सैलजा, तंवर कांग्रेस की हरियाणा सूची में नहीं

सभी ९० प्रत्याशी घोषित, हुड्डा सांपला और सुरजेवाला कैथल से

कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा और पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर को विधानसभा चुनाव में मैदान में नहीं उतारा है। तंवर पैसे देकर टिकट देने का आरोप लगा चुके हैं जिसके बाद उनकी भूमिका पर सवाल उठ गए हैं। कांग्रेस ने ९० सदस्यों की विधानसभा के लिए सभी ९० नामों का ऐलान कर दिया है।

कांग्रेस की केन्द्रीय चुनाव समिति ने बुधवार देर रात पहली सूची जारी की जबकि दूसरी सूची गुरूवार दोपहर जारी की गयी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला किलोई सीट से और कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला कैथल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। सूची में हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर के नाम नहीं हैं।

कांग्रेस ने पहली सूची में रेणुका बिश्नोई को छोड़ पिछले चुनाव में जीते सभी विधायकों को टिकट दिए । राई में कांग्रेस ने आचार संहिता लगने से पूर्व इस्तीफा देने वाले विधायक जयतीर्थ दहिया पर विश्वास जताया है। रेणुका विश्नोई को अब हिसार जिले में बरवाला सीट से ही टिकट मिल सकता है। चूंकि, इस सीट पर अभी प्रत्याशी घोषित होना है।

कांग्रेस ने भजनलाल के दोनों बेटों पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन बिश्नोई और विधायक कुलदीप बिश्नोई को टिकट दिया है। साथ ही बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के दामाद और पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव के बेटे चिरंजीव राव को भी टिकट मिला है। अंबाला कैंट सीट पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा करीबी पूर्व मंत्री निर्मल सिंह की बेटी चित्रा को टिकट दिलाना चाह रहे हैं जबकि सैलजा अपना लोकसभा क्षेत्र होने के कारण अपने विश्वासपात्रों को टिकट देना चाह रही हैं। कैंट सीट पर उम्मीदवार घोषित होना है। हुड्डा के ज्यादा समर्थकों को टिकट मिले हैं। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने १७ सीटें जीती थीं।

पार्टी ने कालका में पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, पंचकूला चंद्रमोहन, नारायणगढ़ शैली, अंबाला सिटी जसबीर मलौर, मुलाना वरुण चौधरी, साढौरा रेणु बाला, जगाधरी अकरम खान, यमुनानगर निर्मल, शाहाबाद अनिल धंतौती, थानेसर अशोक अरोड़ा, पिहोवा मनदीप सिंह चट्ठा, गुहला दिल्लू राम बाजीगर, कलायत जयप्रकाश, कैथल रणदीप सुरजेवाला, पुंडरी सतबीर सिंह जांगड़ा और नीलोखेड़ी में बंता राम बाल्मीकि को मैदान में उतारा है।

इसी तरह इंद्री से नवजोत कश्यप पंवार, करनाल त्रिलोचन सिंह, घरौंडा अनिल राणा, पानीपत ग्रामीण ओपी जैन, पानीपत शहरी संजय अग्रवाल, इसराना बलबीर बाल्मीकि, समालखा धर्म सिंह छोक्कर, गन्नौर कुलदीप शर्मा, राई जयतीर्थ दहिया, खरखौदा जयबीर बाल्मीकि, सोनीपत सुरेंद्र पंवर, गोहाना विधायक जगबीर मलिक, बड़ौदा श्रीकृष्ण हुड्डा, जुलाना धर्मेंद्र ढुल, सफीदों सुभाष देसवाल, जींद अंशुल सिंगला, उचाना कलां बलराम, नरवाना विद्या रानी, टोहाना परमवीर सिंह, रतिया जरनैल सिंह, कालांवाली शीशपाल केहरवाला, डबवाली अमित सिहाग, रानियां विनीत कंबोज, सिरसा से होशियारी लाल शर्मा पर दांव आजमाया है।

उधर ऐलनाबाद भरत सिंह बेनीवाल, आदमपुर कुलदीप बिश्नोई, उकलाना बाला देवी, नारनौंद बलजीत सिहाग, हांसी ओमप्रकाश पंघाल, हिसार रामनिवास, नलवा रणदहीर पनिहार, लोहारू सोमबीर सिंह, बाढड़ा रणबीर महेंद्रा, दादरी मेजर नपेंद्र सिंह सांगवान, भिवानी अमर सिंह, तोशाम किरण चौधरी, बवानीखेड़ा रामकिशन फौजी, महम आनंद सिंह दांगी, गढ़ी सांपला किलोई भूपेंद्र हुड्डा, रोहतक बीबी बत्रा, कलानौर शकुंतला खटक,  बहादुरगढ़ से राजिंदर जून तो टिकट दिया गया है।

पार्टी ने बादलीसे कुलदीप वत्स, झज्जर गीता भुक्कल, बेरी रघुबीर कादियान, अटेली राव अर्जुन सिंह, नारनौल नरेंद्र सिंह, महेंद्रगढ़ राव दान सिंह, नांगल चौधरी राजा राम गोलवा, बावल एमएल रंगा, कोसली यदुवेंद्र यादव, रेवाड़ी चिरंजीव राव, पटौदी सुधीर चौधरी, बादशाहपुर कमलवीर यादव,  गुरुग्राम सुखबीर कटारिया, सोहना शमशुद्दीन, नूंह आफताब अहमद, फिरोजपुर झिरका माम्मन खान, पुन्हाना मोहम्मद एजाज खान, हथीन से मोहम्मद इजराइल,  होडल उदयभान, पलवल करण दलाल, पृरघुबीर तेवतिया, फरीदाबाद एनआईटी नीरज शर्मा, बड़खल विजय प्रताप सिंह बल्लभगढ़ आनंद कौशिक, फरीदाबाद लक्ष्मण कुमार सिंगला और तिगांव से ललित नागर को मैदान में उतारा गया है।

रादौर से बिशन लाल सैनी, अम्बाला कैंट से वेणु सिंगला अग्रवाल, लाडवा से मेवा सिंह,   असंध से शमशेर सिंह विर्क गोगी, फतेहबाद से प्रह्लाद सिंह गिलानखेड़ा और बरवाला से भूपेंदर गंगौर को टिकट दिया गया है।