Home Blog Page 1260

स्कूली बच्चों के बैग का बजन घटा

आखिर लम्बे इन्तजार के बाद छोटी क्लास के बच्चों को होम्वोक से निजात मिल गयी है। सरकार के  मानव संसाधन मंत्रालय ने इस सम्बन्ध में फैसला किया है। सोमवार को मिली जानकारी के मुताबिक अब पहली और दूसरी क्लास के बच्चों को होमवर्क नहीं दिया जाएगा।
मंत्रालय की गाइडलाइन के मुताबिक पहली और दूसरी कक्षा के बच्चों के बैग का वजन डेढ़ किलो और १०वीं कक्षा के बच्चों के बैग का वजन अब ५ किलो से ज्यादा नहीं होगा।सरकार ने स्कूली बच्चों पर भारी बैग के कारण स्वास्थ्य पर पड़ रहे असर को कम करने के लिए यह फैसला किया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक मंत्रालय ने सभी राज्यों के अलावा केंद्र शासित प्रदेशों को इस सम्बन्ध में निर्देश पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि बच्चों को केवल भाषा (लैंग्वेज) और गणित (मैथ) ही पढ़ाया जाएगा। मंत्रालय ने इसके अलावा तीसरी से पांचवी क्लास के बच्चों को भाषा, ईवीएस और मैथ एनसीआरटी के सिलेबस से ही पढ़ाने को कहा है।
मानव संसाधन मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित राज्यों को कहा है कि अब बच्चों के बैग का वजन वही होगा जो मंत्रालय की तरफ से तय किया जाएगा। गाइनलाइन में कक्षाओं के मुताबिक बच्चों के स्कूल बैग का वजन निर्धारित कर दिया गया है। मंत्रालय ने पहली से दसबीं क्लास तक के लिए बच्चों के स्कूल बैग के वजन को निर्धारित करके उन्हें बहुत बड़ी राहत दी है।

छत्तीसगढ़ में ८ नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के नक्सलियों के बड़े गढ़ में सुरक्षा बालों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए आठ नक्सलियों को मार गिराया है। यह कार्रवाई सुबह की है लेकिन बहुत दुर्गम इलाका होने के कारण इसकी सूचना डेरी से पहुँची है इन सभी नक्सलियों के शव भी सुरक्षा बालों ने बर्नाड कर लिया हैं।
यह नक्सली छत्तीसगढ़ के सुकमा इलाके में मारे गए हैं। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों को यह बड़ी कामयाबी मिली है। सूचन के मुताबिक इस मुठभेड़ में डीआरजी के दो जवान भी शहीद हो गए हैं। सुकमा के सकलार क्षेत्र में यह मुठभेड़ हुई जो बहुत दुर्गम इलाका है और नक्सलियों का बहुत बड़ा गढ़ माना जाता है।
सुकमा ने पुलिस अधिकारीयों ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है। यह भी पुष्टि की है कि मुठभेड़ में ८  नक्सली मारे गए और इन सभी के शव भी बरामद कर लिए गए हैं। आम तौर पर मुठभेड़ के दौरान जब नक्सली मारे जाते हैं तो उनके साथी उनके शवों को अपने साथ ले जाते हैं।
इस मुठभेड़ में डीआरजी के दो जवान भी शहीद हो गए हैं इसकी भी पुष्टि हुई है। एसटीएफ और डीआरजी ने मिलकर यह मुठभेड़ की और बड़ी सफलता हासिल की। उन्हें सूचना मिली थी कि सुकमा जिले में दुर्गम सकलार गांव में नक्सली छिपे हैं।

