रूस और यूक्रेन के बीच तीन दिन के संघर्ष विराम की घोषणा,कैदियों की अदला-बदली तय

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ने उनकी बात मान ली है ।उनके अनुरोध पर दोनों देश 3 दिन के सीजफायर और कैदियों की अदला-बदली को तैयार हो गये हैं। इससे शांति की उम्मीद बढ़ी है।

Donald Trump. | image source: CNN
Donald Trump. | image source: CNN

9 मई 2026, नई दिल्ली/ वॉशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ने उनकी बात मान ली है ।उनके अनुरोध पर दोनों देश 3 दिन के सीजफायर और कैदियों की अदला-बदली को तैयार हो गये हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच तीन दिन के अस्थायी संघर्ष विराम की घोषणा की है। उन्होंने इस बात पर सहमति जताई है कि उनका यह कदम लंबे समय से चल रहे इस युद्ध को खत्म करने की दिशा में एक कदम है।उन्होंने बताया कि इस दौरान दोनों देशों के बीच कैदियों की अदला-बदली भी की जाएगी। माना जा रहा है कि यह फैसला मानवीय आधार पर लिया गया है ताकि प्रभावित लोगों को कुछ राहत मिल सके। इस बात की पुष्टि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विदेशी मामलों के सलाहकार यूरी उशाकोव ने की है। और इस बात को राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अपने एक्स हैंडल पर भी शेयर किया है।

Image Source: x

संघर्ष विराम के दौरान युद्ध प्रभावित इलाकों में जरूरी सहायता पहुंचाने और हालात को सामान्य बनाने की कोशिश की जाएगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस कदम को सकारात्मक संकेत माना जा रहा है, हालांकि स्थायी शांति को लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है।

Image Source: x

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर दोनों देशों के बीच बातचीत आगे बढ़ती है, तो आने वाले समय में तनाव कम होने की संभावना बन सकती है।

Top of Form