Home Blog Page 11

दिल्ली-NCR में गर्मी का बढ़ता सितम, लेकिन राहत की भी उम्मीद: 26 मई तक केरल पहुंच सकता है मानसून

Mausam Update | AI Image
Mausam Update | AI Image

नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा जानकारी के अनुसार दिल्ली-NCR में अगले कुछ दिन काफी गर्म रहने वाले हैं। 17 से 21 मई के बीच दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों में हीटवेव चलने की संभावना जताई गई है। राजधानी दिल्ली में तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिन में तेज गर्म हवाएं चलेंगी, जबकि शाम के समय कहीं-कहीं धूल भरी आंधी और हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है।

15 मई की शाम और रात में दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, गरज-चमक और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि इससे बहुत ज्यादा राहत मिलने के आसार नहीं हैं क्योंकि अगले दो दिनों में तापमान फिर तेजी से बढ़ेगा। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में धूप से बचने, ज्यादा पानी पीने और जरूरी होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी है।

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई राज्यों में भी गर्मी का असर तेज रहने वाला है। पश्चिम राजस्थान में 18 से 21 मई के बीच गंभीर हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। वहीं उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भी लू लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि लगातार बढ़ता तापमान बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक हो सकता है।

इधर मानसून को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून 26 मई के आसपास केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही अगले 24 घंटों में दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में मानसून आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन गई हैं। अगर मानसून सामान्य गति से आगे बढ़ता है तो जून की शुरुआत में देश के दूसरे हिस्सों में भी बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

देश के पूर्वोत्तर राज्यों में अगले एक हफ्ते तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में तेज बारिश के कारण जलभराव और भूस्खलन जैसी स्थिति बन सकती है। वहीं दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी अगले 3 से 4 दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

कुल मिलाकर देश में इस समय मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ उत्तर भारत भीषण गर्मी से झुलस रहा है, तो दूसरी तरफ कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू हो चुका है। अब लोगों की नजरें मानसून की एंट्री पर टिकी हैं, जिससे आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

NEET पर फिर घमासान, पूर्व मुख्यमंत्री स्टालिन ने PM मोदी से मांगी बड़ी राहत

Former Chief Minister of Tamil Nadu M. K. Stalin. | Image Source: Satya Hindi
Former Chief Minister of Tamil Nadu M. K. Stalin. | Image Source: Satya Hindi

नई दिल्ली: तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री M. K. Stalin ने NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री Narendra Modi को पत्र लिखकर कहा कि हाल ही में NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने से यह साफ हो गया है कि मौजूदा परीक्षा व्यवस्था में कई गंभीर खामियां मौजूद हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री M. K. Stalin ने मांग की कि केंद्र सरकार NMC Act 2019 की धारा 14 में बदलाव के लिए अध्यादेश लाए, ताकि 2026-27 सत्र में राज्यों को NEET परीक्षा से छूट मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि राज्यों को छात्रों को उनकी योग्यता परीक्षा यानी 12वीं के अंकों के आधार पर मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश देने की अनुमति दी जानी चाहिए।

अपने पत्र में पूर्व मुख्यमंत्री M. K. Stalin ने कहा कि 3 मई को हुई NEET-UG परीक्षा से पहले एक कथित “गेस पेपर” सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर तेजी से फैल गया था। उनके मुताबिक उस गेस पेपर के कई सवाल असली परीक्षा से मेल खाते थे, जिसके बाद परीक्षा रद्द करनी पड़ी।

उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब NEET को लेकर विवाद सामने आया हो। पूर्व मुख्यमंत्री M. K. Stalin ने दावा किया कि पहले भी कई बार परीक्षा में अनियमितताओं और पेपर लीक के मामले सामने आते रहे हैं। उन्होंने 2015 के ऑल इंडिया प्री-मेडिकल टेस्ट का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय भी कथित तौर पर बड़े स्तर पर नकल और पेपर लीक का मामला सामने आया था, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट को पूरी परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी।

पूर्व मुख्यमंत्री M. K. Stalin ने परीक्षा केंद्रों को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के कई छात्रों को दूर-दराज राज्यों में परीक्षा केंद्र दिए जाते हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर यात्रा और रहने का अतिरिक्त बोझ पड़ता है।

उन्होंने दावा किया कि NEET को पारदर्शिता और मेरिट के नाम पर लागू किया गया था, लेकिन लगातार सामने आ रही घटनाओं ने छात्रों और अभिभावकों का भरोसा कमजोर किया है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा अब जनता के मोबाइल स्क्रीन पर, कार्यवाही का होगा लाइव प्रसारण

कार्यवाही का होगा लाइव प्रसारण | Photo Credit: PTI
कार्यवाही का होगा लाइव प्रसारण | Photo Credit: PTI

15 मई 2026, नई दिल्ली/कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा की कार्यवाही अब आम जनता सीधे देख सकेगी। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को घोषणा की कि विधानसभा की कार्यवाही का लाइव प्रसारण किया जाएगा, ताकि लोग सदन के भीतर होने वाली बहस और फैसलों से सीधे जुड़ सकें। 18वीं पश्चिम बंगाल विधानसभा के गठन और नए विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के बाद सदन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सदन की कार्यवाही संविधान और स्थापित संसदीय परंपराओं के अनुरूप आगे बढ़ाई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सदन में एक मजबूत विपक्ष की मौजूदगी भी बेहद जरूरी है। सरकार संवैधानिक मूल्यों को ध्यान में रखकर विधानसभा की कार्यवाही संचालित करेगी।

इस दौरान भाजपा विधायक रथींद्र बोस पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसके साथ ही वह राज्य के उत्तरी हिस्से से इस पद तक पहुंचने वाले पहले विधायक बन गए।

बारिश बनी काल! विजयपुरा में सोते परिवार पर गिरी छत, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

विजयपुरा में सोते परिवार पर गिरी छत... | Image Source: (स्क्रीनग्रैब: PTI)
विजयपुरा में सोते परिवार पर गिरी छत... | Image Source: (स्क्रीनग्रैब: PTI)

नई दिल्ली: Karnataka के Vijayapura district के मोरतगी गांव में गुरुवार देर रात भारी बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज हवाओं और लगातार बारिश के बीच एक पुराने मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर सो रहे थे।

मृतकों की पहचान Gurunath Badigera, उनकी पत्नी Jyothi Badigera और उनके दो बच्चों Kalamma और kirti के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परिवार अपने निजी घर में मरम्मत का काम चलने की वजह से किराए के इस पुराने मकान में रह रहा था।

स्थानीय लोगों ने तेज आवाज सुनने के बाद मौके पर पहुंचकर बचाव की कोशिश शुरू की। इसके बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम को सूचना दी गई। राहत टीम ने मलबा हटाकर चारों लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हादसा अलमेला तालुका के सिंदगी थाना क्षेत्र में हुआ। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि लगातार बारिश और मकान की जर्जर हालत की वजह से छत कमजोर हो गई थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। आसपास के लोगों का कहना है कि परिवार काफी समय से आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा था और इसी कारण अस्थायी रूप से किराए के घर में रह रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान पुराने और कमजोर मकानों में सावधानी बरतने की अपील भी की है।

लगातार हो रही बारिश के बीच इस हादसे ने एक बार फिर कमजोर और जर्जर मकानों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

आईपीएल की डिजिटल लोकप्रियता में बड़ा उछाल, दर्शकों की संख्या में 7% बढ़ोतरी

आईपीएल की डिजिटल लोकप्रियता में बड़ा उछाल, दर्शकों की संख्या में 7% बढ़ोतरी | AI Image
आईपीएल की डिजिटल लोकप्रियता में बड़ा उछाल, दर्शकों की संख्या में 7% बढ़ोतरी | AI Image

15 मई 2026, नई दिल्ली/मुंबई: इंडियन प्रीमीयर लीग  की लोकप्रियता लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। टूर्नामेंट के आधिकारिक प्रसारणकर्ता जियो स्टार के अनुसार, इस सीजन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आईपीएल देखने वाले दर्शकों की संख्या में सात प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि टीवी पर दर्शकों की संख्या 500 मिलियन के आंकड़े के करीब पहुंच गई है।

कंपनी के मुताबिक, आईपीएल की कुल डिजिटल पहुंच में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह आंकड़े लीनियर टीवी पर प्रसारित 51 मैचों और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिखाए गए 57 मैचों के आधार पर जारी किए गए हैं।

जियोस्टार ने दावा किया कि कनेक्टेड टीवी यानी इंटरनेट आधारित स्मार्ट डिवाइस पर दर्शकों की पहुंच में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जबकि दर्शकों के कुल ‘वाच टाइम’ में 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ। खास बात यह रही कि क्षेत्रीय भाषाओं में मैच देखने का समय 42 प्रतिशत तक बढ़ गया।

प्रसारक के अनुसार, पिछले सीजन की तुलना में इस बार 125 नए विज्ञापनदाता जुड़े हैं, जिससे आईपीएल के डिजिटल और टीवी प्लेटफॉर्म की व्यावसायिक सफलता को भी बड़ा समर्थन मिला है। विशेषज्ञों का मानना है कि डिजिटल माध्यमों की बढ़ती पहुंच और क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध कंटेंट आईपीएल की लोकप्रियता को लगातार नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहा है।

UAE से Europe तक पीएम मोदी का बड़ा दौरा, ऊर्जा से लेकर टेक्नोलॉजी तक कई अहम मुद्दों पर होगी बातचीत

UAE से Europe तक पीएम मोदी का बड़ा दौरा। | Image Source: The Economic Times Hindi
UAE से Europe तक पीएम मोदी का बड़ा दौरा। | Image Source: The Economic Times Hindi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा की शुरुआत यूएई से होगी, जहां वह राष्ट्रपति Sheikh Mohammed bin Zayed Al Nahyan से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव, ऊर्जा आपूर्ति और भारत-यूएई रणनीतिक साझेदारी को लेकर बातचीत होने की उम्मीद है। साथ ही एलपीजी और रणनीतिक पेट्रोलियम भंडारण से जुड़े अहम समझौतों पर भी चर्चा हो सकती है।

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और तेल सप्लाई पर असर को देखते हुए भारत इस दौरे को काफी अहम मान रहा है। Strait of Hormuz में हालात खराब होने से दुनिया की ऊर्जा सप्लाई प्रभावित हुई है, जिसका असर भारत पर भी पड़ सकता है।

यूएई के बाद पीएम मोदी नीदरलैंड जाएंगे। वहां वह राजा Willem-Alexander, रानी Maxima और प्रधानमंत्री Rob Jetten से मुलाकात करेंगे। दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, हरित हाइड्रोजन, सेमीकंडक्टर और जल प्रबंधन जैसे मुद्दों पर बातचीत होगी। नीदरलैंड भारत के बड़े व्यापारिक साझेदारों में शामिल है।

इसके बाद प्रधानमंत्री स्वीडन और नॉर्वे का दौरा करेंगे। स्वीडन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्टार्टअप, रक्षा और जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों पर चर्चा होगी। वहीं नॉर्वे में पीएम मोदी तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन में नॉर्वे, डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड और स्वीडन के नेता भी मौजूद रहेंगे।

दौरे के आखिरी चरण में प्रधानमंत्री मोदी इटली पहुंचेंगे, जहां वह प्रधानमंत्री Georgia Meloni और राष्ट्रपति सर्जियो मैटारेला से मुलाकात करेंगे। दोनों देशों के बीच रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर रहेगा।

सरकार का मानना है कि यह दौरा मौजूदा वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की अंतरराष्ट्रीय साझेदारी को और मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा।

आंध्र प्रदेश में 16 हजार करोड़ की एएमसीए परियोजना की शुरुआत, रक्षा क्षेत्र को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

16 हजार करोड़ की एएमसीए परियोजना की शुरुआत : Photo Source |Indian Defence Times ,FB PAGE
16 हजार करोड़ की एएमसीए परियोजना की शुरुआत : Photo Source |Indian Defence Times ,FB PAGE