हिमाचल में बस हादसा, ९ की मौत

हिमाचल के सिरमौर जिले में नाहन-रेणुका मार्ग पर एक निजी बस के नदी में गिरने से ९ लोगों की  मौत हो गई है। इस हादसे में ४३ के करीब लोग घायल हुए हैं।
राजधानी शिमला पहुँची रिपोर्ट्स के मुताबिक मरने वालों में ४ महिलाएं और ५ पुरुष हैं। हादसे का शिकार बस निजी बस थी जिसका नाम मीनू कोच बताया गया है। यह बस रेणुका से नाहन की ओर जा  रही थी कि नाहन-रेणुका मार्ग पर जलाल पुल पर रेलिंग तोड़ती हुई नदी में जा गिरी। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। बस में ५० से अधिक लोग सवार थे।
घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल, नाहन में भर्ती किया गया है। बस हादसे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। एएसपी विरेंद्र ठाकुर ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि ९ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि ४३ घायल हैं। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्रशासन ने मृतक व्यक्तियों की पहचान होने पर उनके परिजनों को मौके पर २०-२० हजार की फौरी राहत प्रदान की है।
सिरमौर के उपयुक्त ललित जैन ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर आदित्य नेगी, एसडीएम नाहन विवेक शर्मा, तहसीलदार ददाहू देवी सिंह कौशल के नेतृत्व में स्वास्थ्य और पुलिस दल की टीम को मौके के लिए रवाना किया गया।
एक और हादसा
हिमाचल के सोलन जिले में क्यारी नाला नज़दीक साधुपल में बस गिरने से २१ लोग घायल हो गए हैं। सभी को उपचार के लिये जुन्गा और शिमला भेज गया है।

यह सरकार बने न बने, मंदिर बनेगा : ठाकरे

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में शिव सेना राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर ताल ठोंक रही है। ठाकरे ने आज राम लला के दर्शन कर कहा – ”वहां कुछ आलोकिक अनुभव हुआ। लेकिन ऐसा लगा मैं मंदिर नहीं, जेल में राम के दर्शन कर रहा हूँ।” मोदी सरकार को उन्होंने साफ़ शब्दों में चेतावनी दी की चुनाव में राम मंदिर याद आ जाता है। ”यह (मोदी) सरकार (दोबारा) बने न बने, मंदिर तो ज़रूर बनेगा।
उनका भाजपा पर आज सीधा निशाना था। कहा – राम मंदिर उनके (भाजपा के) चुनाव मेनिफेस्टो में था। यदि वीणा कोर्ट को पूछे डीमोनेटाइजेशन हो सकती है, ट्रिप्पल तलाक का क़ानून आ सकता है तो राम मंदिर क्यों नहीं बन सकता।” सीधे-सीधे मोदी सरकार और भाजपा पर ठाकरे ने राम मंदिर नहीं बन पाने का ठीकरा फोड़ दिया है।” दर्शन के बाद ठाकरे ने मीडिया से भी बात की।
ठाकरे ने कहा कि यह सरकार मजबूत (अपने बहुमत वाली) सरकार है। चार साल से ज्यादा हो गए।  कुछ ही महीने चुनाव के बचे हैं। लेकिन इन सालों में मंदिर पर चुप रहे। लोग कहते हैं चुनाव आते हैं तो उन्हें राम मंदिर याद आ जाता है। अब यह सरकार (दुबारा) बने न बने राम मंदिर ज़रूर बनेगा। कल ही ठाकरे ने मोदी सरकार को उलाहना दिया था – कुम्भकर्णो जागो। आज भी कमोवेश यही शब्द दोहराये। वे पति और बेटे के साथ राम लाल के दर्शन करने भी आज गए।
उन्होंने कहा कि वे अयोध्या में देश भर के लोगों की राम मंदिर के प्रति भावनाओं का सन्देश लेकर आये हैं। उन्होंने कहा चुनाव (लोकसभा) को कुछ ही महीने रह गए हैं। सरकार को अध्यादेश या जो भी संभव है लाना चाहिए ताकि राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ़ हो सके। हिन्दू भावना से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। ठाकरे ने भाजपा को सलाह दी कि साढ़े चार साल तक (मोदी) सरकार मंदिर के लिए कुछ नहीं कर पाई इसलिए वह इस मसले को चुनाव में भुनाने की कोशिश न करे क्योंकि उसका कोइ नैतिक अधिकार नहीं।
इस बीच आज अयोध्या में वीएचपी की धर्म सभा है। वहां सुरक्षा के मजबूत इंतजाम का दावा योगी सरकार ने किया है। हज़ारों-हज़ार की संख्या में वीएचपी के कार्यकर्ता और राम भक्त अयोध्या में मौजूद हैं जो लगातार राम लला की जय और मंदिर वहीं बनाएंगे के नारे गूंजा रहे हैं। यह ख़बरें मीडिया में आ चुकी हैं कि तनाव के खतरे को देखते हुए मुस्लिम आबादी डरी हुई है और लोगों ने अगले कुछ दिन का राशन-पानी घरों में जमा करके रख लिया है।

