राहुल गांधी की गिरफ्तारी
पूर्व जज की निगरानी में होगी सीवीसी जांच
मुजफ्फरपुर कांड की सीबीआई विवरण को न्यायालय ने बताया ‘भयानक’
जम्मू कश्मीर में २४ घंटे में ८ आतंकी ढेर
राफेल के सबूत मिटाने की कोशिश : राहुल
आईएनएक्स मीडिया मामले में चिदंबरम को राहत
आईएनएक्स मीडिया मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्दीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम को बड़ी राहत मिली है। उनके खिलाफ गिरफ्तारी पर लगी रोक कोर्ट ने २९ नवम्बर तक बढ़ा दी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक आईएनएक्स मीडिया मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान गुरूवार को यह आदेश कोर्ट ने दिए। गौरतलब है कि चिदंबरम की गिरफ्तारी पर लगी रोक पहली नवंबर को खत्म होने वाली थी लेकिन अब चिदंबरम को राहत मिल गयी है। दिल्ली हाईकोर्ट में आईएनएक्स मीडिया मामले में पहले भी चिदंबरम को गिरफ्तारी के मामले में पांच बार राहत मिल चुकी है।
पहले कोर्ट में चिदंबरम की तरफ से अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई गई थी। कोर्ट चिदंबरम को सुरक्षा देते हुए और उनकी गिरफ्तारी पर रोक को हर सुनवाई पर आगे बढ़ाता रहा है। वहीं प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) चिदंबरम की जमानत अर्जी का कोर्ट में पिछली कुछ सुनवाई के दौरान विरोध करता रहा है।
पहले हुई सुनवाई में एयरसेल-मैक्सिस धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चिदंबरम से पूछताछ की थी। चिदंबरम के बेटे कार्ति से ईडी ने दो बार पूछताछ की गई थी। सीबीआई ने जुलाई में इस मामले में चार्जशीट दाखिल की थी। गौर रहे ३५०० करोड़ रुपए के एयरसेल-मैक्सिस करार और ३०५ करोड़ रुपए के आईएनएक्स मीडिया मामले में चिदंबरम की भूमिका जांच एजेंसियों की छानबीन के दायरे में है।
कच्चे तेल की कीमतों में गिराबट
अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमतें गिर रही हैं। इसका असर भारत में भी दिख सकता है। पिछले कुछ हफ्ते से देश में तेल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी का तेल निकाल दिया है। तीन-चार दिन से कीमतें कुछ काम हुई हैं लेकिन अंतराष्ट्रीय बाज़ार की कीमतों के मुकाबले भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अभी भी बहुत ऊंची हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक सऊदी अरब की ओर से कच्चे तेल की सप्लाई बढ़ने से दाम नीचे गिरने लगे हैं। बीस दिन पहले तीन अक्टूबर को कच्चा तेल अपने इस साल के सबसे ऊपरी स्तर यानी ८६.७४ डॉलर प्रति बैरल पर था हालांकि अब इसमें सीधे १३ प्रतिशत की गिराबट दर्ज की गयी है। लिहाजा कच्चे तेल की कीमतें गिरकर ७६ डॉलर प्रति बैरल पहुँच गई हैँ।
अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार की इन गिरती कीमतों को देखते हुए देश के एक्सपर्ट अनुमान लगा रहे हैं कि पेट्रोल की कीमतों में कमी आनी चाहिए। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ राखी है और इसका असर देश भर में दूसरी चीजों पर भी पड़ा है और उनकी कीमतें ऊंची हुई है। वैसे पिछले कुछ दिन से पैसों के अंतर से घटती कीमतों ने लोगों को हल्की राहत जरुर दी है।
जानकारों के मुताबिक अंतराष्ट्रीय बाज़ार में तेल की घटती कीमतों के लिहाज से तो देश में भी पेट्रोल करीं ६ से ८ रूपये सस्ता हो जाना चाहिए। तेल की कीमतों में लगातार उछाल से वैसे भी देश में लोग बहुत खफा हैं और उनकी मुसीबतें बढ़ीं हैं। भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले बहुत नीचे तक जाने के बाद अचानक थोड़ा सुधरा है। ऐसे में सरकार के लिए तेल की कीमतों में कटौती करना आसान होना चाहिए।
राफेल डील में एफआईआर के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका
पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, अरूण शौरी तथा वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने भारत और फ्रांस के बीच हुए राफेल लड़ाकू विमान सौदे में कथित आपराधिक कदाचार के लिए प्राथमिकी दर्ज कराने का अनुरोध करते हुए बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।
याचिका में दर्शाए गए अपराधों की केन्द्रीय जांच ब्यूरो से समयबद्ध तरीके से जांच कराने और जांच की प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर शीर्ष अदालत को सौंपने का निर्देश देने का अनुरोध् किया गया है।
दोनों पूर्व केन्द्रीय मंत्री और प्रशांत भूषण ने अक्टूबर 4 को जांच ब्यूरो के निदेशक आलोक वर्मा से मुलाकात के बाद जांच ब्यूरो में अपनी शिकायत दायर की थी।
याचिका में यह भी कहा गया है कि सीबीआई ने चार अक्टूबर को दी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की है। याचिका में दावा किया गया है कि सीबीआई पर दबाव चरम पर है जिसके कारण वह निष्पक्ष तरीके से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में असमर्थ है।
आलोक वर्मा और विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के बीच चल रहे गतिरोध के मद्देनजर ही मंगलवार को इन दोनों अधिकारियों को अवकाश पर जाने का निर्देश दिया गया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक़ याचिका में राफेल मामले में FIR दर्ज कर अदालत की निगरानी में निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है. साथ ही कहा गया है कि केंद्र को निर्देश दिया जाए कि जांच से जुड़े अफसरों का तबादला न किया जाए या डराया न जाए.