15 मई 2026, नई दिल्ली/पुट्टपर्थी: राजनाथ सिंह और एन, चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के श्री सत्य साई जिले में लगभग 15,803 करोड़ रुपये की लागत वाली उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान अवसंरचना परियोजना की आधारशिला रखी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना से करीब 7,500 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है। कार्यक्रम में मंत्री नारा लोकेश भी मौजूद रहे।

एएमसीए परियोजना के अलावा रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री ने कई अन्य रक्षा विनिर्माण तथा ड्रोन सिटी परियोजनाओं की भी आधारशिला रखी। इसे भारत के रक्षा उत्पादन और आत्मनिर्भरता अभियान के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस कार्यक्रम में आये लोगों ने मिसाइलों, हथगोलों, अत्याधुनिक बंदूकों, लड़ाकू विमान के प्रोटोटाइप और अन्य आधुनिक रक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी को भी देखा। एसा माना जा रहा है कि भविष्य में इन परियोजनाओं से आंध्र प्रदेश, रक्षा और एयरोस्पेस उद्योग का प्रमुख केंद्र बन सकता है।

गलती हुई है, सिस्टम सुधारेंगे… बोले – Dharmendra Pradhan, अगले साल से ऑनलाइन होगी NEET परीक्षा?

गलती हुई है, सिस्टम सुधारेंगे… बोले - Dharmendra Pradhan | PC: Naveen Bansal
गलती हुई है, सिस्टम सुधारेंगे… बोले - Dharmendra Pradhan | PC: Naveen Bansal

अंशिका गौड़, नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में कहा कि 3 मई को हुई NEET-UG परीक्षा के बाद 7 मई तक NTA के grievance system पर कई शिकायतें पहुंचीं। शिकायतों में कहा गया कि कुछ सवाल कथित “गेस पेपर” से मेल खा रहे थे। इसके बाद NTA और शिक्षा मंत्रालय ने तुरंत जांच शुरू की और मामला केंद्र सरकार की एजेंसियों को सौंप दिया गया।

उन्होंने बताया कि 3 से 4 दिन की शुरुआती जांच में यह साफ हो गया कि प्रश्नपत्र से जुड़े सवाल बाहर पहुंचे थे। इसी वजह से 12 मई को परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार नहीं चाहती थी कि किसी शिक्षा माफिया की वजह से मेहनती छात्रों का हक छीना जाए। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में “जीरो टॉलरेंस” नीति पर काम कर रही है।

शिक्षा मंत्री ने माना कि NTA के सिस्टम में सुधार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि साल 2024 में भी गड़बड़ियों के मामले सामने आए थे और अब पूरे मैकेनिज्म को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगले साल से NEET-UG परीक्षा ऑनलाइन और पूरी तरह कंप्यूटर बेस्ड मोड में कराने की तैयारी की जा रही है, ताकि पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोका जा सके।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि इस बार Re-NEET परीक्षा 21 जून को होगी। छात्रों को अपनी पसंद का परीक्षा शहर चुनने के लिए एक सप्ताह का समय दिया जाएगा। परीक्षा में 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी मिलेगा ताकि छात्र answer sheet की formalities आराम से पूरी कर सकें। परीक्षा अब दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। सभी एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी कर दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि 21 जून को गर्मी और कई जगह बारिश की संभावना को देखते हुए राज्य सरकारों और मुख्यमंत्रियों से बात की जा रही है ताकि छात्रों के लिए transport और दूसरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। मंत्री ने यह भी कहा कि दोबारा परीक्षा के लिए छात्रों से कोई नई फीस नहीं ली जाएगी और 3 मई की परीक्षा फीस भी वापस की जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि पूरे मामले की जांच अभी Central Bureau of Investigation कर रही है और जांच पूरी होने के बाद सच्चाई सामने आएगी। उन्होंने यह कहा कि पेपर लीक कराने वाले लोग अब एक सामाजिक समस्या बन चुके हैं और अलग-अलग राज्यों में सक्रिय शिक्षा माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि राधाकृष्णन समिति की सिफारिशों को लागू किया गया था, लेकिन इसके बावजूद यह घटना हुई। मंत्री ने उन छात्रों का भी जिक्र किया जिन्होंने इस विवाद के बीच आत्महत्या की। उन्होंने कहा कि ऐसे परिवारों को सांत्वना देने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं।

