिसेना की पार्टी ने सत्तारूढ़ गठबंधन से समर्थन वापस ले लिया जिसके बाद वहां नाटकीय घटनाक्रम हुआ है। राजपक्षे के शपथ लेते विजुअल श्रीलंका मीडिया को जारी किए गए और टीवी चैनलों पर दिखाए गए हैं। सिरिसेना के राजनीतिक मोर्चे यूनाइटेड पीपुल्स फ्रीडम अलायंस (यूपीएफए) ने ऐलान किया कि वह गठबंधन सरकार से समर्थन वापस ले रही है। गठबंधन यूनाइटेड नेशनल पार्टी (यूएनपी) के साथ था जिसके नेता रानिल विक्रमसिंघे प्रधानमंत्री थे।
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कृषि मंत्री और यूपीएफए महासचिव महिंदा अमरवीरा ने जानकारी दी है कि यूपीएफए के फैसले से संसद को अगवत करा दिया गया है। राजपक्षे की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे सिरिसेना ने उनसे अलग होकर राष्ट्रपति चुनाव लड़ा था। चर्चा है कि राजपक्षे को प्रधानमंत्री की शपथ दिलाने के बाद श्रीलंका में संवैधानिक संकट पैदा हो सकता है क्योंकि संविधान बिना बहुमत विक्रमसिंघे को प्रधानमंत्री पद से हटाने की इजाजत नहीं देता।
आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो पता चलता है कि राजपक्षे और सिरिसेना की कुल ९५ सीटें हैं और सामान्य बहुमत से कम हैं। विक्रमसिंघे की यूएनपी के पास १०६ सीटें हैं जो बहुमत से सात कम हैं। विक्रमसिंघे या यूएनपी की तरफ से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। राजपक्षे को लेकर कहा जाता है कि वे भारत समर्थक नहीं हैं।

पत्थरबाजी में घायल सैनिक की मौत

जम्मू कश्मीर में गुरूवार को देश विरोधी तत्वों की पत्थरबाजी में घायल हो गए सेना के एक जवान की शुक्रवाए शाम मौत हो गयी।
तहलका की जानकारी के मुताबिक २२ साल के सिपाही राजिंदर सिंह को कल उस समय पथरबाजी के दौराम सर पर पत्थर लगा था जब वो अपनी ड्यूटी पर था। जानकारी के मुताबिक वो बीआरओ की कन्वॉय को सुरक्षा प्रादाब कर रहा था जब पत्थरबाजों की तरफ से फेंका गया एक पत्थर उनके सर पर आ लगा। इससे वो घायल हो गया और इलाज के लिए उसे सेना के अस्पताल में भर्ती किया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक सर पर घाव गहरा होने के कारण काफी खून बह गया। आज शाम उनकी मौत हो गयी है। शहीद जवान का नाम राजेंद्र सिंह है और वो उत्तराखंड के पिथौरागढ़ का रहने वाला था। गुरूवार को साउथ कश्मीर में पथरबाजों ने सुरक्षा बालों पर पथरबाजी की थी।
इससे पहले पिछले ४० घंटे में सुरक्षा बालों ने आठ आतंकवादियों को मौत के घात उतार दिया था जबकि दो जवान भी शहीद हो गए थे।

भाजपा-जेडीयू का बिहार में फिफ्टी-फिफ्टी

आखिर बिहार में सीटों को लेकर भाजपा और जेडीयू में समझौता हो गया है। दोनों बराबर सीटों पर लड़ेंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार शुक्रवार को समझौते की बात करने दिल्ली में पहले पीएम मोदी और बाद में भाजपा प्रमुख अमित शाह से मिले। बाद में दोनों ने साझे रूप से पत्रकारों को यह जानकारी दी।
कौन किन सीटों पर लड़ेगा इस पर दो-तीन दिन में घोषणा की जाएगी साथ ही इसमें बिहार के दो अन्य सहयोगियों की सीटों की बात भी होगी। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए बिहार में भाजपा और जेडीयू की सीटों को लेकर लम्बे समय से कयास लग रहे थे।
समझौते ऐलान करते हुए शाह और नीतिश ने दावा किया कि बिहार में एनडीए बड़ी ताकत बनेगा।  उन्‍होंने कहा कि सहयोगियों को सम्‍मानजनक सीटें मिलेंगी। शाह ने कहा कि कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी इसकी घोषणा २-३  दिन में कर दी जाएगी। एक सवाल पर उन्‍होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा और रामविलास पासवान एनडीए का हिस्सा रहेंगे। ”अगर कोई नया साथी गठबंधन में शमिल हुआ तो सभी की सीटें घटेंगी”।
 उनके साथ मौजूद जेडीयू अध्‍यक्ष और मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा – ”हमारी बातचीत हो गई है।  सीटों की घोषणा २-३ दिन में की जाएगी। जेडीयू-भाजपा बराबर सीटों पर लड़ेंगे”। जब उनसे पूछा गया कि अन्य दलों का क्या है तो उन्होंने कहा – ”जो आपको अभी अमित शाह जी ने बताया है वही होगा”।