बंगाल विधानसभा भंग, Mamta ने बताया लोकतंत्र के लिए ‘black day’  

पश्चिम बंगाल में राज्यपाल ने विधानसभा भंग कर दी है, जिससे ममता बनर्जी की सरकार गिर गई है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 207 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है, जबकि तृणमूल कांग्रेस केवल 80 सीटों पर सिमट गई। ममता बनर्जी ने हार मानने और इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद यह संवैधानिक कदम उठाया गया। अब राज्य में भाजपा नई सरकार बनाने की तैयारी कर रही है..

बंगाल में भाजपा युग की शुरुआत : CM की कुर्सी छिनी, फिर भी हार पर अड़ीं Mamta…Pic Credit : tv bharatvarsh
बंगाल में भाजपा युग की शुरुआत : CM की कुर्सी छिनी, फिर भी हार पर अड़ीं Mamta…Pic Credit : tv bharatvarsh

तहलका डेस्क।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने एक बड़ा आदेश जारी कर विधानसभा को भंग कर दिया है। इस फैसले के साथ ही ममता बनर्जी अब राज्य की मुख्यमंत्री नहीं रही हैं।

चुनाव नतीजों में भाजपा को 207 सीटों के साथ भारी जीत मिली है। दूसरी ओर ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को केवल 80 सीटें मिलीं। हार के बावजूद ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से साफ मना कर दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में उनके साथ धांधली हुई है और साजिश के तहत उन्हें हराया गया है।

ममता बनर्जी ने इसे लोकतंत्र के लिए ‘काला दिन’ बताया है। उन्होंने कहा कि वह इस फैसले के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगी। अब राज्यपाल के आदेश के बाद राज्य में नई सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। भाजपा ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।