शोपियां में ६ आतंकी ढेर

जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने रविवार को छह आंतकियों को मार गिराया। इस तरह पिछले ७२ घंटे में घाटी में १२ आतंकी ढेर किये जा चुकले हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक जिन ६ आतंकिओं को आज सुरक्षा बालों ने मुठभेड़ में ढेर किया उनके शव मिल गए हैं। इन आतंकिओं के पास से बड़ी संख्या में हथियार बभी बरामद हुए हैं। सभी पाक से आपरेट हो रहे आतंकी संगठनों के आतंकी हैं। यह आतंकी एक मुठभेड़ में मारे गए।
इनके पास से चार एके- ४७ रायफल बरामद की गई हैं। मुठभेड़ के चलते इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। इस मुठभेड़ में लश्कर और हिजबुल दोनों के आतंकी मारे गए हैं।  इस तरह सुरक्षा बालों ने पिछले ७२ घंटे में १२ आतंकिओं को ढेर किया है।यह दूसरे दिन में होने वाली दूसरी मुठभेड़ है जिसमें और लश्कर और हिजबुल के आतंकी मारे गए हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को भी छह ही आतंकयों को मार गिराया था। इसमें वरिष्ठ पत्रकार शुजात बुखारी का हत्यारा भी शामिल था। बुखारी द राइजिंग कश्मीर के संपादक थे और आफिस से निकलते हुए जून में उनकी हत्या कर दे गयी थी। तब से उनके हत्यारों की सुरक्षा बालों और पुलिस को तलाश थी।
अभी तक घाटी में सुरक्षाबल लगातार ऑपरेशन चला रहे हैं। जनवरी २०१८ से अब तक २४० आतंकियों को सुरक्षबलों ने मार गिराया है। इनमें से ज्यादातर आतंकी शोपियां जिले में मारे गए हैं। बर्फबारी के बाद सीमा पार से आतंकियों का आना काम हो जाता है हालांकि इस बार सुरक्षा बालों के साथ उनकी मुठभेड़ें दर्शाती हैं कि घाटी में आतंकिओं का काफी संख्या है। यह अलग बात है कि सुरक्षा बल उनपर बहुत भारी पड़ रहे हैं।

सुषमा नहीं जाएंगी पाकिस्तान

केंद्रीय केबिनेट ने पाकिस्तान के करतारपुर स्थित गुरद्वारा दरबार साहिब करतारपुर जाने के लिए गुरूवार को पंजाब के गुरदासपुर जिला स्थित डेरा बाबा नानक से अंतरराष्ट्रीय सीमा तक एक गलियारे के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। पाकिस्तान ने इसके आधारशिला समारोह के लिए भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को आमंत्रित किया था लेकिन वे इस समारोह में नहीं जाएंगी। अब २६ नवम्बर के इस कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और हरदीप पुरी करेंगे।
पकिस्तान के पीएम इमरान खान २८ नवंबर को इस कॉरिडोर में अपने देश की तरफ के हिस्‍से का उद्धाटन करेंगे। विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज को पाकिस्‍तान ने करतारपुर कॉरिडोर के आधारशिला कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता भेजा था। लेकिन सुषमा ने शनिवार शाम ट्वीट किया है कि वे  कार्यक्रम के दिन करतारपुर साहिब नहीं जा पाएंगी क्योंकि उनका उस रोज पहले से अन्य कार्यक्रम में जाना तय है। उन्‍हें पाकिस्‍तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने आमंत्रित किया था।
सुषमा ने अलवत्ता कुरैशी का न्योते के लिए आभार जताया है और कहा कि उनके बजाय केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और हरदीप पुरी पाकिस्‍तान जाएंगे। गौरतलब है कि कुरैशी ने विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह और मंत्री नवजोत सिद्धू को भी  २८ नवंबर के कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया है। पाकिस्तान की तरफ से इन तीनों को आधिकारिक निमंत्रण पत्र भी भेजने की खबर आई है।
इस बीच पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने भारत के पंजाब में २६ नवम्बर को होने वाले इसी से जुड़े  कार्यक्रम के लिए पाकिस्तान के पंजाब सूबे के विधानसभा अध्यक्ष चौधरी परवेज इलाही को न्योता भेजा है।

गोल्डन मैरीकॉम

उन्होंने बता दिया कि जुनून हो तो ”स्काई इज द लिमिट।” बात सुपर मैरीकॉम की है। तीन बच्चों की मां मैरीकॉम ने एक और विश्व खिताब जीत लिया। लेकिन यह महज एक खिताब नहीं है। और यह महज एक रेकार्ड खिताब भी नहीं है। यह एक जुनून की जीत है। जुनून जिसमें देश भक्ति है, खेल के प्रति समर्पण और प्यार है और है कठिन हालत में भी हार न मानने का सन्देश। यह सुपर मैरीकॉम की जीत है, आओ इसका जश्न मनाएं।
उनका पूरा नाम एमसी मैरीकॉम है। अपना छठा विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीतने के बाद मैरीकॉम के चेहरे पर जीत का गौरव साफ़ झलक रहा था। और इस महान मुक्केबाज ने जीत के बाद सबसे पहले अपने देश को याद किया। देश की राजधानी दिल्ली में मैरीकॉम का खेलों में यह देशवासियों के लिए इन दशकों का एक और सबसे बड़ा तोहफा है।
उन्हें ”मेग्नीफिसेंट मैरी” भी कहा जाता है। ३५ साल की उम्र में मैरीकॉम ने दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम के केडी जाधव हॉल में १०वीं आईबा महिला विश्व चैम्पियनशिप के ४८ किलो भार वर्ग के फाइनल में यूक्रेन की हना ओखोटा को ५-० से मात देकर गोल्ड मेडल ही नहीं जीता बल्कि दुनिया भर में बॉक्सिंग के दीवानों का दिल भी जीत लिया। वे एक सिल्वर भी जीत चुकी हैं।
मैरी का विश्व चैम्पियनशिप में यह छठा गोल्ड और कुल मिलकर सातवां मेडल था। एक अंतराल के बाद मैरी विश्व चैम्पियनशिप में उतरीं और गोल्ड के साथ इसका अंत किया। उनका अपना सफर अभी जारी है और जैसा वे खेल रहीं हैं उससे उम्मीद बंधी है कि अगले ओलिंपिक में भी वे मैडल जीतेंगीं।
छह गोल्ड मेडल जीतने वाली मैरी दुनिया की पहली महिला मुक्केबाज बन गई हैं। आयरलैंड की कैटी टेलर ने ६० किलो भार वर्ग में २००६ से २०१६ के बीच पांच गोल्ड और एक कांस्य पदक जीते थे।
सबसे ज्यादा मैडल जीतने में अब उनका मुकाबला किसी महिला नहीं पुरुष मुक्केबाज से है। क्यूबा के फेलिक्स सेवोन (९१ किलो भार वर्ग) की मैरी ने आज बराबरी कर ली। फेलिक्स ने १९८६ से १९९९ के बीच छह गोल्ड और एक रजत मेडल यानि कुल जमा सात मैडल जीते थे। मैरीकॉम अब महिला और पुरुष मुक्केबाजों में विश्व चैम्पियनशिप की कतार में सबसे आगे खड़ी हैं।
आज के मुकाबले की बात करें तो पहले राउंड में मैरी और ओखोटा ने एक-दूसरे के खेल को तौला। पहले राउंड में आकर्मण काम दिखा। अपने राइट पंच पर मैरी को हमेशा भरोसा रहा है और आज भी उन्होंने इसका बेहतर इस्तेमाल किया अपनी प्रतिद्वंदी के खिलाफ। मैरी और हना दोनों ने लेफ्ट-राईट का अच्छा इस्तेमाल किया। मैरी की फुर्ती भी उनकी खेल में शक्ति है। हना के कई पंच मैरी ने नाकाम किये।
दूसरा राउंड आकर्मण भरा दिखा। दोनों तरफ से। शुरुआत में हना कुछ भारी होती दिखीं लेकिन बाद में टेक्टिकली प्रतिद्वंदी से दूरी बनाकर खेलीं और मौका मिलते ही पंच भी मारे। यह पंच अंक के रूप में उनके खाते में जुड़े। तीसरे राउंड में मानों मैरी कुछ फैसला करके आईं थीं। एक मिनट के भीतर ही मैरी ने राइट-लेफ्ट जैब का कलात्मकता दिखाई।
उनके लगातार तीन-चार पंच स्कोरिंग एरिया में लगे और अंक भी उनके खाते में जुड़े। लेकिन हार के दर ने हना को आक्रमक कर दिया। एक मौके पर तो मैरी उनके मुक्कों से परेशान दिखीं। लेकिन यहाँ  अनुभव काम आया। मैरी का धैर्य काम कर गया। हना थोड़ी पस्त सी दिखीं नहीं कि मैरीकॉम के उनपर पंच पर पंच पड़ गए। जजों का काम आसान हो गया। पांचवां राउंड मैरी की जीत से पहले का शंखनांद था। और उसे कुछ ही क्षण के बाद हमारी मैरीकॉम विजेता के पोडियम पर विराजमान थीं। सच में मैरीकॉम गोल्डन मैरीकॉम हैं।

