कांग्रेस ने रांची से सुबोधकांत सहाय की बेटी को टिकट

नई दिल्ली:कांग्रेस ने गोड्डा से उम्‍मीदवार बदल दिया है।पार्टी ने उम्‍मीदवारों की सूची जारी कर दी है।गोड्डा से पूर्व में विधायक दीपिका पांडेय सिंह को टिकट दिया था। उनका टिकट काटकर प्रदीप यादव को दे दिया गया है। प्रदीप यादव भी वर्तमान में विधायक हैं। पूर्व में वह भाजपा में भी रह चुके हैं।पार्टी ने रांची सीट से भी प्रत्‍याशी का एलान कर दिया है। यहां से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय को टिकट दिया है। टिकट की आस में कांग्रेस में शामिल हुए रामटहल चौधरी को निराशा हाथ लगी।