मोदी के मंत्री महेश की प्रियंका पर भद्दी टिप्पणी – ‘पप्पू की पप्पी’ 

लोक सभा चुनाव पास आते-आते भाजपा नेताओं के बोल भी बिगड़ रहे हैं। अब मोदी सरकार में संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के लिए बेहद अभद्र टिपण्णी की है।
उनके एक वीडियो में गौतमबुद्ध नगर से सांसद शर्मा ने कहा कि पप्पू कहता है कि पीएम बनूंगा, अब तो पप्पू की पप्पी (प्रियंका गांधी) भी आ गई। इनसे ऊपर उठकर देखना है तो आज हमारा शेर मोदी है। उनका इस भद्दी टिप्पणी वाला वीडियो बायरल हो गया है। वैसे महेश शर्मा ने बंगाल मी सीएम ममता बनर्जी पर भी भद्दी टिपण्णी की है।
मोदी के मंत्री की इस भद्दी टिप्पणी की जमकर आलोचना हो रही है। उन्होंने कहा – ”वह पप्पू कहता है मैं पीएम बनूंगा। मायावती, अखिलेश यादव, पप्पू और अब पप्पू की पप्पी भी आ गई है, वह प्रियंका क्या पहले हमारे देश की बेटी नहीं थी क्या? क्या कांग्रेस की बेटी, सोनिया परिवार की बेटी नहीं थी क्या, आगे नहीं रहेगी क्या? क्या नया लेकर आई है वह? पहले नेहरू, फिर राजीव गांधी, फिर संजय गांधी, फिर राहुल गांधी, फिर प्रियंका गांधी…और कोई होगा तो वह भी गांधी।”
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ भी महेश ने भद्दी टिप्पणी की है। मोदी के मंत्री ने कहा – ”अगर ममता बनर्जी यहां आकर कथक डांस करने लगें तो उनकी कौन सुन रहा है। कर्नाटक के सीएम कुमारस्वामी यहां आकर गीत गाने लगे तो कौन सुन रहा उनकी। ७२ सीट इनकी हैं, २०० कहां से लाएंगे। आज भी इन लोगों ने यहां की माटी के, किसान के लाल चौधरी चरण सिंह, जो वास्तव में किसानों के मसीहा थे, उनकी भी यही दुर्गति की थी। पहले तो सरकार बनवा दी, फिर पीछे से तख्ता खींच लिया।”
इससे पहले महेश शर्मा भगवान को ”मूर्ख” बताने जैसा बयान भी दे चुके हैं। कुलमिलाकर मोदी सरकार में संस्कृति मंत्री की इस असंस्कृत टिप्पणी की जमकर निंदा हो रही है।