राफेल खरीद पर फ़्रांस में शिकायत दर्ज

जिस राफेल लड़ाकू विमान खरीद को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर दबाव बनाये हुए हैं, उसी राफेल का मसला अब फ्रांस में पहुँच गया है। खबर है कि वहां भ्रष्टाचार को लेकर काम करने वाली एक सामजिक संस्था (एनजीओ) ने भारत के साथ हुए राफेल विमान सौद्दे को लेकर फ़्रांस के फाइनेंशियल मामलों के प्रॉसिक्यूटर के पास पिछले महीने के आखिर में एक शिकायत दर्ज करवाई है। इस शिकायत में आशंका जताई गयी है कि राफेल विमान सौद्दे में कथित तौर पर भ्रष्टाचार हुआ है और इसमें धनशोधन का भी मामला बनता है। फ्रांस सरकार और दसॉ दोनों ने, हालांकि, आरोप को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एनजीओ ने अपनी शिकायत में जानना चाहा है कि ऐसी क्या  परिस्थितियों थीं जिनके चलते भारत के साथ ३६ लड़ाकू जेट विमान बेचने का समझौता हुआ।  साथ ही एनजीओ ने यह भी जानना चाहा है कि भारत के व्यापारी अनिल अंबानी की कंपनी को विमान  डील के लिए चुनने के पीछे क्या कारण था।
”शेरपा” नाम का यह एनजीओ आर्थिक अपराधों के खिलाफ कानूनी लड़ता है और फ़्रांस में इसका काफी नाम है। इस एनजीओ ने अब भारत के साथ हुई राफेल डील को लेकर देश के वित्तीय मामलों के प्रॉसीक्यूटर ऑफिस में एक शिकायत दर्ज कराई है।
इसे लेकर ख़बरें फ़्रांस के मीडिया में छपी हैं। ऐसे की एक मीडिया पोर्टल ”फ्रेंच न्यूज़” की वेबसाइट ”मीडियापार्ट” में छपी हैं। मीडियापार्ट की रिपोर्ट के मुताबिक ”शेरपा” की तरफ से दर्ज करवाई गई शिकायत में राफेल विमान सौद्दे में भ्रष्टाचार और धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) की आशंका ज़ाहिर की गयी है। दसॉ और सरकार दोनों ने शेरपा के आरोपों को ”निराधार” बताकर खारिज कर दिया है।
अपनी शिकायत में शेरपा एनजीओ ने उम्मीद जताई है कि राष्ट्रीय पब्लिक प्रॉसीक्यूटर ऑफिस उनकी शिकायत की जांच करेगा और जल्द ही किसी फैसले पर पहुँच सकेगा। वैसे यह शिकायत पिछले महीने के आखिर में दर्ज करवाई गयी है। अभी यह जानकारी नहीं है कि शेरपा की शिकायत पर कोइ जांच शुरू हुई है या नहीं। राफेल को लेकर पहले से ही भारत की सर्वोच्च अदालत में मामला चल रहा है।