राफेल सौदे पर पहले दाखिल की गईं दो याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से सील कवर में सौदे से जुड़ी प्रक्रिया की जानकारी दाखिल करने को कहा है. इस नयी याचिका की सुनवाई अक्टूबर 31 को होगी।
आलोक को हटाना शर्मनाक : खड़गे
सीबीआई विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा पर एक और हमला बोला है। लोक सभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सीबीआई के निदेशक पद से आलोक वर्मा को हटाए जाने को ‘शर्मनाक घटना’ बताया है। गुरूवार को मीडिया से बातचीत में खड़गे ने कहा की यदि कोइ विवाद था तो सरकार को इसे संबंधित कमेटी में लाना चाहिए था।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि निदेशक को इस तरीके से हटाने का अधिकार किसी को नहीं। खड़गे ने कहा कि ”पीएम और सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के नेता के तौर पर मैं उस सलेक्शन कमिटी का हिस्सा हूं, जो सीबीआई डायरेक्टर की नियुक्ति करती है। इस तरह से निदेशक को हटाना बिल्कुल गलत है”। उन्होंने आरोप लगाया कि सीवीसी को भी दबाव में लाया गया होगा। वो पहली बार टीवी पर आकर सफ़ाई दे रहे हैं कि उनको अधिकार है पर सीवीसी को अधिकार नहीं। ”पीएम को शुरु से देखना चाहिए था”। खड़के ने कहा कि वे सीबीआई, सीवीसी और कुछ और अन्य समितियों का हिस्सा हैं लेकिन उन्हें स्थाई सदस्य के तौर पर लोकपाल समिति में शामिल नहीं किया गया है। खड़गे ने कहा – ”चार साल छह महीने में इतने घोटाले किए गए हैं कि इनको (भाजपा) को रात में नींद नहीं आती। वे रात में ही ऐसी कार्रवाई करते हैं”।
कांग्रस नेता ने कहा कि ”राफेल पर मेमोरेंडम लेकर हम जांच की मांग के लिए जाने वाले थे। यह बात पीएम को पसंद नहीं होगी। मैने तीन पेज की चिट्ठी पीएम को इस बारे में लिखी है”। खड़गे ने कहा कि सरकार घिर रही है क्योंकि उसकी नियत साफ़ नहीं है।
वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख रेड्डी पर हमला
वाईएसआर कांग्रेस के प्रमुख जगन मोहन रेड्डी पर हमला किया गया है जिसमें वे घायल हो गए हैं। यह हमला विशाखापत्तनम एयरपोर्ट पर चाकू से किया गया और इसमें रेड्डी के हाथ पर चोट आई है। हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक विसाग एयरपोर्ट पर एक युवक, जिसने खुद को उनका फैन बताया और सेल्फी लेने की कोशिश की, ने छोटे नुकीले हथियार से उनपर हमला कर दिया। इस हमले से रेड्डी हक्का-बक्का रह गए और उनके साथ चल रहे लोगों और सुरक्षा कर्मचारियों ने तुरंत उस युवक को पकड़ लिया। हथियार से रेड्डी की बांह के निचले हिस्से में घाव हुआ है। उन्हें फौरन वहां से ले जाया गया और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
गौरतलब है कि जगन मोहन रेड्डी आंध्र प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। उनक पिता सूबे के मुख्यमंत्री रहे हैं। विशाखापत्तन एयरपोर्ट उनपर हमला करने वाला युवक कौन है, यह अभी साफ़ नहीं हुआ है। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, जैसे ही रेड्डी एयरपोर्ट लाउंज से निकले, युवक ने उनपर हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि जगन मोहन को सुरक्षित जगह ले जाया गया है और युवक ने ऐसा क्यों किया, या फिर उसका किसी राजनीतिक दल से संबंध है या नहीं, इसकी जांच भी की जा रही है। उससे पूछताछ के बाद ही सच पता चल पायेगा।








