NTA ने NEET UG परीक्षा को किया रद्द, जल्द ही घोषित होंगीं परीक्षा की नई तारीखें

3 मई 2026 को आयोजित हुई थी NEET UG की परीक्षा लेकिन पेपर लीक को लेकर बढे विवाद के चलते NTA ने परीक्षा रद्द करने का फैसला किया। अब दोबारा होंगी परीक्षा, जल्द ही नई तारीखें घोषित होगीं।

NEET UG 2026 परीक्षा रदद | source : AI Image
NEET UG 2026 परीक्षा रदद | source : AI Image

तहलका डेस्क

12 मई 2026,नई दिल्ली:  NTA  का कहना है कि 10 मई को जो प्रेस रिलीज जारी हुई थी उसी के चलते ये फैसला लिया गया है। 8 मई को परीक्षा से जुडे सभी मामलों को स्वतंत्र जांच के लिए सेन्ट्रल एजेसिंयों को ये भेजा गया था।  इसके बाद कानून प्रवर्तन एजेंसी और केन्द्रीय जांच एजेंसी से मिली जानकारी के आधार पर जाच रिपोर्ट की समीक्षा हुई । इस पर गहन जांच हुई और पाया गया कि पेपर लीक होने के कारणों का पता अब CBI  लगाएगी। फिलहाल पेपर लीक होने को लेकर सीबीआई को जांच के आदेश दे दिये है ।

एग्जाम सिस्टम में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है। NTA के अनुसार, अब NEET UG 2026 परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी. नई परीक्षा की तारीख, एडमिट कार्ड जारी करने का शेड्यूल और अन्य जरूरी जानकारी जल्द ही आधिकारिक माध्यमों से जारी होगी।

 NEET UG 2026 पेपर लीक मामले की जांच में  राजस्थान पुलिस स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) लगातार कार्रवाई कर रही है। अब तक 45 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है, जबकि कई राज्यों में छापेमारी और पूछताछ जारी है।

जांच में सामने आया है कि परीक्षा से पहले एक कथित गेस पेपर कुछ छात्रों तक पहुंचा था, जिसके कई सवाल असली परीक्षा से मेल खाते बताए जा रहे हैं। इसी के बाद पेपर लीक की आशंका गहराई। एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि प्रश्नपत्र छपाई के दौरान लीक हुआ या फिर पेपर तैयार करने से जुड़े किसी व्यक्ति की इसमें भूमिका थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार ने जांच  सीबीआई  (CBI) को सौंप दी है। वहीं, जांच एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क और संभावित धांधली के पीछे जुड़े लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं।