सावंत गोआ के नए सीएम 

एमजेपी के धवलीकर, जीएफपी के सरदेसाई उप मुख्यमंत्री 

पेशे से एक आयुर्वेद चिकित्सक और अभी तक स्पीकर प्रमोद सावंत गोवा के नए मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा के शीर्ष नेताओ की दिल्ली में हुई बैठक में इसका फैसला किया गया। वहां कांग्रेस भी सरकार बनाने की काव्याद में थी लिहाजा भाजपा ने आज ही रात नए सीएम को शपथ का फैसला किया है। गोवा में सत्ता संतुलन साधने के लिए दो उप मुख्यमंत्री बनाने का  भी फैसला हुआ है।
जानकारी के मुताबिक गोवा के अपने सहयोगी दलों से सलाह मशविरा के बाद भाजपा ने सावंत के नाम पर मुहर लगा दी है। गोआ में सीएम का पद मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद खाली हुआ है जिनका आज शाम ६ बजे अंतिम संस्कार किया गया। प्रमोद सावंत आज रात मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
सांवत के सीएम बनने के साथ  ही प्रदेश में दो डिप्टी सीएम सुदिन धवलीकर और विजय सरदेसाई होंगे। सुदिन एमजेपी जबकि विजय जीएफपी के। सावंत उत्तरी गोवा स्थित सैनक्वलिम विधानसभा सीट से विधायक थे। वह पेशे से एक आयुर्वेद चिकित्सक हैं, उन्हें पर्रिकर का करीबी माना जाता था।
सावंत करोड़ो की संपत्ति के मालिक हैं और उनका जीवन भी पर्रिकर से अलग है। उनके पास ५ कारें बताई जाती हैं। निवेश के मालमे में सावंत काफी आगे हैं।