ठाकरे अयोध्या पहुंचे

अयोध्या में बढ़ते तनाव के बीच शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे शनिवार दोपहर पौने दो बजे अयोध्या पहुँच गए। एयरपोर्ट पर उनके समर्थकों ने उनका स्वागत किया। उनके साथ उनकी पत्नी और बेटा भी हैं।
जानकारी के मुताबिक वे यहाँ से लक्ष्मण किला की तरफ जा रहे हैं।  वे अपनी यात्रा के दौरान साधु-संतों से राम मंदिर निर्माण को लेकर चर्चा करेंगे। जानकारी मिली है कि अयोध्या पहुंचने पर उन्होंने अपने समर्थक शिव सैनिकों से कहा कि राम मंदिर तो सिर्फ शिव सेना ही बना पाएगी।
अयोध्या यात्रा में उद्धव ठाकरे राम मंदिर को लेकर विभिन्न मंचों पर संतों और अन्य राम मंदिर समर्थक नेताओं से चर्चा करेंगे। एक तरह से अब राम मंदिर निर्माण मुद्दे पर शिव सेना ने मजबूती से ताल ठोक दी है जबकि वीएचपी जैसे संगठन पहले से ही वहां मोर्चा संभाले हुए हैं।
उद्धव ठाकरे का सरयू नदी की आरती करने का भी कार्यक्रम है। उनके समर्थक शिव सैनिक बड़ी संख्या में इस समय अयोध्या में मौजूद हैं।

दक्षिण कर्नाटक बस हादसे में ३० की मौत

दक्षिण कर्नाटक में शनिवार दोपहर एक सड़क हादसे में ३० लोगों की मौत हो गयी है। इस हादसे में कुछ लोग घायल हुए हैं । यह बस एक नहर में जा गिरी।
हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ़्तार बस सड़क के साथ नहर में जा गिरी। मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा कर्नाटक के दक्षिण जिले मंड्या में हुआ। यह हादसा इतना  भीषण था कि ज्यादातर लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी।
अधिकारियों ने हादसे की पुष्टि की है हालाँकि मरने वालों की संख्या को लेकर भ्रम है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सड़क हादसे में ३० लोगों की जान गयी है। कई अन्य इस हादसे में घायल हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क की  बगल में एक खाई में जा गिरी। रिपोर्ट्स के मुताबिक दुर्घटना के वक्त बस में करीब ढाई दर्जन यात्री सवार थे। बस मंड्या में वीसी कनाल में गिरने की सूचना है।