सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर अपना डेब्यू करते हुए अपनी आने वाली बहुप्रतीक्षित आत्मकथा ‘बिलोंगिंग: ए जर्नी ऑफ़ लव’ का पहला लुक जारी किया

तहलका ब्यूरो
कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने इस किताब के जरिए ही आधिकारिक तौर पर इंस्टाग्राम पर कदम रखा है और अपना पहला पोस्ट शेयर किया है। पहले पोस्ट में वीडियो और दूसरी पोस्ट में तस्वीरें शेयर की हैं।

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि यह किताब “प्रेम, कर्तव्य, अपनों को खोने और खुद की जगह तलाशने की एक कहानी है।” यह पुस्तक 544 पृष्ठों की आत्मकथा है, जिसे भारत में हार्पर कॉलिन्स द्वारा 10 नवंबर 2026 को रिलीज़ किया जाना है। आप को बताते चलें कि सोनिया गांधी की आत्मकथा पर विवाद खड़ा हो गया था। पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया (PRHI) और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के बीच कुछ सुझाए गए बदलावों (संपादन) को लेकर मतभेदों पैदा हो हुए थे। लिहाजा प्रकाशन समूह पीछे हट गया था। इसको लेकर कांग्रेस नेताओं ने खुल कर अपने गुस्से का इजहार किया था। इसे “लोकतंत्र की हत्या” करार देते हुए, कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने आरोप लगाया था कि “पेंगुइन इंडिया पर नरेंद्र मोदी, आरएसएस के द्वारा मोदी के शासन के दौरान भारतीय क्षेत्र पर चीन के कब्जे से संबंधित अंशों को हटाने का दबाव डाला गया था।”


पेंगुइन ने अपनी ओर से एक नपा-तुला बयान जारी करते हुए कहा था: “PRHI भारत में “बिलीविंग” का प्रकाशक नहीं है। यह सुझाव कि PRHI ने इसे न छापने का फैसला इसलिए किया क्योंकि लेखक ने संपादकीय बदलावों को अस्वीकार कर दिया था, परिस्थितियों को सटीक रूप से नहीं दर्शाता है।” हालांकि, पब्लिशिंग हाउस ने पांडुलिपियों के तथ्यों की जांच (Fact-Check) करने और लेखकों को सिफारिशें करने के अपने “अधिकार और जिम्मेदारी” का बचाव किया। यह भी कहा कि वह किताब को प्रकाशित करने के लिए “इच्छुक और तत्पर” रहा है। इससे पहले इस साल, PRHI ने मुजफ्फरनगर दंगों पर कार्टूनिस्ट जो सैको की ‘द वन्स एंड फ्यूचर रायट’ का वितरण रोक दिया था। अब जब सोनिया की तरफ से खुद किताब के बारे में पोस्ट करके बता दिया गया है तो  पाठकों को बस किताब इंतजार है। हां किताब किसी राजनैतिक व्यक्ति को लेकर है तो इसमें किस्से ,कहानियां और कुछ कड़वी सच्चाई भी होगी जो किसी को खुश करेगी तो किसी को दुखी ,लोग ये भी जानते है कि राजनीति है तो वाद- विवाद भी होगा।  वाद- विवाद है तो आरोप -प्रत्यारोप भी होगा, तो इंतजार कीजिए अपनी पहली कॉपी का। अपनी किताब को लेकर की गई पोस्ट के जरिए सोनिया गांधी ने INSTAGRAM में कदम रखा है। जेन-ज़ी आन्दोलन के बाद हर नेता अपनी कहानी खुद से कहने में यकीन करने लगा है। सोनिया गाँधी ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी चर्चित और विवाद में रहने वाली किताब का खुद प्रचार करने का निर्णय लिया जो फिलहाल लोगों के लिए नया है।