इस बीच National Testing Agency ने घोषणा की है कि NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा अब 21 जून को आयोजित की जाएगी। यह फैसला केंद्रीय शिक्षा मंत्री के आवास पर उच्चस्तरीय बैठक के बाद लिया गया, जिसमें परीक्षा की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।

रथिंद्र बोस बने पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष, निर्विरोध निर्वाचन से भाजपा ने दिया बड़ा राजनीतिक संदेश

रथिंद्र बोस बने पश्चिम बंगाल विधानसभा के नए स्पीकर : Photo Source | Prabhat Khabar
रथिंद्र बोस बने पश्चिम बंगाल विधानसभा के नए स्पीकर : Photo Source | Prabhat Khabar

15 मई 2026, नई दिल्ली/कोलकाता : रथिंद्र बोस  शुक्रवार को 18वीं पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हो गए। इसके साथ ही वह स्वतंत्रता के बाद उत्तर बंगाल से इस महत्वपूर्ण पद तक पहुंचने वाले पहले विधायक बन गए हैं।

मुख्यमंत्री सुवेन्दु अधिकारी  ने सदन में उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसके बाद प्रोटेम स्पीकर तपस रॉय  ने ध्वनि मत से उनके निर्वाचन की घोषणा की। भाजपा के सभी 207 विधायकों ने बोस के समर्थन में मतदान किया। भाजपा ने एक दिन पहले ही कूच बिहार दक्षिण सीट से विधायक रथिंद्र बोस को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया था। वहीं विपक्षी पार्टी तृणमूस कांग्रेस  ने इस चुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया, जिससे उनका निर्विरोध चुना जाना तय हो गया।

हाल में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को 294 सदस्यीय सदन में 207 सीटों का प्रचंड बहुमत मिला है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उत्तर बंगाल के नेता को विधानसभा अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने क्षेत्रीय और राजनीतिक संतुलन साधने का प्रयास किया है। पिछले एक दशक में उत्तर बंगाल भाजपा का सबसे मजबूत राजनीतिक गढ़ बनकर उभरा है।

पेट्रोल-डीजल के दाम तीन-तीन रूपये बढे, बांडेड डीजल की कीमत दूसरी बार बढी

Petrol Diesel Price Hike :14 may 2026 | Photo Source : IBC 24
Petrol Diesel Price Hike :14 may 2026 | Photo Source : IBC 24

15 मई 2026, नई दिल्ली : तेल विपणन कंपनियों ने देशभर में शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन-तीन रूपये प्रति लीटर की बढोत्तरी कर दी है। राज्यों के हिसाब से पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग अलग हैं जेसे दिल्लीमें पेट्रोल की कीमत 97.77 रूपये और डीजल की कीमत 90.67 रूपये हो गयी है वैसे ही कोलकाता में 108.74 रूपये का पेट्रोल और 95.13 का डीजल हो गया है। साथ ही मुंबई में 106.6 रूपये का पेट्रोल और 93.14 का डीजल हो गया है।

सबसे महंगा दाम

लेकिन अगर बात करें सबसे महंगे राज्यकी तो वो हैं हैदराबाद जहां पर पेट्रोल का दाम 110.85 रूपये औऱ डीजल 98.96 रूपये हैं।

सबसे सस्ता दाम

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पेट्रोल की कीमत 96.25 रूपये है जबकि डीजल की कीमत 91.35 रूपये है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 97.55 रुपये और डीजल 90.82 रुपये लीटर मिल रहा है। दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल की कीमत 97.78 रुपये, गुरुग्राम में 98.64 रुपये और गाजियाबाद में 97.54 रुपये है। जयपुर में पेट्रोल की कीमत 107.99 रुपये और भोपाल में 109.82 रुपये है।

पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के चलते कच्चे तेल की कीमत 50 प्रतिशत तक बढ चुकी है। इसका दबाव सीधा तेल कंपनियों के मार्जीन पर आ रहा है।  जिसका उन्हें हर महीने 30 हजार करोड़ का नुकसान झेलना पड़ रहा है। जिसका सीधा असर भविष्य में बढने वाली महंगाई पर भी पडने की उम्मीद है।